आरआईएमसी में कक्षा आठवीं में प्रवेश की प्रक्रिया जारी, जानें डिटेल्स…
देहरादूनः अगर आप अपने बच्चे को सेना में जाबांज अफसर देखना चाहते है तो आपके लिए ये खबर जरूरी है। राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (RIMC) देहरादून में एडमिशन प्रकिया शुरू हो गई है। इसके लिए http://www.rimc.gov.in/ वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। आरआईएमसी में कक्षा आठवीं में प्रवेश के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है। इसका एंट्रेस टेस्ट दो दिसंबर को होगा। अब आप सोच रहें होंगे आवेदन कैसे करें तो हम आपको बता दें कि RIMC देहरादून में एडमिशन के लिए लड़के और लड़कियां, दोनों अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सहस्त्रधारा रोड, मयूर विहार देहरादून में पोस्ट के माध्यम से भेजने होंगे।
आपको बता दें कि राष्ट्रीय भारतीय सैन्य विद्यालय देहरादून उत्तराखण्ड में प्रवेश हेतु केवल वे ही छात्र आवेदन करने के पात्र है, जिनके माता पिता सामान्य रूप से उत्तराखण्ड राज्य में निवास कर रहे हो...








