Thursday, July 23News That Matters

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड मौसम: अगले 24 घंटों में टूटेगा कहर? पहाड़ों में यात्रा से बचें; भारी बारिश का अलर्ट###ucn

उत्तराखंड मौसम: अगले 24 घंटों में टूटेगा कहर? पहाड़ों में यात्रा से बचें; भारी बारिश का अलर्ट###ucn

उत्तराखण्ड
https://youtu.be/UTNH2cazZMQ   -उत्तराखंड मौसम: अगले 24 घंटों में टूटेगा कहर? पहाड़ों में यात्रा से बचें; भारी बारिश का अलर्ट, जिलेवार अपडेट! मौसम विभाग ने चार दिनों को अनुमान देते हुए अंदेशा जताया है कि एक बार फिर उत्तराखंड में भारी बारिश से आफत खड़ी हो सकती है. खासकर कुमाऊं के ज़िले अलर्ट पर रखे गए हैं. जानिए आपके ज़िले में मौसम के क्या हाल हैं और आपको किस तरह सतर्क रहने की ज़रूरत है. देहरादून. उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम कड़े तेवर दिखा सकता है और खासकर कुमाऊं अंचल में अगले तीन दिन भारी बारिश हो सकती है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट जारी करते हुए तमाम विभागों के साथ अपडेट साझा किए हैं और यह भी हिदायत दी है कि पहाड़ों में इस दौरान सफर करने से लोग बचें. देहरादून में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हो सकती है, जहां डेढ़ हफ्ते पहले बारिश ने आपदा के हालात...
उत्तराखंड के इन गांवों के लिए अनोखा फैसला, शादी में पिलाई शराब तो देने पड़ेंगे 51 हजार रुपये!

उत्तराखंड के इन गांवों के लिए अनोखा फैसला, शादी में पिलाई शराब तो देने पड़ेंगे 51 हजार रुपये!

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के इन गांवों के लिए अनोखा फैसला, शादी में पिलाई शराब तो देने पड़ेंगे 51 हजार रुपये! बैठक में एक नियम बनाया गया है कि अगर कोई व्यक्ति या परिवार विवाह व अन्य समारोह में शराब पिलाते हुए पाया जाता है, तो उसे 51 हजार रुपए का जुर्माना भरना पड़ेगा. उत्तरकाशी. उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में शराबबंदी को लेकर महिलाएं अक्सर सड़कों पर उतर जाती हैं. यह महिलाओं की आवाज का ही असर है कि कई जगहों पर आंदोलन की वजह से ही शराब की दुकानों को बंद करना पड़ा है. शराब भले ही सरकार को करोड़ों का राजस्व देती है लेकिन इसने कई घरों को तबाह भी किया है. अब उत्तरकाशी के धौंतरी गाजणा क्षेत्र में ग्राम पंचायत सिरी में एक ऐसा फैसला हुआ है, जिसकी हर ओर तारीफ हो रही है. क्षेत्र पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांवों में होने वाले विवाह समारोह में शराब का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. नियम न मानने वालों पर जुर्माना लगाया...
खटीमा 28 फरवरी 2023- मुख्यमंत्री ने किया लोहियाहेड पावर हाउस का

खटीमा 28 फरवरी 2023- मुख्यमंत्री ने किया लोहियाहेड पावर हाउस का

उत्तराखण्ड
खटीमा 28 फरवरी 2023- मुख्यमंत्री ने किया लोहियाहेड पावर हाउस का निरीक्षण। पावर हाउस को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने के दिये निर्देश। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार की सायं खटीमा स्थित लोहिया हेड पावर हाउस का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने पावर हाउस का निरीक्षण कर विद्युत उत्पादन आदि की स्थिति का जायजा लिया तथा कार्यरत कार्मिकों से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल विद्युत ऊर्जा का एक महत्वपूर्ण स्रोत है जोकि दुर्लभ ईंधन संसाधनों की बचत करता है और प्रदूषण रहित होने के कारण पर्यावरण अनुकूल। मुख्यमंत्री ने पावर हाउस को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों एवं अभियन्ताओं को दिये। निरीक्षण के दौरान पावर हाउस के अभियंताओं ने विद्युत उत्पादन, प्रचालन तथा अनुरक्षण आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उत्तराँचल क्राइम न्यूज़ क...
केरल में आदि शंकराचार्य की जन्मस्थली पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी।

केरल में आदि शंकराचार्य की जन्मस्थली पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी।

उत्तराखण्ड, देहरादून
केरल में आदि शंकराचार्य की जन्मस्थली पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी। मठ में पहुंचकर मंत्री गणेश जोशी ने पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना। केरल, 28 फरवरी। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केरल दौरे के दौरान मंगलवार को केरल के कोच्चि स्थित एर्नाकुलम जिले के कालाडी में जगत गुरु आदि शंकराचार्य की जन्मस्थली पहुंचकर मठ के दर्शन कर पूजा अर्चना की उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की। विदित हो कि सितंबर माह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी केरल में संत-दार्शनिक आदि शंकराचार्य की जन्मस्थली आदि शंकर जन्मभूमि क्षेत्र का दौरा किया था। इस अवसर पर बीजेपी एर्नाकुलम जिलाध्यक्ष केएस.शैजू, बीजेपी नेता और सेवानिवृत ले० जनरल शरद चंद सहित कई लोग उपस्थित रहे। उत्तराँचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्य...
पहाड़ी नदियों में मछली पकड़ने का लुत्फ उठा सकेंगे पर्यटक, विभाग बना रहा ये योजना!

