Tuesday, July 21News That Matters

उत्तराखण्ड

एसीएस की अध्यक्षता में पुनर्वास राहत पैकेज को लेकर होगी बैठक, सीएम धामी भी करेंगे समीक्षा |

एसीएस की अध्यक्षता में पुनर्वास राहत पैकेज को लेकर होगी बैठक, सीएम धामी भी करेंगे समीक्षा |

उत्तराखण्ड
एसीएस की अध्यक्षता में पुनर्वास राहत पैकेज को लेकर होगी बैठक, सीएम धामी भी करेंगे समीक्षा | राज्य सरकार केंद्र को अंतरिम राहत पैकेज का प्रस्ताव भेजने की तैयारी कर रही है। यह राहत पैकेज करीब 1500 से 2000 करोड़ का हो सकता है। जोशीमठ में लगातार हो रहे भू-धंसाव को लेकर बढ़ रही चिंताओं के बीच एसीएस की अध्यक्षता में आज बैठक की जाएगी। इसमें प्रभावितों के पुनर्वास राहत पैकेज को लेकर चर्चा की जाएगी। वहीं, सीएम धामी भी जोशीमठ को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। बता दें कि राज्य सरकार केंद्र को अंतरिम राहत पैकेज का प्रस्ताव भेजने की तैयारी कर रही है। यह राहत पैकेज करीब 1500 से 2000 करोड़ का हो सकता है। 863 भवनों में आई दरारें अभी तक जोशीमठ में 863 भवनों में दरारें दर्ज की गई हैं, जबकि 181 भवनों को पूरी तरह से असुरक्षित घोषित किया जा चुका है। वहीं, जांच एजेंसियों की रिपोर्ट में सामने आया है कि अब त...
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया!

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया!

उत्तराखण्ड
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया! इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों और सचिवालय के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि भारत की आजादी के बाद, देश का संविधान बनाने वालों ने यह निर्णय लिया कि देश को गणतांत्रिक देश बनाना है। इसके बाद संविधान बनाकर इसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया। हमारे संविधान का एक महत्त्वपूर्ण अंश यह भी है कि भारत के प्रत्येक नागरिक को समान अवसर का अधिकार प्राप्त है। मुख्य सचिव ने कहा कि इसका एक उदाहरण देश के राष्ट्रपति पद पर आसीन श्रीमती द्रौपदी मुर्मू हैं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद वे कभी हिम्मत नहीं हारी, और कहां से कहां तक पहुंची। यह हमारे संविधान की ही देन है। भर्तियों में भ्रष्टाचार जैसी घटनाओं के चलते आज उत्तर...
वीपीकेएएस के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत और भीमताल के निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार पांडे ने वैज्ञानिकों को संस्थान की उपलब्धियां बताईं |

वीपीकेएएस के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत और भीमताल के निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार पांडे ने वैज्ञानिकों को संस्थान की उपलब्धियां बताईं |

उत्तराखण्ड
वीपीकेएएस के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत और भीमताल के निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार पांडे ने वैज्ञानिकों को संस्थान की उपलब्धियां बताईं | विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएएस) और शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान निदेशालय (डीसीएफआर) भीमताल की संयुक्त बैठक मंगलवार को यहां हुई। इस दौरान दोनों संस्थानों के वैज्ञानिकों ने अल्मोड़ा में विकसित क्यूपीएम (मक्का) प्रजाति को मछली आहार के रूप में प्रयोग करने पर सहमति जताई। वीपीकेएएस के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत और भीमताल के निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार पांडे ने वैज्ञानिकों को संस्थान की उपलब्धियां बताईं। वक्ताओं ने प्रोटीन मक्का की जानकारी देकर अर्थव्यवस्था में मछलियों की महत्ता बताई। मक्का प्रजनक डॉ. आरके खुल्बे ने मछली आहार के रूप में गुुणवत्तायुक्त मक्के की उपयोगिता बताई। आईसीएआर-डीसीएफआर की ओर से डॉ. बीजू सैम कमलम जे ने रेनबो ट्राउट मछली के पालन और आह...
‘क्यूट गर्ल रिएक्शन’ कैप्शन के साथ यूट्यूबर ने डाला ऐसा वीडियो,पुलिस ने जेल में उतारा खुमार |

‘क्यूट गर्ल रिएक्शन’ कैप्शन के साथ यूट्यूबर ने डाला ऐसा वीडियो,पुलिस ने जेल में उतारा खुमार |

