Monday, July 27News That Matters

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: नैनीताल के प्रख्यात फोटोग्राफर और पर्वतारोही अमित साह का निधन, चित्रकारों में शोक की लहर

उत्तराखंड: नैनीताल के प्रख्यात फोटोग्राफर और पर्वतारोही अमित साह का निधन, चित्रकारों में शोक की लहर

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: नैनीताल के प्रख्यात फोटोग्राफर और पर्वतारोही अमित साह का निधन, चित्रकारों में शोक की लहर नैनीताल के प्रख्यात फोटोग्राफर अमित साह का 43 वर्ष की उम्र में असामयिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि देर रात उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लोगों का कहना है कि उनका निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ है। उनके निधन की खबर से चित्रकारों में शोक की लहर है। साह प्रख्यात फोटोग्राफर के साथ ही पर्वतारोही और ट्रैवलर भी थे। उन्होंने एस्ट्रो ट्रेल को नई पहचान दी थी। अमित साह जाने माने यू ट्यूबर भी थे। उनकी एक ही पोस्ट पर चार मिलियन तक व्यूज आते थे। फेसबुक, इंस्टाग्राम उनके हजारों फॉलोवर्स थे। देश से विदेश तक अमित साह की फोटोग्राफी के चर्चे थे। राज्य के तमाम विभागों के कैलेंडर में भी उनके चित्रों का प्रकाशन हुआ है। उनकी खींची हुई तस्वीरों...
उत्तराखंड: दून समेत तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मसूरी में हाईवे पर भूस्खलन

उत्तराखंड: दून समेत तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मसूरी में हाईवे पर भूस्खलन

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: दून समेत तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मसूरी में हाईवे पर भूस्खलन उत्तराखंड के तीन जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि हरिद्वार जिले समेत अन्य जिलों के कुछ इलाकों में भी तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अगले तीन दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इससे मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि अभी प्रदेश के अधिकांश शहरों में मौसम साफ है लेकिन दोपहर बाद मौसम में बदलाव हो सकता है। मसूरी में राष्ट्रीय राजमार्ग 707A मसूरी और यमुनाब्रिज के बीच गश्ती बैंड के निकट खतरनाक बना हुआ है। यहां भूस्खलन से 50 मीटर सड़क क्षतिग्रस...
महानगर कांग्रेस कमेटी का किया गया विस्तार, इन्हें मिली जिम्मेदारी…

महानगर कांग्रेस कमेटी का किया गया विस्तार, इन्हें मिली जिम्मेदारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी चुनाव को लेकर कमर कस चुकी है।  महानगर कांग्रेस कमेटी से जुड़ी बड़ी खबर है। पार्टी को मजबूती देने के लिए महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी ने कमेटी का विस्तार किया है। उन्होंने नए पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही कुछ प्रकोष्ठों के अध्यक्ष भी नियुक्त किये हैं। इस अवसर पर गोगी ने कहा कि महानगर कांग्रेस के सभी पदाधिकारी कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे। बताया जा रहा है कि अध्यक्ष महानगर व्यापार प्रकोष्ठ सुभाष नागपाल, अध्यक्ष महानगर शिक्षक प्रकोष्ठ मनोज जादोन को नियुक्त किया है। जबकि उपाध्यक्ष, यामीन खान, राजेश उनियाल, आनंद सिंह पुंडीर, मोहम्मद शाहिद ,अमन बत्रा को बनाया है। वहीं महासचिव की जिम्मेदारी शहजाद अंसारी, अमित खन्ना, हेमंत उप्रेती, उमंग गुप्ता, सिद्धार्थ सिंह, घनश्याम वर्मा, इजहार, अवधेश कथेरिया, गगन छाछर, अनीश अंसारी, प्रवीण...
उत्तराखंड सरकार ने शुरू की मुफ्त ड्राइविंग योजना, जानें इसके बारे में…

