Tuesday, July 28News That Matters

उत्तराखण्ड

सीएम धामी के जन्मदिन पर पीएम मोदी सहित कई दिग्गजों ने दी बधाई…

सीएम धामी के जन्मदिन पर पीएम मोदी सहित कई दिग्गजों ने दी बधाई…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर जहां पीएम मोदी सहित कई दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी है। वहीं उन्होंने अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बनियावाला, देहरादून स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास में बेसहारा और निर्धन बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें उपहार देकर उनके साथ कुछ समय बिताया। सीएम धामी ने छात्रावास में बच्चों के साथ बैठ कर भोजन भी किया तथा अपने हाथों से बच्चों को भोजन भी कराया। इस अवसर पर बच्चों की ओर से रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी गई। मुख्यमंत्री धामी ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जीवन में जो भी कार्य करें, पूर्ण मनोयोग के साथ करें। जब हम किसी लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करते हैं, तो उसमें सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने कहा कि जीवन में जिस भी क्षेत्र में कार्य करना चाहते हैं, लीडर की भूम...
उत्तराखंडः इन जिलों में 18 सितम्बर को एक दिन का अवकाश घोषित, आदेश जारी…

उत्तराखंडः इन जिलों में 18 सितम्बर को एक दिन का अवकाश घोषित, आदेश जारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में देहरादून और उत्तरकाशी के कई क्षेत्रों में छुट्टी का आदेश जारी हुआ है। बताया जा रहा है कि 18 सितम्बर को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। ये अवकाश हनोल स्थित महासू मंदिर एवं दसऊ स्थित चालदा महाराज मंदिर परिसर में जागरा (देवनायणी) राजकीय मेला पर्व पर घोषित किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 18 सितंबर को हनोल मंदिर और 19 सितंबर को चलदा महाराज दसऊ में जांगड़ा देवनायणी राजकीय मेला पर्व के आयोजन को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून के द्वारा विकासखण्ड कालसी व चकराता और मुख्य शिक्षा अधिकारी, उत्तरकाशी ने विकासखण्ड पुरोला और मोरी क्षेत्र के अंतर्गत कक्षा 1 से 12 तक सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में 18 सितम्बर को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। बता दें कि “जौनसार बावर जनजाति क्षेत्र में इस साल 18-19 सितंबर को महासू देवता के मंदिरों में जागड़ा पर्व मनाया जाए...
कर व राजस्व निरीक्षक के कुल 85 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती, ये है आवेदन की लास्ट डेट…

कर व राजस्व निरीक्षक के कुल 85 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती, ये है आवेदन की लास्ट डेट…

उत्तराखण्ड
देहरादून : उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत केन्द्रीयित पालिका सेवा के अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत एवं कर व राजस्व निरीक्षक के कुल 85 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन-पत्र आमंत्रित किये हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर विज्ञापन देख सकते हैं तथा उसमें उल्लिखित रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है आवेदन 18 सितम्बर 2023 तक किये जा सकेंगे। जिन रिक्त पदों पर भर्ती होने जा रहे है उसमें अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत (शहरी विकास विभाग) शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत उत्तराखण्ड पालिका (केन्द्रीयित ) प्रशासी(अधीनस्थ) सेवा के अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत की रिक्तियों की कुल संख्या 63 है। जबकि शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत उत्तराखण्ड पालिका (केन्द्रीयित) राजस्व सेवा के कर एवं राजस्व निरीक्षक पद की रिक्तियों की क...
ऋषिकेश में राफ्टिंग का इंतजार खत्म, हटी रोक…