उत्तराखण्ड, देहरादून
'क्यूट गर्ल रिएक्शन' कैप्शन के साथ यूट्यूबर ने डाला ऐसा वीडियो,पुलिस ने जेल में उतारा खुमार | युवतियों के सामने सुपर बाइक से स्टंट करना एक यूट्यूबर को भारी पड़ गया। ट्रैफिक पुलिस ने उसे चिन्हित किया और पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी यूट्यूबर को गिरफ्तार भी कर लिया।एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि पुलिस बीते एक सप्ताह से रैश ड्राइविंग करने वाले यूट्यूबरों पर नजर रख रही है। अब तक 10 यूट्यूबरों को चिन्हित किया जा चुका है। इन्हीं मे से एक धनंजय सिंह निवासी कांवली रोड को मंगलवार को पकड़ लिया गया। उसने अपने चैनल पर दो वीडियो अपलोड की थी। इसमें कैप्शन दिए हुए थे क्यूट गर्ल रिएक्शन ऑफ कावासाकी जेड900 और क्यूट गर्ल मार्केट रिएक्शन। इन वीडियो में वह राह चलती लड़कियों के सामने स्टंट बाइकिंग करता नजर आ रहा था। जैसे ही बाइक लड़कियों के सामने पहुंचती ...
जोशीमठ आपदा से औली के पर्यटन पर संकट…बर्फ से सराबोर वादियां, लेकिन बुकिंग रद्द कर रहे पर्यटक |

जोशीमठ आपदा से औली के पर्यटन पर संकट…बर्फ से सराबोर वादियां, लेकिन बुकिंग रद्द कर रहे पर्यटक |

उत्तराखण्ड
जोशीमठ आपदा से औली के पर्यटन पर संकट...बर्फ से सराबोर वादियां, लेकिन बुकिंग रद्द कर रहे पर्यटक | हिमक्रीड़ा स्थल औली में बर्फ है, शीतकालीन पर्यटन सीजन चल रहा है लेकिन पर्यटक नहीं हैं। पर्यटन से जुड़े जिन कारोबारियों को इन दिनों फुरसत नहीं होती थी वह बिना काम के बैठे हुए हैं। ऐसे में कारोबारियों और उनसे जुड़े कर्मचारियों की रोजी रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। जोशीमठ-औली रोपवे को भी सुरक्षा की दृष्टि से बंद किया हुआ है। औली में पर्यटन कारोबार रहता है। यही वह समय होता है जब वह अच्छी कमाई करते हैं। खासकर जब यहां बर्फबारी होती है तो पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ता है। यहां होटल और अन्य पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबारी इस सीजन में खूब व्यस्त रहते हैं। कई बार पर्यटकों को कमरे नहीं मिल पाते तो वे रात्रि विश्राम के लिए जोशीमठ आ जाते हैं लेकिन इस बार जोशीमठ में भू-धंसाव के चलते आई आपदा से कारोबार बुरी तरह...
गड्ढे में धंसी नौनिहालों से भरी स्कूल वैन, बाल-बाल बची जान |

गड्ढे में धंसी नौनिहालों से भरी स्कूल वैन, बाल-बाल बची जान |

उत्तराखण्ड
गड्ढे में धंसी नौनिहालों से भरी स्कूल वैन, बाल-बाल बची जान | बदरीनारायण स्वीट शॉप के समीप दो घंटे तक नौनिहालों से भरी स्कूल वैन गड्ढे में फंसी रही। शुक्र है कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं। वैन को मलबे को फंसा देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की मदद से बच्चों को वैन से बाहर निकाला गया। करीब दो घंटे बाद जेसीबी और स्थानीय लोगों की मदद से वैन को मलबे से बाहर निकाला गया। सोमवार दोपहर के समय मीराबेन गेट से बीस बीघा की ओर जा रही एक स्कूल वैन बदरीनारायण स्वीट शॉप के समीप मलबे में धंस गई। वैन में नौनिहाल भी सवार थे। वैन को मलबे में फंसा देख स्थानीय लोगों की वहां भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों की मदद से आनन-फानन में बच्चों को वाहन से बाहर निकाला गया। फिर लोगों ने वैन को धक्का मारकर बाहर निकालने का प्रयास किया पर विफल रहे। करीब दो घंटे तक वैन मलबे में फंसी रही। जेसीबी और स्थानीय लोगों की मदद स...
आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, सत्र परीक्षण के लिए केस एडीजे कोर्ट के सुपुर्द |

आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, सत्र परीक्षण के लिए केस एडीजे कोर्ट के सुपुर्द |

उत्तराखण्ड
आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, सत्र परीक्षण के लिए केस एडीजे कोर्ट के सुपुर्द | बचाव पक्ष की ओर से हत्यारोपी पुलकित आर्य, सौरभ और अंकित की जमानत याचिका न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में दाखिल की गई थी। सोमवार को हुई सुनवाई में अभियोजन पक्ष और अंकिता के परिजनों के वकीलों ने जमानत का विरोध किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भावना पांडेय की अदालत ने सोमवार को अंकिता हत्याकांड मामले में बचाव पक्ष की ओर से दाखिल तीनों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने बचाव पक्ष की ओर से मांगे गए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से संबंधित प्रार्थनापत्र भी खारिज कर दिया है। इसके बाद अदालत ने इस मामले को सेशन कोर्ट के सुपुर्द कर दिया है, जिसकी सुनवाई दो फरवरी को होगी। अंकिता के पिता बीरेंद्र भंडारी के वकील अजय कुमार पंत और प्रवेश रावत ने बताया कि बचाव पक्ष की ओर से हत्यारोपी पुलकित आर्य, सौरभ और ...
उपजे कई सवाल, कैसे पार पाएगी सरकार, इस रिपोर्ट में है जोशीमठ के भविष्य से जुड़ी जरूरी बातें |