उत्तराखंड सरकार ने शुरू की मुफ्त ड्राइविंग योजना, जानें इसके बारे में…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार ने अच्छी पहल की है।  सरकार द्वारा मुफ्त ड्राइविंग योजना देहरादून के आईडीटीआर में शुरू की गई है।इस योजना के तहत युवाओं को भारी व्यावसायिक वाहन चलाने की ट्रेनिंग कराई जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान युवाओं को प्रतिदिन पैसे भी दिए जाएंगे। आइए जानते है इसकी डिटेल्स… मिली जानकारी के अनुसार सरकार  द्वारा परिवहन क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं तलाश रहे युवाओं के लिए मुफ्त ड्राइविंग योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहतदेहरादून में झाझरा स्थित इंस्टिटयूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च (आईडीटीआर) में यह ट्रेनिंग कराई जाएगी। बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा न केवल ट्रेनिंग की फीस का भुगतान किया जाएगा, बल्कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रतिदिन 100-100 रुपये भी दिए जाएंगे। योजना के तहत प्रथम चरण में एससी, एसटी, ओबीसी के साथ साथ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्...
डेंगू, स्क्रबटाइफस के बाद अब इस बीमारी की चपेट में आ रहे बच्चे…

डेंगू, स्क्रबटाइफस के बाद अब इस बीमारी की चपेट में आ रहे बच्चे…

उत्तराखण्ड
दून में डेंगू के साथ चिकनगुनिया और स्क्रब टायफस भी मरीजों को परेशान कर रहा है। अस्पताल में लंबी लाइने है तो वहीं डेंगू, स्क्रबटाइफस के बाद अब बच्चे गलसुआ (मम्प्स) बीमारी की चपेट में आ रहे है। बताया जा रहा है कि दून अस्पताल के बाल रोग विभाग की ओपीडी में रोजाना पांच से छह बच्चे इस बीमारी के आ रहे हैं। ऐसे में इसके बचने की अपील की गई है। मिली जानकारी के अनुसार दून अस्पताल में रोजाना कई बच्चे गर्दन एवं जबड़े के हिस्से में सूजन के साथ बुखार की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। बीते रोज बैक्टीरियल इंफेक्शन एवं पस पड़ने की वजह से तीन बच्चों को अस्पताल में भर्ती भी करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि गलसुआ (मम्प्स) की बीमारी गर्दन और जबड़े के हिस्से में अचानक सूजन आने के कारण होती है जिसमें बेहद दर्द महसूस होता है। आमतौर पर ये बीमारी पानी में बदलाव और शरीर का तापमान असंतुलित हो जाने से होती है। बच्चों में यह...
परीक्षाफल सुधार परीक्षा में फेल हुए विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर, मिलेगा एक और मौका…

परीक्षाफल सुधार परीक्षा में फेल हुए विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर, मिलेगा एक और मौका…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के बोर्ड छात्र-छात्राओं के लिए काम की खबर है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने परीक्षाफल सुधार परीक्षा में फेल हुए परीक्षार्थियों को एक और मौका दिया है। बताया जा रहा है कि परीक्षाफल सुधार परीक्षा में फेल हुए विद्यार्थी 18 सितंबर से बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा परीक्षाफल सुधार परीक्षा द्वितीय कराई जा रही है जिसमें अब विद्यार्थी एक या फिर सभी विषयों की परीक्षा दे सकता है। परीक्षाफल सुधार परीक्षा द्वितीय की परीक्षा मुख्य परीक्षा के साथ ही कराई जाएगी। बताया जा रहा है कि विद्यार्थी 18 से 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है और 27 सितंबर तक परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा कराना होगा। परीक्षार्थी अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने पहली बार 7 से 8 अगस्त के बीच परीक...
पंचायतीराज विभाग में इन कार्मिकों का अटैचमेंट समाप्त, दिए गए ये निर्देश…

