Monday, July 27News That Matters

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : विकासनगर में संदिग्ध बुखार से युवती की मौत, दो दिन बाद होनी थी शादी, डेंगू की आशंका

उत्तराखंड : विकासनगर में संदिग्ध बुखार से युवती की मौत, दो दिन बाद होनी थी शादी, डेंगू की आशंका

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : विकासनगर में संदिग्ध बुखार से युवती की मौत, दो दिन बाद होनी थी शादी, डेंगू की आशंका देहरादून के विकासनगर में फतेहपुर निवासी एक युवती की संदिग्ध बुखार से मौत हो गई। युवती पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी। नाक और कान से रक्तस्त्राव के बाद युवती की हालत बिगड़ने पर उसको उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। युवती की इसी शुक्रवार को शादी होने वाली थी। जानकारी के अनुसार फतेहपुर, हरबर्टपुर निवासी सिमरन (25) पिछले एक सप्ताह से बुखार से ग्रस्त थी। फतेहपुर स्थित निजी क्लीनिक से उसका उपचार चल रहा था, हालांकि उपचार के बाद बुखार, सिरदर्द और बदन दर्द लगातार बना हुआ था। प्रधान प्रतिनिधि रविंद्र सैनी ने बताया कि मंगलवार शाम को सात बजे सिमरन के नाक और कान से खून निकलने लगा और वह बेहोश हो गई। सिमरन की हालत देखकर घबराए हुए परिजन उसको हरबर्टपुर स्थित एक संस्था...
उत्तराखंड : केदारनाथ में जारी अनशन समाप्त प्रशासन के लिखित आश्वासन पर माने तीर्थपुरोहित और हक-हकूकधारी

उत्तराखंड : केदारनाथ में जारी अनशन समाप्त प्रशासन के लिखित आश्वासन पर माने तीर्थपुरोहित और हक-हकूकधारी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : केदारनाथ में जारी अनशन समाप्त प्रशासन के लिखित आश्वासन पर माने तीर्थपुरोहित और हक-हकूकधारी भूस्वामित्व और मास्टर प्लान के तहत केदारनाथ में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों के तहत खड़े भवनों को नहीं छेड़ने सहित चार सूत्री मांगों को लेकर तीर्थपुरोहित और हक-हकूकधारियों का आंदोलन प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद खत्म हो गया है। प्रशासन ने आगामी 15 अक्तूबर तक भूस्वामित्व को लेकर शासनस्तर पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। केदारनाथ विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह और ऊखीमठ तहसील के तहसीलदार दिवान सिंह राणा ने दोनों अनशनकारियों को जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया। बुधवार को अपर मुख्य कार्याधिकारी और ऊखीमठ तहसील के तहसीलदार अनशनस्थल पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से वार्ता की। लगभग एक घंटे तक चली वार्ता में अधिकारियों ने आंदोलनकारियों को लिखित आश्वासन दिया कि भूमिधर से जु...
दून अस्पताल में मरीजों को अब मिल सकेगी एंडोस्कोपी की सुविधा…

दून अस्पताल में मरीजों को अब मिल सकेगी एंडोस्कोपी की सुविधा…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। बताया जा रहा है कि दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में मरीजों को अब  एंडोस्कोपी की सुविधा मिल पाएगी। इस जांच के लिए पहले परीजों को दर दर भटकना पड़ता था साथ ही लाखों रुपए खर्च करने पड़ते थे। लेकिन अब आयुष्मान कार्ड से ये टेस्ट निशुल्क तो बिना कार्ड के मात्र 1000 रुपए के अंदर हो जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना  ने अस्पताल में एडवांस एंडोस्कोपी मशीन का उद्घाटन किया। जिससे अब पेट के अंदर किसी तरह की दिक्कत, गैस से बने छाले, पेट का हाइटल हार्निया, ट्यूमर की समस्या की जांच की जा सकेगी। इसके बाद अस्पताल में एंडोस्कोपिक रेट्रोग्रेड कोलैंजियोंपैंक्रिटोग्राफी (ईआरसीपी) भी शुरू की जाएगी। ईआरसीपी की सुविधा शुरू होने से जांच के साथ इलाज भी हो सकेगा, इसे जल्द शुरू किया जाएगा। जिससे अब सर्जरी विभाग में इलाज के आने वाले मरीज...
मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना के तहत इन्हें मिलेंगा 15 लाख रुपए तक का अनुदान, पढ़ें रिपोर्ट…

मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना के तहत इन्हें मिलेंगा 15 लाख रुपए तक का अनुदान, पढ़ें रिपोर्ट…

