Wednesday, July 22News That Matters

उत्तराखण्ड

रद्द हो सकती है एई और जेई भर्ती, सीएम धामी बोले- गड़बडी करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा |

रद्द हो सकती है एई और जेई भर्ती, सीएम धामी बोले- गड़बडी करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा |

उत्तराखण्ड
रद्द हो सकती है एई और जेई भर्ती, सीएम धामी बोले- गड़बडी करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा | आयोग की पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले का खुलासा होने से एई व जेई भर्तियों पर सवाल खड़े हो गए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एसआईटी जांच के बाद एई व जेई भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले में नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की एई और जेई भर्ती परीक्षा भी रद्द हो सकती है। हालांकि अभी तक आयोग ने कोई फैसला नहीं लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एसआईटी जांच के बाद एई व जेई भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले में नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। लोक सेवा आयोग ने पिछले साल अप्रैल-मई 2022 में एई व जेई पदों की लिखित परीक्षा आयोजित कराई थी। आयोग की भर्ती परीक्षा में प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा कराई जाती...
उत्तराखंड में बनेगा कैंसर नियंत्रण बोर्ड, उपचार के लिए सरकार बना रही प्रभावी रणनीति |

उत्तराखंड में बनेगा कैंसर नियंत्रण बोर्ड, उपचार के लिए सरकार बना रही प्रभावी रणनीति |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बनेगा कैंसर नियंत्रण बोर्ड, उपचार के लिए सरकार बना रही प्रभावी रणनीति | प्रदेश के सभी जनपदों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ), एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से 30 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। जानलेवा बीमारी कैंसर से बचाव और उपचार के लिए उत्तराखंड में कैंसर नियंत्रण बोर्ड का गठन किया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर पर कवायद चल रही है। बोर्ड बनने के बाद कैंसर से ग्रसित मरीजों का डाटा प्रबंधन और शुरुआती दौर में रोग की पहचान और उपचार के लिए प्रभावी रणनीति पर काम किया जाएगा। प्रदेश के सभी जनपदों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ), एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से 30 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में अब तक प्रदेश भर म...
अवैध संबंधों के शक में हैवान बना सैन्यकर्मी बेटा, काट डाला पिता का प्राइवेट पार्ट और अंगुलियां |

अवैध संबंधों के शक में हैवान बना सैन्यकर्मी बेटा, काट डाला पिता का प्राइवेट पार्ट और अंगुलियां |

उत्तराखण्ड
अवैध संबंधों के शक में हैवान बना सैन्यकर्मी बेटा, काट डाला पिता का प्राइवेट पार्ट और अंगुलियां | एक कॉलोनी के व्यक्ति ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर इस मामले की शिकायत की। उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर 2022 को उनके बेटे और उसके तीन साथियों ने उन्हें पकड़ कर प्राइवेट पार्ट और तीन उंगलियां पाटल से काट दीं। उत्तराखंड के काशीपुर में अवैध संबंधों के शक में एक सैन्य कर्मी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिता के प्राइवेट पार्ट और तीन अंगुलियों को काट दिया। कई दिन तक बेहोश रहने के बाद होश में आए पिता ने मंगलवार को बेटे सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। एक कॉलोनी के व्यक्ति ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर इस मामले की शिकायत की। उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर 2022 को उनके बेटे और उसके तीन साथियों ने उन्हें पकड़ कर प्राइवेट पार्ट और तीन उंगलियां पाटल से काट दीं। बेहोश होने पर उनके भाई ने उन्हें एक अस...
रिपोर्ट के इंतजार में लटका पुनर्वास व पुनर्निर्माण, 29 दिन बाद भी फैसला नहीं ले पाई सरकार |

रिपोर्ट के इंतजार में लटका पुनर्वास व पुनर्निर्माण, 29 दिन बाद भी फैसला नहीं ले पाई सरकार |