ऋषिकेश में राफ्टिंग का इंतजार खत्म, हटी रोक…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: तीर्थनगरी ऋषिकेश एडवेंचर प्रेमियों की पसंदीदा जगह भी है। दुनिया भर के लोग राफ्टिंग का स्वाद लेने के लिए ऋषिकेश की ओर आते हैं। पिछले कुछ सालों में ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग के लिये पूरे उत्तर भारत में अपना नाम कमा चुका है। मानसून के कारण दो महीने से राफ्टिंग बंद है। ऐसे में ऋषिकेश में राफ्टिंग का बेसब्री से इंतजार करने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी है। तीर्थनगरी में राफ्टिंग के संचालन पर लगी रोक हट गई है। जिसके बाद आप एक बार फिर राफ्टिंग का लुत्फ उठा सकते है। राफ्टिंग संचालन की अनुमति बताया जा रहा है कि मानसून की दस्तक के बाद गंगा में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मुनिकीरेती क्षेत्र में गंगा में होने वाली विश्व प्रसिद्ध रिवर राफ्टिंग रोक दी गई थी। अब 2 महीने बाद राफ्टिंग के शौकीनों को एक बार फिर रिवर राफ्टिंग का मौका मिलेगा। अगर आप भी रिवर राफ्टिंग के शौकीन है और इस सीजन में राफ्टिं...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने गरीब बच्चों के साथ बिताया समय, साथ किया भोजन, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई

उत्तराखंड : सीएम धामी ने गरीब बच्चों के साथ बिताया समय, साथ किया भोजन, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने गरीब बच्चों के साथ बिताया समय, साथ किया भोजन, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई सीएम धामी शुक्रवार को दिल्ली से लौटते के बाद बनियावाला देहरादून स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास में बेसहारा और निर्धन बच्चों के बीच पहुंचे। सीएम ने अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर छात्रावास के बच्चों के साथ केक काटा और बच्चों को उपहार देकर उनके साथ कुछ समय बिताया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी किया और अपने हाथों से बच्चों को भोजन कराया। इस अवसर पर बच्चों की ओर से रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी गईं। सीएम को अपने बीच देखते हुए बच्चे उत्साहित दिखे। बच्चों ने दीप जलाकर, गायत्री मंत्र और गणेश वंदना करते हुए मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की। सीएम ने पौधरोपण भी किया। सीएम सिंह धामी ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ...
उत्तराखंड : हाकम सिंह को केवल 13 महीने ही जेल में रोक पाई उत्तराखंड पुलिस, मगर साम्राज्य कर दिया ध्वस्त

उत्तराखंड : हाकम सिंह को केवल 13 महीने ही जेल में रोक पाई उत्तराखंड पुलिस, मगर साम्राज्य कर दिया ध्वस्त

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : हाकम सिंह को केवल 13 महीने ही जेल में रोक पाई उत्तराखंड पुलिस, मगर साम्राज्य कर दिया ध्वस्त नौकरियों के सौदागर कहे जाने वाले हाकम सिंह को पुलिस केवल 13 महीने ही सलाखों के पीछे रोक पाई, लेकिन इस बीच उसके साम्राज्य को ध्वस्त किया जा चुका है। उत्तरकाशी के मोरी में उसके आलीशान गेस्ट हाउस समेत कई संपत्तियों पर बुलडोजर चल चुका है। उत्तरकाशी के मोरी में उसके आलीशान गेस्ट हाउस समेत कई संपत्तियों पर बुलडोजर चल चुका है। कुल मिलाकर उसकी करीब छह करोड़ की संपत्ति को जब्त किया चुका है। परीक्षा धांधलियों के मामले में पुलिस ने शुरूआत से ही शिकंजा कसने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस को भी एक दिक्कत का सामना करना पड़ा जो कि आरोपियों की जमानत का आधार बना। दरअसल, सभी मामले पुराने थे। ऐसे में जब इनकी जांच शुरू हुई तो सभी साक्ष्य लगभग नष्ट हो चुके थे। कई बड़े आरोपियों से तो केस से संबंधित रिकवरी भी...
गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, यात्रियों से भरा वाहन भागीरथी नदी में गिरा, 3 की मौत…

गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, यात्रियों से भरा वाहन भागीरथी नदी में गिरा, 3 की मौत…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बड़े हादसे की खबर उत्तरकाशी से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां शुक्रवार शाम गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां यात्रियों से भरा वाहन भागीरथी नदी में जा गिरा। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन अन्य लोग घायल हो गए। वहीं, हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया है। मिली जानकारी के अनुसार हादसा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर बिशंनपुर के निकट आर्य विहार आश्रम के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि एक वाहन अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। वाहन में वाहन चालक समेत 6 लोग सवार थे। जिनसे से 3 की मौत हो गई। जबकि, 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। हादसे की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ की टीम एवं जिला चिकित्सालय से एक एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। मौके पर प...
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में समूह ‘ग‘ के पदों पर निकली भर्ती, कल से होंगे आवेदन…

