Tuesday, November 10News That Matters

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : महिलाओं को और सौगात देने की तैयारी में धामी सरकार, लोकसभा से पहले भाजपा की है ये खास रणनीति

उत्तराखंड : महिलाओं को और सौगात देने की तैयारी में धामी सरकार, लोकसभा से पहले भाजपा की है ये खास रणनीति

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : महिलाओं को और सौगात देने की तैयारी में धामी सरकार, लोकसभा से पहले भाजपा की है ये खास रणनीति बागेश्वर उपचुनाव में करीबी अंतर से जीती भाजपा को एक बार फिर एहसास हुआ है कि उसकी चुनावी वैतरणी पार लगाने में महिला मतदाताओं की अहम भूमिका है। इसलिए लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे संगठन और सरकार की एक मुख्य रणनीति महिलाओं को कुछ और सौगात देने की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कहते हैं, महिलाओं में पीएम मोदी के प्रति बहुत सम्मान है। पार्टी की रीति-नीति और सरकार के लोक हित से जुड़े निर्णय भी उन्हें प्रभावित करते हैं। वे बड़ी संख्या में भाजपा को विजयी बनाने के लिए पोलिंग बूथ तक आती हैं। बागेश्वर उपचुनाव में पुरुषों से अधिक मतदान करने वाली महिलाओं में से ज्यादातर ने भाजपा को वोट दिए। भाजपा की प्रदेश के युवा और महिला वोट बैंक पर खास निगाह है। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के मुताब...
उत्तराखंडः विभिन्न विभागों में इन पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें जल्द आवेदन…

उत्तराखंडः विभिन्न विभागों में इन पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें जल्द आवेदन…

उत्तराखण्ड
UKPSC Update: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा उत्तराखंड में विभिन्न विभागों के तहत प्रबंधन अधिकारी के 07 पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट https://ukpsc.net.in/ पर जाकर 18 सितंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पद का नाम: प्रबंधन अधिकारी (राज्य संपत्ति विभाग) पदों की संख्या: 07 शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों को भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से कैटरिंग और होटल प्रबंधन में डिप्लोमा होना चाहिए। आयु सीमा: 21 से 42 वर्ष. वेतनमान: रु.9300 – 34800/- (लेवल-8) चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन 100 अंकों की एमसीक्यू आधारित लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा और पद योग्यता के अनुसार प्रश्न पूछे जाएंगे। ऐसे करें आवेदन इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in के माध्यम ...
उत्तराखंड : सस्ती बिजली उत्पादन के लिए प्रदेश में बनी पंप स्टोरेज पॉलिसी, जानिए क्या फायदे मिलेंगे

उत्तराखंड : सस्ती बिजली उत्पादन के लिए प्रदेश में बनी पंप स्टोरेज पॉलिसी, जानिए क्या फायदे मिलेंगे

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सस्ती बिजली उत्पादन के लिए प्रदेश में बनी पंप स्टोरेज पॉलिसी, जानिए क्या फायदे मिलेंगे प्रदेश में सस्ती बिजली मुहैया कराने के लिए सरकार पंप स्टोरेज पॉलिसी लाई है। इससे राज्य की नदियों पर परियोजनाएं लगाने वालों को जहां राज्य सरकार को 12.5 प्रतिशत रॉयल्टी नहीं देनी होगी, वहीं स्थानीय क्षेत्र विकास शुल्क, पारेषण शुल्क से भी छूट मिलेगी। इस नीति पर कैबिनेट बैठक में मुहर लग गई। सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि पंप स्टोरेज पॉलिसी आने के बाद पीक समय में सस्ती बिजली मिलेगी। दिन में सौर या अन्य माध्यम से आने वाली सस्ती बिजली से पानी नीचे से ऊपर भेजा जाएगा। इसके बाद रात को जब बिजली की भारी मांग (बाजार में महंगी बिजली) होगी, तब परियोजना से बिजली उत्पादन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित नीति में परियोजनाओं के त्वरित विकास के लिए अन्तः राज्यीय पारेषण शुल्क, स्थानीय क्षे...
उत्तराखंड : डेंगू की रोकथाम के लिए देहरादून में चार दिन चलेगा महाअभियान, हॉट स्पॉट इलाकों से होगी शुरुआत

उत्तराखंड : डेंगू की रोकथाम के लिए देहरादून में चार दिन चलेगा महाअभियान, हॉट स्पॉट इलाकों से होगी शुरुआत