उत्तराखण्ड
रिपोर्ट के इंतजार में लटका पुनर्वास व पुनर्निर्माण, 29 दिन बाद भी फैसला नहीं ले पाई सरकार | सरकार ने एक दिन पहले पुनर्वास और विस्थापन के लिए तीन विकल्प तो प्रस्तुत कर दिए, लेकिन मुआवजा राशि और पुनर्वास की जमीन तय नहीं हो पाने के कारण इस पर भी वह आगे नहीं बढ़ सकती है। जोशीमठ में भू-धंसाव के 29 दिन बाद भी सरकार पुनर्वास और पुनर्निर्माण पर कोई फैसला नहीं ले पाई है। जब तक सरकार को तकनीकी संस्थाओं की रिपोर्ट नहीं मिल जाती है, उसके हाथ बंधे हैं। ऐसे में जोशीमठ के भविष्य को लेकर तस्वीर कब तक साफ हो पाएगी, शासन का कोई अधिकारी कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। सरकार ने एक दिन पहले पुनर्वास और विस्थापन के लिए तीन विकल्प तो प्रस्तुत कर दिए, लेकिन मुआवजा राशि और पुनर्वास की जमीन तय नहीं हो पाने के कारण इस पर भी वह आगे नहीं बढ़ सकती है। 25 जनवरी को आठ वैज्ञानिक संस्थाओं ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट...
वन टाइम सेटलमेंट के लिए राजी नहीं लोग, सरकार के सुझाए तीन विकल्पों पर प्रभावितों ने दी प्रतिक्रिया |

वन टाइम सेटलमेंट के लिए राजी नहीं लोग, सरकार के सुझाए तीन विकल्पों पर प्रभावितों ने दी प्रतिक्रिया |

उत्तराखण्ड
वन टाइम सेटलमेंट के लिए राजी नहीं लोग, सरकार के सुझाए तीन विकल्पों पर प्रभावितों ने दी प्रतिक्रिया | आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और विस्थापन के लिए सरकार ने जो तीन विकल्प दिए हैं, उनसे आपदा प्रभावित सहमत नहीं हैं। प्रभावितों का कहना है कि सरकार की ओर से विकल्पों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। जोशीमठ के स्थायी निवासी वन टाइम सेटलमेंट के लिए राजी नहीं हैं। ऐसे ही कुछ लोगों से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट रूप से अपनी बात कही। तीन जनवरी से हम बेघर हैं, अखबारों के माध्यम से बार-बार कहा जा रहा है कि वन टाइम सेटलमेंट करेंगे, लेकिन किस आधार पर किया जाएगा, यह साफ नहीं किया गया है। आंदोलन करने के बाद बताया गया कि उन्हें मुआवजा सीपीडब्ल्यूडी के रेट के आधार पर दिया जाएगा, लेकिन उन्हें लगभग 23685 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से मुआवजा दिया जा रहा है। इसमें मकान बनाना संभव नहीं है। जोशी...
घर बनाने के लिए भूमि के साथ धन भी देगी सरकार, पुनर्वास और विस्थापन के लिए बनाई ये रणनीति |

घर बनाने के लिए भूमि के साथ धन भी देगी सरकार, पुनर्वास और विस्थापन के लिए बनाई ये रणनीति |

उत्तराखण्ड
घर बनाने के लिए भूमि के साथ धन भी देगी सरकार, पुनर्वास और विस्थापन के लिए बनाई ये रणनीति | अपर मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में हुई एचपीसी की बैठक में जिलाधिकारी चमोली के प्रस्तावों पर चर्चा के बाद तीन विकल्पों पर मुहर लगाई गई। जोशीमठ आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और विस्थापन के लिए सरकार ने तीन विकल्पों का प्रस्ताव रखा है। जिलाधिकारी स्तर पर बनी कमेटी के सुझावों पर अपर मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में बनी उच्चाधिकार प्राप्त समिति (एचपीसी) ने तीनों विकल्पों पर अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी है। अब इन्हें राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में रखा जाएगा। आपदा प्रभावितों को भूमि और भवनों के क्षति की एवज में एकमुश्त समाधान (वन टाइम सेटलमेंट) के साथ ही घर के बदले घर और भूमि के बदले भूमि का विकल्प भी दिया गया है। सोमवार को राज्य सचिवालय में अपर मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में...
ऋषिकेश में पीएम मोदी के गुरु के आश्रम पहुंचे विरुष्का, समाधि स्थल पर लगाया ध्यान |

ऋषिकेश में पीएम मोदी के गुरु के आश्रम पहुंचे विरुष्का, समाधि स्थल पर लगाया ध्यान |