उत्तराखण्ड
आज के तकनीकी दौर में शोध को एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में उच्च शिक्षा का गुणवत्तायुक्त माहौल बनाने या नयी तकनीकों के अनुपयोग करने के लिए शोध की भूमिका अहम है। इसी कड़ी में धामी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब शोध करने वाले छात्र छात्राओं ,शिक्षकों को अधिकतम 15 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा। बताया जा रहा है कि इसका शासनादेश जारी कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तराखंड कैबिनेट की मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना को मंजूरी के बाद विभाग ने मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना का शासनादेश जारी कर दिया है। बताया जा रहा है इस योजना के तहत प्रदेश के सरकारी विवि कॉलेज के छात्र, शिक्षकों को अब सरकार शोध के लिए 15 से 18 लाख रुपये का अनुदान देगी। ये शोध विज्ञान, कला एवं मानविकी, गृह विज्ञान, वाणिज्य प्रबंधन के अलावा राज्य के सामाजिक, आर्थिक, समसामयिक व...
उत्तराखण्ड सहित पूरे भारत के ग्राहकों के लिए ट्रूकॉलर ने लॉन्च किया नया फीचर…

उत्तराखण्ड सहित पूरे भारत के ग्राहकों के लिए ट्रूकॉलर ने लॉन्च किया नया फीचर…

उत्तराखण्ड
देहरादून। उत्तराखण्ड सहित पूरे भारत के ग्राहकों के लिए ट्रूकॉलर ने बुधवार को कॉर्पाेरेट रीब्रांडिंग और एक नए ऐप आइकन के लॉन्च की घोषणा की, जिसे गूगल प्ले स्टोर तथा एप्पल ऐप स्टोर पर तुरंत पहचाना जा सकेगा। ब्रांड की नई पहचान को एकदम सही समय पर पेश किया जा रहा है, जो डिजिटल क्षेत्र में हो रहे महत्वपूर्ण बदलावों के अनुरूप है। ट्रूकॉलर के उद्देश्य, ऊर्जा और उत्साह की नई भावना ही इस रीब्रांडिंग की बुनियाद है। एलन ममेदी, सह-संस्थापक एवं सीईओ, ट्रूकॉलर, ने बताया कि हमें अपने ब्रांड की नई पहचान और लोगो को लॉन्च करते हुए बेहद खुशी हो रही है। यह दर्शाता है कि हम अपने यूजर्स से किए गए वादे को पूरी तरह निभा रहे हैं, साथ ही हर दिन लगातार विकसित और बेहतर होने पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी के लिए संचार को सुरक्षित बनाना ही हमारा मिशन है, जो हमें लोगों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए सर्च कॉन्टेक्...
टिहरी झील का जल स्तर 828 आरएल मीटर तक पहुंचा, बढ़ेगा बिजली उत्पादन…

टिहरी झील का जल स्तर 828 आरएल मीटर तक पहुंचा, बढ़ेगा बिजली उत्पादन…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: एशिया की सबसे ऊंची टिहरी झीलसे जुड़ा बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि सरकार के टिहरी झील का जल स्तर 830 आरएल मीटर तक भरने की अनुमति दे दी है। झील का जल स्तर 828 आरएल मीटर तक पहुंच गया है। जिससे अब बिजली के उत्पादन में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। सरकार के इस फैसले से अधिकारियों में खुशी की लहर है। मिली जानकारी के अनुसार टिहरी झील के जलस्तर 828 आरएल मीटर तक ही अनुमति दी गई थी, जो पहुंच गया है। वहीं अब इसे बढ़ाकर 830 आरएल मीटर तक कर दिया गया है। टिहरी बांध की झील से चारों टरबाइन चलाई जा रही है। बांध से 2400 मेगावाट बिजली का उत्पादन प्रतिदिन नॉर्दन ग्रिड को सप्लाई किया जा रहा है। उत्तराखंड सरकार की तरफ से टिहरी झील का अनुमति जलस्तर 830 आरएल मीटर है।  इस बार टिहरी झील का लेवल 830 आरएल मीटर तक भरा जाएगा। बताया जा रहा है कि टिहरी डैम आपदा, भूकंप, डिजायन और फ्लड क्षमता के...
उत्तराखंडः प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग का ढांचे पुनर्गठि, जानें कितने पद बढ़ें कितने घटे…

उत्तराखंडः प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग का ढांचे पुनर्गठि, जानें कितने पद बढ़ें कितने घटे…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड शासन से जुड़ी बड़ी खबर है। बताया जा रहा है शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के ढांचे को पुनर्गठित कर दिया गया है। जिसमें दो पद हटाते हुए 13 नए पदों का सृजन किया गया है। जिसके आदेश भी जारी किए गए है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस सेवा संवर्ग के ढांचे को पुनर्गठित किए जाने को लेकर उत्तराखंड के पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक की ओर से शासन को 8 फरवरी 2022 को पत्र भेजा गया था. जिस पर विचार करने के बाद प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के ढांचे को पुनर्गठित करने पर सहमति जता दी है। जिस पर अब अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने नए ढांचे के आदेश जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि जारी किए गए आदेश में लिखा है कि 145 पद सृजित थे, जिसमें से दो पद हटाते हुए 13 नए पदों का सृजन किया गया हैइस पर राज्यपाल ने भी सहमति जता दी है। इसमें महानिदेशक के सहायक के लिए एक पद और सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी के लिए एक प...
उत्तराखंड : भारतीय भाषाओं और साहित्य में ज्ञान का जश्न मनाने के लिए न्यू इंडिया फाउंडेशन की पहल

