Wednesday, July 22News That Matters

उत्तराखण्ड

देहरादून में टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, सिलेंडर में भी हुआ धमका, लाखों का नुकसान |

देहरादून में टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, सिलेंडर में भी हुआ धमका, लाखों का नुकसान |

उत्तराखण्ड
देहरादून में टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, सिलेंडर में भी हुआ धमका, लाखों का नुकसान | देहरादून में धर्मपुर चौक के पास स्थित एक टेंट गोदाम में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने से लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से सिलेंडर भी ब्लास्ट हुआ, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में धर्मपुर चौक के पास एक टेंट गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, देहरादून में धर्मपुर चौक के पास स्थित एक टेंट गोदाम में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने से लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से सिलेंडर भी ब्लास्ट हुआ, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकल विभाग की पा...
युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध धरने पर बैठे हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी |

युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध धरने पर बैठे हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी |

उत्तराखण्ड, देहरादून
युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध धरने पर बैठे हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी | पुलिस मुख्यालय की ओर कूच करते हुए जब कांग्रेसियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया तो कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। पूर्व सीएम हरीश रावत यहां जमीन पर लेट गए। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। राजधानी देहरादून में प्रदर्शन के दौरान युवाओं के ऊपर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच घंटाघर के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे हैं। शुक्रवार सुबह से ही पहाड़ से लेकर मैदान तक लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। विपक्षी पार्टियां भी युवाओं के इस आंदोलन में कूद पड़ी हैं। कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार...
डीएम दफ्तर में घुसे, बाजार बंद कराया, नहीं थम रहा युवाओं का आक्रोश, तस्वीरें |

डीएम दफ्तर में घुसे, बाजार बंद कराया, नहीं थम रहा युवाओं का आक्रोश, तस्वीरें |

उत्तराखण्ड, देहरादून
डीएम दफ्तर में घुसे, बाजार बंद कराया, नहीं थम रहा युवाओं का आक्रोश, तस्वीरें | देहरादून में हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज प्रदेशभर से बेरोजगार युवाओं के आक्रोश की तस्वीरें सामने आ रही है। हल्द्वानी में सुबह युवाओं ने सबसे पहले गीता पाठ से आंदोलन की शुरुआत की तो वहीं राजधानी देहरादून में युवाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में हल्ला बोला। युवाओं के आक्रोश को देखते हुए जिलाधिकारी वार्ता के लिए पहुंची। काफी देर तक युवाओं को समझाने की कोशिश करती रहीं डीएम सोनिका को सफलता नहीं मिली। बेरोजगार युवाओं ने यहीं कलक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठ सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उधर, उत्तरकाशी में प्रदर्शनकारियों ने बाजार बंद कराया। हंगामे के आसार को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड है। जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बेरोजगार युवाओं के संभावित आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने परेड ग्राउंड की 3...
युवाओं का प्रदर्शन…परेड ग्राउंड के पास धारा 144 लागू, लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश बंद आज |

युवाओं का प्रदर्शन…परेड ग्राउंड के पास धारा 144 लागू, लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश बंद आज |

उत्तराखण्ड
युवाओं का प्रदर्शन...परेड ग्राउंड के पास धारा 144 लागू, लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश बंद आज | उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने गांधी पार्क में बुधवार रात और बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे बेरोजगारों और छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को प्रदेश बंद का आह्वान किया है। बेरोजगार युवाओं के संभावित आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने परेड ग्राउंड की 300 मीटर की परिधि में धारा 144 (निषेधाज्ञा) लगा दी है। यह शुक्रवार शाम तक जारी रहेगी। इस परिधि में पांच या उससे अधिक लोगों के जमाव पर रोक रहेगी। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर यह निषेधाज्ञा लागू की गई है। इसके अनुसार, शुक्रवार को बेरोजगार और उनके अभिभावकों के देहरादून में इकट्ठा होने की संभावना है। लिहाजा कानून व्यवस्था बनाए रखने...
जोशीमठ के मसले पर प्रधानमंत्री कार्यालय में बैठक आज, प्रदेश को मिल सकते हैं विशेष दिशा-निर्देश |