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में समूह ‘ग‘ के पदों पर निकली भर्ती, कल से होंगे आवेदन…

उत्तराखण्ड
Sarkari Naukri: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत औषधि निरीक्षक (ग्रेड-2) समूह ‘ग‘ के पदों पर सीधी भर्ती निकाली गई है। इच्छुक युवा आयोग की वेबसाइट पर जाकर 16 सितम्बर, 2023 से दिनांक 06 अक्टूबर, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का कोई अन्य तरीका/ माध्यम स्वीकार नहीं किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार आयोग ने ये भर्ती औषधि निरीक्षक (ग्रेड-2) समूह ‘ग‘ के  19 रिक्त पदों पर निकाली है। अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते है तो बता दें कि नए उपयोगकर्ताओं को यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर ओटीआर (एक बार पंजीकरण) के माध्यम से खुद को पंजीकृत करना होगा और फिर पद के लिए आवेदन करना होगा। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही पंजीकरण करा लिया है, उन्हें अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करना चाहिए और संबं...
UKPSC ने इस भर्ती के लिए टाइपिंग परीक्षा को लेकर जारी किए महत्वपूर्ण निर्देश, पढ़ें…

UKPSC ने इस भर्ती के लिए टाइपिंग परीक्षा को लेकर जारी किए महत्वपूर्ण निर्देश, पढ़ें…

उत्तराखण्ड
UKPSC Update: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से बड़ा अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि आयोग ने कनिष्ठ सहायक परीक्षा-2022 (दिव्यॉंगजन हेतु) हिन्दी /अंग्रेजी टाइपिंग परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए है। आइए जानते है डिटेल्स… जानें नियम और निर्देश 1. परीक्षार्थी सर्वप्रथम यह सुनिश्चित कर लें कि आपका की-बोर्ड ठीक प्रकार से कार्य कर रहा है। किसी भी समस्या के लिए टेस्ट से पूर्व ही कक्ष निरीक्षक को अवगत करा दें तथा समस्या का समाधान करवा लें। 2. यह भी भली-भॉंति देख लें कि की-बोर्ड की कैप्स लॉक-की ;(Caps Lock-key) व नम्बर लॉक-की ऑन/ऑफ तो नहीं है। 3. अभ्यर्थी दूसरे की कम्प्यूटर-स्क्रीन को न तो देखेंगे और न ही आपस में बातचीत करेंगे। बातचीत करते पकड़े जाने या नकल करने के प्रयास को अनुचित साधन प्रयोग समझा जाएगा तथा अभ्यर्थी/अभ्यर्थियों के विरूद्ध उचित कार्यवाही की जाएगी।...
टिहरी त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी, इस दिन होगा मतदान…

टिहरी त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी, इस दिन होगा मतदान…

उत्तराखण्ड
टिहरी में चुनावी बिगुल बजने वाला है। बताया जा रहा है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की कवायद तेज हो गई है। आयोग के निर्देश पर जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) मयूर दीक्षित द्वारा जनपद के अन्तर्गत सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं सदस्य जिला पंचायत के रिक्त सभी स्थानों पर उप निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गई। आइए जानते है चुनाव का पूरा शेड्यूल… मिली जानकारी के अनुसार टिहरी में उपचुनाव के लिए निर्धारित समय-सारणी के अनुसार दिनांक 20 सितम्बर एवं 21 सितम्बर, 2023 को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 05 बजे तक नाम निर्देशन पत्र जमा किये जायेंगे। वहीं बताया जा रहा है कि दिनांक 22 सितम्बर, 2023 को पूर्वाह्न 10 बजे से कार्य समाप्ति तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच, दिनांक 23 सितम्बर, 2023 को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 03...