उत्तराखंड : भारतीय भाषाओं और साहित्य में ज्ञान का जश्न मनाने के लिए न्यू इंडिया फाउंडेशन की पहल

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : भारतीय भाषाओं और साहित्य में ज्ञान का जश्न मनाने के लिए न्यू इंडिया फाउंडेशन की पहल देहरादून, 20 सितंबर, 2023: न्यू इंडिया फाउंडेशन (एनआईएफ) ने 2024 में प्रदान की जाने वाली NIF ट्रांसलेशन फैलोशिप के दूसरे दौर के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। NIF ट्रांसलेशन फैलोशिप का उद्देश्य भारतीय भाषाओं में किए गए महत्वपूर्ण नॉन-फिक्शन कार्यों के अंग्रेजी अनुवाद को प्रोत्साहित करना है। यह फैलोशिप भारत की विभिन्न भाषाओं और साहित्यिक ज्ञान परंपराओं के माध्यम से देश के समृद्ध इतिहास को खूबसूरत तरीके से प्रदर्शित करेगी। इस फैलोशिप के पहले राउंड (बांग्ला, कन्नड़ और मराठी को दिया गया) का प्रकाशन 2025 तक किया जाएगा। ये तीन महत्वपूर्ण अनुवाद फ्लैगशिप बुक फैलोशिप प्रोग्राम के माध्यम से न्यू इंडिया फाउंडेशन के तहत पहले प्रकाशित की गईं 32 पुस्तकों के अतिरिक्त होंगे। ट्रांसलेशन फैलोशि...
महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कदम, लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश, हुई ये चर्चा…

महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कदम, लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश, हुई ये चर्चा…

उत्तराखण्ड
Women’s Reservation Bill: महिलाओं के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट में महिला आरक्षण बिल को मंजूरी देने के बाद इसे लोकसभा में पेश किया गया। इस बिल के लागू होने से प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों में 23 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी। जिससे महिलाएं राजनीतिक तौर पर सशक्त होंगी। इस बिल पर लोकसभा में चर्चा जारी है। अगर सरकार की योजना के मुताबिक ये बिल कल लोकसभा से पारित हो जाता है तो इसे लागू करने को लेकर कई सवाल उठ रहे है। आइए जानते है बिल से जुड़ी कई खास बातें… मिली जानकारी के अनुसार संसद के विशेष सत्र का आज बुधवार को तीसरा दिन है। दोनों सदनों की कार्यवाही जारी है। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) पर डिबेट शुरू हो गई है। सबसे पहले कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सदन को बिल के बारे में बताया। उनके बाद कांग्रेस की ओर से सोनिया गांध...
उत्तराखंड : दून एयरपोर्ट से उड़ान भरने और उतरने के दौरान आ रही समस्या विमानों से बर्ड हिट का बड़ा खतरा

उत्तराखंड : दून एयरपोर्ट से उड़ान भरने और उतरने के दौरान आ रही समस्या विमानों से बर्ड हिट का बड़ा खतरा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : दून एयरपोर्ट से उड़ान भरने और उतरने के दौरान आ रही समस्या विमानों से बर्ड हिट का बड़ा खतरा देहरादून एयरपोर्ट से उड़ान भरने और उतरने वाले विमानों से बर्ड हिट (पक्षी टकराने) का खतरा बढ़ गया है। वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट छह महीने के अध्ययन के बाद इस नतीजे पर पहुंचा है कि कांसरो और केशवपुरी बस्ती में बने कूड़ा डंपिंग जोन के ऊपर पक्षी काफी उंचाई तक उड़ते हैं, ये विमान से टकराकर कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकते हैं। ये दोनों स्थान विमानों के लैंडिंग और टेक ऑफ जोन में आते हैं। स्थानीय प्रशासन को कूड़ा डंपिंग जोन को शिफ्ट करने की सिफारिश की गई है। देहरादून एयरपोर्ट तीन तरफ से घने जंगलों से घिरा हुआ है। राजाजी पार्क भी पास में ही है। इस क्षेत्र में कूड़ा डंपिंग जोन है। यहां पर मरे हुए जानवरों को भी फेंक दिया जाता है और जंगल के अंदर शिकारी जानवर भी अपना अधखाया शिकार छोड़ देते हैं। इस क...