जोशीमठ के मसले पर प्रधानमंत्री कार्यालय में बैठक आज, प्रदेश को मिल सकते हैं विशेष दिशा-निर्देश |

उत्तराखण्ड
जोशीमठ के मसले पर प्रधानमंत्री कार्यालय में बैठक आज, प्रदेश को मिल सकते हैं विशेष दिशा-निर्देश | जोशीमठ को लेकर आज होने वाली बैठक में वैज्ञानिक संस्थानों की रिपोर्ट के आधार पर समस्याओं के समाधान के उपायों का खाका प्रस्तुत किया जा सकता है। इसके अलावा पीएमओ की ओर से इस संबंध में उत्तराखंड को विशेष दिशा निर्देश दिए जा सकते हैं।   जोशीमठ आपदा के मसले पर प्रधानमंत्री कार्यालय में आज बैठक होगी। इसमें राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जोशीमठ को लेकर प्रस्तुतीकरण देगा जोशीमठ में आई आपदा पर प्रधानमंत्री कार्यालय लगातार नजर रखे है। आठ जनवरी को प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डाॅ. पीके मिश्रा ने उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा की थी। इसके बाद आठ संस्थानों के वैज्ञानिकों ने जोशीमठ प्रकरण की जांच की।   संस्थान अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट एनडीएमए को भेज चुके हैं। आज होने वाली बैठक में वैज्ञा...
राजधानी देहरादून में गुरुवार को गांधी पार्क के सामने युवाओं का प्रदर्शन जारी |

राजधानी देहरादून में गुरुवार को गांधी पार्क के सामने युवाओं का प्रदर्शन जारी |

उत्तराखण्ड, देहरादून
राजधानी देहरादून में गुरुवार को गांधी पार्क के सामने युवाओं का प्रदर्शन जारी | भर्ती धांधली के विरोध में प्रदेशभर में युवाओं का प्रदर्शन जारी है। सड़कों पर उतरी आक्रोशित युवाओं की भारी भीड़ के चलते कई जगहों पर ट्रैफिक जाम हो गया है। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवाओं ने कहा कि नकलरोधी कानून आने के बाद ही हो कोई भी भर्ती परीक्षा कराई जाए। राजधानी देहरादून में गुरुवार को भी गांधी पार्क के सामने विरोध करने युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिसके चलते यहां जाम लगाया गया है। घंटा घर से राजपुर रोड की तरफ ट्रैफिक जाम हो गया। उन्होंने मांग उठाई कि पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की जाए और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। साथ ही जब तक नकलरोधी कानून नहीं बन जाता, तब तक कोई भी भर्ती परीक्षा न कराई जाए। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश सिंह ने बताया कि लोक सेवा चयन आयोग और अधीनस्त स...
अपने पुराने स्कूल पहुंचे सीएम बच्चों के बीच बन गए स्टूडेंट, ऐसे किया एग्जाम का डर छूमंतर |

अपने पुराने स्कूल पहुंचे सीएम बच्चों के बीच बन गए स्टूडेंट, ऐसे किया एग्जाम का डर छूमंतर |

उत्तराखण्ड
अपने पुराने स्कूल पहुंचे सीएम बच्चों के बीच बन गए स्टूडेंट, ऐसे किया एग्जाम का डर छूमंतर | मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पुष्कर सिंह धामी अपने पुराने स्कूल राजकीय इंटर कॉलेज थारू पहुंचे। स्कूली बच्चों के बीच वह स्वयं स्टूडेंट बन गए। पुरानी यादों को साझा करते हुए मुख्यमंत्री भावुक भी हुए। हालांकि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में उन्होंने छात्र-छात्राओं का हौसला भी बढ़ाया। बुधवार को ऊधमसिंह नगर जिले के भ्रमण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज थारू पहुंच कर पुरानी यादों को ताजा किया। धामी इस स्कूल के छात्र रहे हैं। कक्षा में जाकर बच्चों के बीच उन्होंने विद्यार्थी जीवन का अनुभव साझा किया। बताया कि वे जमीन पर बैठकर पढ़ाई करते थे और लिखने के लिए तख्ती का उपयोग किया करते थे। उनके आगे बढ़ने में विद्यालय का बहुत बड़ा योगदान है। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पर चर्चा...
दून से केदारनाथ के लिए सीधी हेली सेवा की मिल सकती है सौगात, धाम में इस बार होगी ऐसी व्यवस्था |

