उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र का पहला दिन रहा ऐसा, कांग्रेस विधायकों ने दिया धरना…
उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन सीएम धामी समेत सदन में मौजूद सभी सदस्यों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी। तो वहीं सदन शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायक मुखर दिखाई दिए। कांग्रेस के कई विधायक विधानसभा भवन के बाहर अपने हाथों में लिखी नारों की तख्तियां के साथ धरना प्रदर्शन करते नजर आए।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मंगलवार सुबह सत्र शुरू होने से पहले ही कांग्रेस के विधायक जोशीमठ आपदा को लेकर विधानसभा की सीढ़िया पर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस विधायक लोहाघाट खुशहाल सिंह अधिकारी व ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर भी प्रदर्शन में पहुंचे। कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट सुमित ह्रदयेश, विधायक धारचूला हरीश धामी, विधायक मनोज तिवारी, विधायक पिरान कलियर फुरकान अहमद, विधायक ममता राकेश और विधायक जसपुर आदेश सिंह चौहान भी प्रदर्शन में शामिल हुए।
...








