विश्व पर्यटन दिवस पर टिहरी में साइकिल रैली का आयोजन, लोगों को दिया गया ये संदेश…
Tehri News: हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। विश्व पर्यटन दिवस के दिन कई देशों में अलग-अलग गतिविधियां, कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इस बार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व पर्यटन दिवस -2023 का आयोजन किया जा रहा है। बताया जा रहा है की इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर की Tourism & Green Investment थीम निर्धारित की गयी है। टिहरी में भी इस अवसर पर साइकिल रैली सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
पर्यटन विभाग द्वारा विश्व पर्यटन दिवस -2023 के अवसर पर आई0टी0बी0पी0 कोटी कालोनी के जवानों एवं नेहरू युवा केन्द्र नई टिहरी के साथ एम0टी0बी0 साईकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही पर्यटक स्थल पक्षीकुंज में सफाई अभियान चलाया जाएगा तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भण्...