दून से केदारनाथ के लिए सीधी हेली सेवा की मिल सकती है सौगात, धाम में इस बार होगी ऐसी व्यवस्था |

उत्तराखण्ड, देहरादून
दून से केदारनाथ के लिए सीधी हेली सेवा की मिल सकती है सौगात, धाम में इस बार होगी ऐसी व्यवस्था | सरकार के स्तर पर चारधाम यात्रा को लेकर बैठकों के दौर शुरू हो गए हैं। यात्रा को व्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सरकार अलग-अलग मोर्चों पर काम कर रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धामों में टोकन व्यवस्था लागू होगी। चारों धामों की धारण क्षमता के हिसाब से श्रद्धालुओं को वहां दर्शन पर जाने की अनुमति दी जाएगी। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने बताया कि केदारनाथ के लिए देहरादून से भी हेली सेवा शुरू करने पर विचार हो रहा है। चारधाम यात्रा की विधिवत शुरुआत 27 अप्रैल से होने की संभावना है। सरकार के स्तर पर चारधाम यात्रा को लेकर बैठकों के दौर शुरू हो गए हैं। यात्रा को व्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सरकार अलग-अलग मोर्चों पर काम कर रही है। श्रद्धालुओं के लिए टोकन व्यवस्था लागू होगी ...
नगर पालिका चिलियानौला में भवन कर निर्धारण की प्रक्रिया शुरु होने से भड़के सभासद और नागरिक |

नगर पालिका चिलियानौला में भवन कर निर्धारण की प्रक्रिया शुरु होने से भड़के सभासद और नागरिक |

उत्तराखण्ड
नगर पालिका चिलियानौला में भवन कर निर्धारण की प्रक्रिया शुरु होने से भड़के सभासद और नागरिक | रानीखेत (अल्मोड़ा)। नवगठित चिलियानौला नगर पालिका में भवन कर निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है जबकि पूर्ववर्ती त्रिवेंद्र सरकार ने 10 साल तक कर निर्धारण में छूट की घोषणा की थी। इससे आक्रोशित नागरिकों और सभासदों ने यहां विरोध-प्रदर्शन कर सरकार पर वादे से मुकरने का आरोप लगाया। कहा कि कर निर्धारण प्रक्रिया शीघ्र नहीं रोकी गई तो आंदोलन किया जाएगा। सभासदों के साथ सोमवार को कई लोग नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पालिका अध्यक्ष कल्पना देवी को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि सरकार ने वर्ष 2018 में चिलियानौला को नगर पालिका बनाया। तब कहा गया कि पालिका में वर्ष 2028 तक किसी तरह का कर निर्धारण नहीं होगा। इसके बावजूद पांच साल में ही नगर पालिका के नियमों के तहत कर निर्धारण की प्रक्रिया शुरू करना गलत है। ...
कैबिनेट की बैठक टली, अब 15 फरवरी को होगी, आएंगे कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव |

कैबिनेट की बैठक टली, अब 15 फरवरी को होगी, आएंगे कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव |

उत्तराखण्ड
कैबिनेट की बैठक टली, अब 15 फरवरी को होगी, आएंगे कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव | बैठक स्थगित होने की वजह राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की अंतिम रिपोर्ट में हो रही देरी मानी जा रही है। बता दें कि जोशीमठ के आपदा प्रभावितों की निगाहें प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक पर लगी हैं। जोशीमठ आपदा प्रभावितों के पुनर्वास पैकेज पर निर्णय के लिए अहम माने जाने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक टल गई है। अब यह बैठक 10 फरवरी के बजाय 15 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में होगी। बैठक स्थगित होने की वजह राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की अंतिम रिपोर्ट में हो रही देरी मानी जा रही है। बता दें कि जोशीमठ के आपदा प्रभावितों की निगाहें प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक पर लगी हैं। इस बैठक में उनके विस्थापन और पुनर्वास पैकेज पर निर्णय होना है। शासन स्तर पर गठित हाईपावर कमेटी ने इस प्रस्ताव पर म...