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : डेंगू की रोकथाम के लिए देहरादून में चार दिन चलेगा महाअभियान, हॉट स्पॉट इलाकों से होगी शुरुआत डेंगू की रोकथाम के लिए देहरादून में चार दिन तक महाभियान चलाया जाएगा। डेंगू के हॉट स्पॉट इलाकों में मंगलवार से अभियान की शुरुआत की जाएगी। जिसमें स्वास्थ्य, नगर निगम, जिला प्रशासन की संयुक्त टीमें डेंगू से प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर जाकर मच्छरों के लार्वा नष्ट करने की कार्रवाई करेगी। जिन क्षेत्रों में 10 डेंगू मरीज मिलते हैं, उन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन बनाकर निगरानी की जाएगी। इसके लिए नोडल अधिकारी भी नामित होंगे। सोमवार को सचिवालय में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने डेंगू रोकथाम की समीक्षा बैठक की। उन्होंने जिलाधिकारी सोनिका से डेंगू नियंत्रण पर फीडबैक लेकर हॉट स्पाॅट इलाकों पर चर्चा की। बैठक में तय किया गया कि सभी विभाग सामूहिक रूप से चार दिन देहरादून में रोकथाम के लिए महा...
उत्तराखंड : मसूरी बैंड के पास भारी भूस्खलन, हाईवे बंद होने से लगी वाहनों की कतार

उत्तराखंड : मसूरी बैंड के पास भारी भूस्खलन, हाईवे बंद होने से लगी वाहनों की कतार

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : मसूरी बैंड के पास भारी भूस्खलन, हाईवे बंद होने से लगी वाहनों की कतार मसूरी में देर रात भूस्खलन होने से नेशनल हाईवे 707ए बंद हो गया। हाईवे बंद होने से दर्जनों वाहन रास्ते में ही फंसे हैं। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी है। हाईवे को खोलने के लिए दो जेसीबी मशीन लगाई गई हैं। वहीं, हाईवे बंद होने से देहरादून से कैंपटी तक पहुंचे यात्रियों को पुलिस ने वापस भेज दिया। साथ ही नैनबाग, नौगांव, बड़कोट,यमुनोत्री ,पुरोला जाने वाले यात्रियों को भी कैंपटी से वापस भेजा जा रहा है। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : चिनूक ने केदारनाथ में की ट्रायल लैंडिंग, कल से पुननिर्माण सामग्री पहुंचाएगा धाम

उत्तराखंड : चिनूक ने केदारनाथ में की ट्रायल लैंडिंग, कल से पुननिर्माण सामग्री पहुंचाएगा धाम

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : चिनूक ने केदारनाथ में की ट्रायल लैंडिंग, कल से पुननिर्माण सामग्री पहुंचाएगा धाम केदारनाथ धाम में दूसरे चरण का पुननिर्माण कार्य जोरों पर है। चिनूक हेलिकॉप्टर ने आज मंगलवार को ट्रायल लैंडिंग की। बुधवार से चिनूक धाम में पुननिर्माण सामग्री पहुंचाएगा। यात्रा के पहले चरण के साथ ही बीते वर्ष शीतकाल में भी चिनूक ने केदारनाथ में निर्माण सामग्री पहुंचाई थी। मानसून की रफ्तार थमने के साथ ही केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों ने जोर पकड़ लिया है। धाम में 800 मजदूर दिन और रात की शिफ्ट में निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं। इस वर्ष दिसंबर माह तक दूसरे चरण के कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। तीसरे चरण में अनुबंध के तहत तीर्थपुरोहित और हक-हकूकधारियों के भवन मास्टर प्लान के तहत बनाए जाने हैं। साथ ही अन्य यात्री सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। बता दें कि आपदा से प्रभावित केदारनाथ में 2018 से...
उत्तराखंड : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे देहरादून, दी 141 पीएम श्री स्कूलों की सौगात

उत्तराखंड : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे देहरादून, दी 141 पीएम श्री स्कूलों की सौगात

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे देहरादून, दी 141 पीएम श्री स्कूलों की सौगात केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज मंगलवार को देहरादून पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास पर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आधुनिक शिक्षा व्यवस्था, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और नई शिक्षा नीति समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। वहीं, उन्होंने ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में विद्या समीक्षा केंद्र का लोकार्पण किया। साथ ही 142 पीएम-श्री स्कूल व तीन नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावासों का शिलान्यास किया। वहीं, मुख्यमंत्री धामी ने उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ति योजना और उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया प्रदेश में पहले से 11 जिलों में आवासीय छात्रावास चल रहे हैं। सीएम और केंद्रीय शिक्षा मं...
उत्तराखंड : एम्स में खुला प्रदेश का सीडीएससीओ कार्यालय, अब खत्म हुई दवा कंपनियों की अनुमोदन लेने के परेशानी