उपजे कई सवाल, कैसे पार पाएगी सरकार, इस रिपोर्ट में है जोशीमठ के भविष्य से जुड़ी जरूरी बातें |

उत्तराखण्ड
उपजे कई सवाल, कैसे पार पाएगी सरकार, इस रिपोर्ट में है जोशीमठ के भविष्य से जुड़ी जरूरी बातें | जोशीमठ में भूधंसाव के बाद उपजे हालात से सरकार कैसे निपटेगी, इसका स्पष्ट रोडमैप अभी सामने आना बाकी है। ऐसे में लोगों के मन में जोशीमठ के भविष्य को लेकर तमाम तरह की शंकाएं और सवाल हैं, जिनका जवाब मिलने में अभी समय लगेगा। अमर उजाला इन अपनी इस रिपोर्ट में ऐसे ही कुछ सवालों की पड़ताल की है। प्रभावित जोशीमठ के अस्तित्व का सवाल भूधंसाव प्रभावित जोशीमठ का अस्तित्व रहेगा या मिट जाएगा, इस सवाल का जवाब तकनीकी संस्थाओं की रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मिल पाएगा है। तब सरकार भी अनिर्णय की स्थिति में दिखाई दे रही है। बीते दिनों आनन फानन में शहर में ड्रेनेज प्लान लागू करने के लिए सरकार की ओर से डीपीआर बनवाई गई। लेकिन निविदाएं खुलने के बाद भी सरकार ने इसे फिलहाल स्थगित कर दिया। शासन की ओर से इसके पीछे भ...
भू-धंसाव की चपेट में हाईवे, कई हिस्सों में धंस रहा धाम की तरफ जाने वाला एकमात्र रास्ता |

भू-धंसाव की चपेट में हाईवे, कई हिस्सों में धंस रहा धाम की तरफ जाने वाला एकमात्र रास्ता |

उत्तराखण्ड
भू-धंसाव की चपेट में हाईवे, कई हिस्सों में धंस रहा धाम की तरफ जाने वाला एकमात्र रास्ता | जोशीमठ में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी भू-धंसाव की चपेट में है। लाखों हिंदुओं की आस्था के केंद्र बदरीनाथ की तरफ जाने वाले इस एकमात्र मार्ग के कई हिस्सों में एक से दो मीटर तक दरारें आई हैं। सरकार फिलहाल मार्ग के ट्रिटमेंट की बात कर रही है, लेकिन यात्रा शुरू होने से पहले मार्ग को सुचारू रखना सरकार के लिए बड़ी चुनौती होगी। बदरीनाथ हाईवे धार्मिक ही नहीं सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। हाईवे पर आईं बड़ी-बड़ी दरारें सरकार की चिंता का बड़ा कारण बन गई हैं। यदि दरारें नहीं थमीं तो हाईवे का एक बड़ा हिस्सा कभी भी जमींदोज हो सकता है। ऐसे हालात में बदरीनाथ धाम ही नहीं भारतीय सेना चीन की सीमा से कट सकती है। इस मार्ग पर जोशीमठ में स्टेट बैंक के सामने, मुख्य बाजार में लोनिवि गेस्ट हाउस के नीचे, जेपी कॉलो...
सहारा इंडिया के चेयरमैन समेत 14 के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा, पढ़ें क्या है पूरा मामला |

सहारा इंडिया के चेयरमैन समेत 14 के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा, पढ़ें क्या है पूरा मामला |

उत्तराखण्ड, देहरादून
सहारा इंडिया के चेयरमैन समेत 14 के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा, पढ़ें क्या है पूरा मामला | न्यायालय ने सहारा इंडिया की सोसायटियों में रुपये जमा करने में रोक लगाई है, भुगतान पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को निवेशकों की सूची भी दी। एजेंट ने सहारा इंडिया के चेयरमैन समेत 14 लोगों पर धोखाधड़ी और भुगतान की रकम वापस न देने पर कार्रवाई की मांग की। सहारा इंडिया की चार सोसायटी में लाखों रुपये के निवेश का भुगतान न होने से परेशान एक एजेंट ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सहारा इंडिया लखनऊ के चेयरमैन सुब्रत राय समेत 14 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल ब्लॉक के कलोड़ी गांव निवासी नरेंद्र सिंह नेगी ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने सहारा इंडिया की सहारा क्रेडि...