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश में पीएम मोदी के गुरु के आश्रम पहुंचे विरुष्का, समाधि स्थल पर लगाया ध्यान | भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व खिलाड़ी विराट कोहली और उनकी पत्नी फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सोमवार को ऋषिकेश पहुंचे। यहां वे शीशमझाड़ी स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम पहुंचे। यहां विराट कोहली ने पत्नी और अपनी माता सरोज कोहली के साथ स्वामी दयानंद सरस्वती के समाधि स्थल के दर्शन किए। इस दौरान विराट कोहली ने समाधि स्थल पर 20 मिनट का ध्यान भी लगाया। बता दें कि स्वामी दयानंद आश्रम में इससे पहले सुपरस्टार रजनीकांत समेत कई अभिनेता और राजनीति से जुड़े लोग भी समाधि स्थल के दर्शन के लिए आ चुके हैं। सोमवार सुबह विराट कोहली परिवार के साथ ऋषिकेश से सटे यमकेश्वर क्षेत्र के एक रिजॉर्ट में पहुंचे। उनके पहुंचने की किसी को खबर नहीं लगी। शाम को विराट , अनुष्का शर्मा और सर...
यमुनोत्री धाम के पास चार मकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख |

यमुनोत्री धाम के पास चार मकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख |

उत्तराखण्ड
यमुनोत्री धाम के पास चार मकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख | यमुनोत्री धाम से लगे गीठ पट्टी के राना गांव में देर रात चार मकानों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के बड़कोट में यमुनोत्री धाम से लगे गीठ पट्टी के राना गांव में देर रात अचानक चार मकानों में आग लग गई। आग से चारों मकान जलकर राख हो गए। जबकि एक मकान आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है। गांव के मुकेश चौहान ने बताया कि सोमवार देर रात करीब एक बजे गांव के बीचोंबीच अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते चार मकान आग की चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। इससे पहले गांव के लोग भी आग बुझाने में जुटे थे। काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया और फैल रही आग को काबू में किया गया। इस भीषण अग्निकांड में सोवेदंर ...
बेटे को जेई मेंस की परीक्षा दिलाने ले रहे थे पिता, दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर हादसे में गई जान |

बेटे को जेई मेंस की परीक्षा दिलाने ले रहे थे पिता, दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर हादसे में गई जान |

उत्तराखण्ड
बेटे को जेई मेंस की परीक्षा दिलाने ले रहे थे पिता, दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर हादसे में गई जान | हरिद्वार हाईवे पर कोर कॉलेज के पास एक हादसे में पिता की जान चली गई। बाइक पर जा रहे दोनों पिता-पुत्र को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। बेटे को बाइक से परीक्षा दिलाने आ रहे पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। कोर कॉलेज के पास एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। रविवार को पथरी निवासी मांगेराम अपने बेटे विक्रांत को जेई मेंस की परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से रुड़की आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हरिद्वार हाईवे पर कोर कॉलेज से कुछ आगे पहुंची तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क पर गिर गए। इस दौरान मांगेराम गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं उनके बेटे विक्रांत को मामूली चोटें आईं। ...
भाजपा कार्यसमिति में जोशीमठ आपदा पर चर्चा, 14 सदस्यीय टीम ने शहर से लौटकर सौंपी रिपोर्ट |

भाजपा कार्यसमिति में जोशीमठ आपदा पर चर्चा, 14 सदस्यीय टीम ने शहर से लौटकर सौंपी रिपोर्ट |

उत्तराखण्ड, देहरादून
भाजपा कार्यसमिति में जोशीमठ आपदा पर चर्चा, 14 सदस्यीय टीम ने शहर से लौटकर सौंपी रिपोर्ट | भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया कि सोमवार को होने वाली कार्यसमिति की बैठक में विस्तार से चर्चा होगी। बताया, संगठन की तरफ से जोशीमठ में चार सदस्यीय आपदा कंट्रोल रूम बनाया गया है। प्रत्येक वार्ड में तीन-तीन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की टीम प्रभावित क्षेत्र में कार्य कर रही है।   भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में जोशीमठ आपदा की गंभीरता और सरकार को दिए जाने वाले सुझाव को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी की ओर से आपदा से हुए नुकसान एवं राहत कार्यों को देखने गई पार्टी की 14 सदस्यीय समिति की रिपोर्ट पेश की गई।   कोठारी ने बताया, जोशीमठ में भू-धंसाव की समस्या गंभीर है, जिससे प्रभावित लोगों को काफी आर्थिक हानि हुई है। सीएम पुष्कर धामी के निर्देशों पर प्रशासनि...