उत्तराखंड : एम्स में खुला प्रदेश का सीडीएससीओ कार्यालय, अब खत्म हुई दवा कंपनियों की अनुमोदन लेने के परेशानी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : एम्स में खुला प्रदेश का सीडीएससीओ कार्यालय, अब खत्म हुई दवा कंपनियों की अनुमोदन लेने के परेशानी उत्तराखंड में दवा बनाने वाली कंपनियों को अब दवा अनुमोदन के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। इसके लिए केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने एम्स ऋषिकेश परिसर में अपना जोनल कार्यालय खोल दिया है। यहां असिस्टेंट ड्रग्स कंट्रोलर स्तर के अधिकारी की भी तैनाती की गई है। एम्स ऋषिकेश ने संगठन को अपने परिसर में स्थान उपलब्ध कराया है। भारत सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) भारत का राष्ट्रीय नियामक प्राधिकरण (एनआरए) है। इसका मुख्यालय एफडीए भवन कोटला रोड नई दिल्ली स्थित है। ' इसके छह जोनल कार्यालय, चार उप जोनल कार्यालय, 13 बंदरगाह कार्यालय और देश भर में सात प्रयोगशालाएं हैं। अब प्रत्येक राज्य में सीडीएससीओ ...
उत्तराखंड : सरकार ने बनाया नया प्लान, एक ही जगह 10 मामले मिलने पर बनेंगे माइक्रो कंटेनमेंट जोन

उत्तराखंड : सरकार ने बनाया नया प्लान, एक ही जगह 10 मामले मिलने पर बनेंगे माइक्रो कंटेनमेंट जोन

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सरकार ने बनाया नया प्लान, एक ही जगह 10 मामले मिलने पर बनेंगे माइक्रो कंटेनमेंट जोन डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने अब नया प्लान तैयार किया है। जिसमें कोविड की तरह डेंगू रोकथाम के लिए रणनीति बनाई गई। एक ही जगह से डेंगू के 10 से अधिक मरीज मिलने पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किए जाएंगे। जहां पर प्रत्येक घर में लार्वा नष्ट करने के लिए सफाई अभियान के साथ फॉगिंग की जाएगी। प्रत्येक कंटेनमेंट जोन में निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नामित होंगे। देहरादून में रोजाना डेंगू के मामले बढ़ने पर नगर निगम के 100 वार्डों में रोकथाम के लिए नए प्लान पर काम होगा। प्रदेश में अब तक डेंगू मरीजों की संख्या 1130 पहुंच गई है। इसमें 655 मामले देहरादून जिले के हैं। अमर उजाला डेंगू से संबंधित खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर रहा है। इस पर प्रदेश सरकार ने संज्ञान लिया है। डेंगू से बचाव और रोकथाम के ल...
उत्तराखंड: व्यावसायिक शिक्षा के लिए छात्रों को हर साल मिलेंगे तीन हजार, इसी महीने शुरू होगा हब एंड स्पोक मॉडल

उत्तराखंड: व्यावसायिक शिक्षा के लिए छात्रों को हर साल मिलेंगे तीन हजार, इसी महीने शुरू होगा हब एंड स्पोक मॉडल

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: व्यावसायिक शिक्षा के लिए छात्रों को हर साल मिलेंगे तीन हजार, इसी महीने शुरू होगा हब एंड स्पोक मॉडल प्रदेश में व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 47 स्कूलों में हब एंड स्पोक मॉडल शुरू होगा। जिससे इन स्कूलों के छात्र-छात्राओं की व्यावसायिक विषयों की पढ़ाई की राह आसान होगी। योजना के तहत जिन स्कूलों में प्रयोगशाला नहीं है, उन स्कूलों के छात्र-छात्राओं को सरकार प्रयोगशाला तक आने-जाने के लिए हर साल तीन हजार रुपये देगी। जबकि व्यावसायिक प्रशिक्षकों को मानदेय के अलावा हर महीने छह हजार रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। उप राज्य परियोजना निदेशक प्रद्युम्न रावत के मुताबिक केंद्र सरकार की ओर से इस योजना को मंजूरी दी गई है। इसी महीने से राज्य में यह मॉडल शुरू हो जाएगा। प्रदेश में वर्तमान में दो सौ स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा दी जा रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इन सभी स्कूलों...