पहाड़ी नदियों में मछली पकड़ने का लुत्फ उठा सकेंगे पर्यटक, विभाग बना रहा ये योजना!

उत्तराखण्ड
पहाड़ी नदियों में मछली पकड़ने का लुत्फ उठा सकेंगे पर्यटक, विभाग बना रहा ये योजना! चमोली की सदानीरा नदियों में पर्यटक एंगलिंग कर सकें और स्थानीय लोगों को रोजगार मिले, इसके लए मत्स्य विभाग खास योजना बना रहा है. योजना के तहत कार्य भी शुरू कर दिए गए हैं. चमोली: उत्तराखंड के चमोली में आने वाले पर्यटक अब यहां की सदानीरा (हमेशा बहने वाली) नदियों में एंगलिंग (कांटा डालकर मछली पकड़ना) का लुत्फ भी उठा पाएंगे. सरकार द्वारा संचालित फिश एंगलिंग कार्यक्रम के तहत मत्स्य विभाग के माध्यम से जिले की ठंडे पानी की नदियों में ट्राउट फिश एंगलिंग की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है. देश के मशहूर एंग्लर मिस्टर अली की अगुवाई में चार सदस्यीय दल ने मत्स्य विभाग के तत्वाधान में ट्राउट के लिए प्रसिद्ध बालखिला नदी में एंगलिंग की, जिसमें की बालखिला नदी ट्राउट फिश एंगलिंग की अपार संभावनाओं के साथ उपयुक्त पाई गई. एंग्लर...
क्रिकेटर ऋषभ पंत के सड़क हादसे के बाद जागा परिवहन विभाग, अब हरिद्वार की सीमाओं पर होगी पैनी नजर!

क्रिकेटर ऋषभ पंत के सड़क हादसे के बाद जागा परिवहन विभाग, अब हरिद्वार की सीमाओं पर होगी पैनी नजर!

उत्तराखण्ड
क्रिकेटर ऋषभ पंत के सड़क हादसे के बाद जागा परिवहन विभाग, अब हरिद्वार की सीमाओं पर होगी पैनी नजर! भारतीय टीम युवा ऋषभ पंत का 30 दिसंबर 2022 को नारसन बॉर्डर पर रोड एक्सीडेंट हो गया था. हादसा होने की एक वजह घटनास्थल से 50 मीटर तक रोड में गड्ढे होने की भी बताई जा रही थी. हाल ही में परिवहन विभाग ने बताया कि हरिद्वार जिले के बॉर्डर से सटे सीमाओं पर 3 जगहों पर भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का 30 दिसंबर 2022 को नारसन बॉर्डर पर रोड एक्सीडेंट हो गया था. पंत के एक्सीडेंट के बाद प्रशासन अलर्ट दिख रहा है. परिवहन विभाग अब हरिद्वार जिले के बॉर्डर से सटे सीमाओं पर 3 जगहों पर एनएनपीआर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. एनएनपीआर कैमरे के माध्यम से अब ई चालान की भी कार्रवाई होगी. बता दें यह कैमरे वाहनों की स्पीड व नंबर प्लेट को बड़ी आसानी से रीड कर सकेंगे. हालांकि परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि एएनपीआर कैमर...
होली के हाईटेक ‘हथियारों’ से सजा बाजार, स्पार्कल गन-हाई प्रेशर और टैंक वाली पिचकारियों की धूम!

होली के हाईटेक ‘हथियारों’ से सजा बाजार, स्पार्कल गन-हाई प्रेशर और टैंक वाली पिचकारियों की धूम!

HALDWANI, उत्तराखण्ड
होली के हाईटेक 'हथियारों' से सजा बाजार, स्पार्कल गन-हाई प्रेशर और टैंक वाली पिचकारियों की धूम! बच्चों के लिए गुलाल वाले पटाखे भी हैं, जो फूटने पर गुलाल का गुबार पैदा करेंगे और इस गुबार में कोई भी बच नहीं पाएगा. इसके दायरे में आने वाला हर कोई रंग में सरोबार हो जाएगा. हल्द्वानी. उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में होली (Holi 2023) को लेकर बाजार सज चुका है.सभी उम्र के लोगों के लिए बाजार में कुछ न कुछ ट्रेंडी दिख रहा है. होली में धूम मचाने वाले नौजवानों के लिए स्पार्कल गन भी बाजार में आ चुकी है, जिसमें गुलाल की काट्रेज इस्तेमाल की जाती है, जो एक झटके में काफी प्रेशर से गुलाल फेंकती है. युवाओं में इसकी खासा डिमांड देखने को मिल रही है. दुकानदार हीरा लाल साहू ने बताया कि 250 से लेकर 350 रुपये की रेंज में बाजार में उपलब्ध इस गन में दो छोटे सेल लगते हैं और इसे आप दीवाली ...
सज गया देहरादून का पलटन बाजार, व्यापारियों को सरकार से मिली है यह सौगात!