पंचायतीराज विभाग में इन कार्मिकों का अटैचमेंट समाप्त, दिए गए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में धामी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि यहां शासन ने पंचायतीराज विभाग में सभी फील्ड कार्मिकों का अटैचमेंट समाप्त कर दिया गया है। इसके साथ ही निदेशक ने तीन दिन के अंदर नई जगह पर ज्वाइनिंग नहीं करने वाले कार्मिकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार पंचायतीराज विभाग में पहाड़ी जिलों से मैदानी जिलों या कार्यालयों में अटैच कार्मिकों पर शासन ने सख्ती दिखाई है। बताया जा रहा है कि विभाग का कार्यभार संभालने के बाद निदेशक निधि यादव ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अटैचमेंट समाप्त कर दिया है।  निदेशक ने ऐसे सभी कार्मिकों को सोमवार तक मूल जगह पर ज्वाइनिंग के आदेश जारी किए हैं जो अटैच है। ऐसा नहीं होने पर सितंबर माह का वेतन जारी नहीं किया जाएगा। हालांकि निदेशालय में एक कमेटी भी गठित की गई है। जो गंभीर बीमारी या अन्य वास्तविक कारणों से अटैच कार्मिकों के मामले पर...
उत्तराखंड के चार कलाकारों को मिला संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार,उपराष्ट्रपति ने किया सम्मानित…

उत्तराखंड के चार कलाकारों को मिला संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार,उपराष्ट्रपति ने किया सम्मानित…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड की संस्कृति को संजो कर रखने में यहां के लोक कलाकारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इन कलाकारों की सराहना करते हुए इन्हें सम्मानित किया गया है। बताया जा रहा है कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 75 साल से अधिक उम्र के 84 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार से सम्मानित किया गया जिसमें प्रदेश के चार कलाकार भी शामिल है। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अधीन संगीत नाटक अकादमी की ओर से पहली बार इन दिग्गज कलाकारों को किसी राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में कलाकारों को सम्मानित किया। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने मंच से उतरकर उनकी सीट पर जाकर 17 वयोवृद्ध कलाकारों को सम्मानित किया। सम्मानित कलाकारों में उत्तराखंड के चार कलाकार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के कलाकार भैरव दत्त तिवारी (79) और जगदीश ढौ...
मसूरी में सीडस रिंक ए हेरिटेज होटल में लगी भीषण आग, सब कुछ जलकर हुआ खाक…

मसूरी में सीडस रिंक ए हेरिटेज होटल में लगी भीषण आग, सब कुछ जलकर हुआ खाक…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के पहाड़ों की रानी मसूरी से भीषण अग्निकांड आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां कैमल बैक रोड पर सीडस रिंक ए हेरिटेज होटल में आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसकी चपेट में कई वाहन भी आ गए। खबर लिखे जाने तक मौके पर फायर सर्विस की तीन गाड़ियां अग्निशमन कार्य में जुटी हुई हैं। आग लगने से भारी नुकसान का अनुमान है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मसूरी के कैमल बैक रोड पर सीडस रिंक ए हेरिटेज होटल में सुबह करीब चार बजे के आसपास आग लग गई। बताया जा रहा है कि होटल में देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने आग की लपटे देख दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी। आग लगने का कारण अभी पता नही लग पाया है। भवन का अधिकांश कार्य लकड़ी से हुआ है, जिससे आग ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल टीम के पहुंचने तक पूरा होटल आग से घिर चुका था। वहीं बताया जा रहा है कि सूचना पर पुहंच...
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर ‘स्वच्छता लीग मैराथन’ का सीएम धामी ने किया शुभारंभ…

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर ‘स्वच्छता लीग मैराथन’ का सीएम धामी ने किया शुभारंभ…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित ‘स्वच्छता लीग मैराथन’ का शुभारंभ किया। उन्होंने बाबा केदार, भगवान बदरी विशाल और मां गंगा से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के अब तक के 09 साल के कार्यकाल में देश ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। आज दुनिया में भारत का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। वैश्विक स्तर पर भारत की शाख बढ़ी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आयोजित जी20 समिट में पूरी दुनिया ने भारत की संस्कृति और सामर्थ्य को देखा। उन्होंने भारत के श्री अन्न को भी वैश्विक स्तर पर अलग पहचान दिलाने का कार्य किया है। आज भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मा...