सज गया देहरादून का पलटन बाजार, व्यापारियों को सरकार से मिली है यह सौगात!

उत्तराखण्ड, देहरादून
सज गया देहरादून का पलटन बाजार, व्यापारियों को सरकार से मिली है यह सौगात! उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पलटन बाजार की दुकानें अब सुंदर और एक समान दिखने लगी है. सरकार ने व्यापारियों को अब शेड की सौगात दी है.स्मार्ट सिटी के अंतर्गत होने वाले इस काम की सराहना सिर्फ सत्ता पक्ष और आम जनता ही नहीं बल्कि कांग्रेस व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष भी कर रहे है.इसके लिए लगभग 5 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है . देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पलटन बाजार की दुकानें अब सुंदर और एक समान दिखने लगी है. सरकार ने व्यापारियों को अब शेड की सौगात दी है. अगर दुकानदार को यह काम करवाना होता, तो उन्हें 30 से 40 हजार रुपये खर्च करना पड़ता लेकिन सरकार की तरफ से उन्हें यह निःशुल्क मिल रहा है . धमावाला बाजार के दुकानदार गुरविंदर सिंह का कहना है कि हम लोगों के लिए सरकार ने अच्छी सुविधा कर दी है. इ...
हरिद्वार का वह मंदिर जिसे बनवाने के लिए लाल देवी के सपने में आई थी वैष्णो माता,जानिए पूरी खबर!

हरिद्वार का वह मंदिर जिसे बनवाने के लिए लाल देवी के सपने में आई थी वैष्णो माता,जानिए पूरी खबर!

उत्तराखण्ड
हरिद्वार का वह मंदिर जिसे बनवाने के लिए लाल देवी के सपने में आई थी वैष्णो माता,जानिए पूरी खबर! माता लाल देवी के स्वप्न में आकर माता वैष्णो देवी ने उन्हें हरिद्वार में जम्मू जैसा मंदिर बनाने को कहा था. जिसके बाद माता लाल देवी द्वारा वैष्णो देवी का जम्मू जैसा ही मंदिर हरिद्वार में निर्माण कराया गया .इस मंदिर में 12 ज्योतिर्लिंग, माता के 9 रूप, अमरनाथ गुफा, माता लाल देवी का स्थान और अन्य देवी-देवताओं के स्थान बनाए गए है. उत्तराखंड का हरिद्वार एक धार्मिक स्थल है, जहां पर हर की पौड़ी समेत कई मठ और मंदिर है. जिनमें श्रद्धालु देश-विदेश से यहां घूमने और पूजा-पाठ करने आते है. ऐसा ही एक मंदिर उत्तरी हरिद्वार में है , जिसे गुफा वाला वैष्णो माता का मंदिर कहते है. इस मंदिर को माता लाल देवी द्वारा बनवाया गया था. यह एकदम जम्मू में स्थित वैष्णो देवी के मंदिर जैसा है. बताया जाता है कि माता लाल देव...
देहरादून- पान फ्लेवर चॉकलेट-मिठाइयां-कुल्फी और चाय का अल्टीमेट स्वाद, डिमांड भी खूब!

देहरादून- पान फ्लेवर चॉकलेट-मिठाइयां-कुल्फी और चाय का अल्टीमेट स्वाद, डिमांड भी खूब!

उत्तराखण्ड, देहरादून
देहरादून- पान फ्लेवर चॉकलेट-मिठाइयां-कुल्फी और चाय का अल्टीमेट स्वाद, डिमांड भी खूब! देहरादून में कई ऐसी चीजें मिलती हैं, जो पान की याद दिलाती हैं. इनमें पान फ्लेवर चॉकलेट, पान फ्लेवर मिठाइयां, पान वाली कुल्फी और पान फ्लेवर टी देहरादून वासियों को खूब पसंद आ रही है. देहरादून. एक वक्त था जब हर गली मोहल्ले में पान की दुकानें हुआ करती थीं, लेकिन वक्त के साथ-साथ पान की दुकानें अब गायब सी हो गई हैं. जहां पान का चलन कम हो गया है, तो अब वहीं पान के फ्लेवर में देहरादून में कई ऐसी चीजें मिलती हैं, जो पान की याद दिलाती हैं. इनमें पान फ्लेवर चॉकलेट, पान फ्लेवर मिठाइयां, पान वाली कुल्फी और पान फ्लेवर टी देहरादून वासियों को खूब पसंद आ रही है. काका पान भंडार के मालिक राजू बताते हैं कि आज पान की दुकान और पान खाने वाले लोगों की संख्या बहुत कम हो गई है. हम लोग पान को और बेहतर स्वाद देने के लिए कई त...