Saturday, July 18News That Matters

उत्तराखण्ड

सबसे युवा मुख्यमंत्री होने के बावजूद पुष्कर कुछ तो धमाल कर रहे, तभी तो हरीश रावत और प्रीतम सिंह भी उनकी तारीफों के पुल बांध रहे

सबसे युवा मुख्यमंत्री होने के बावजूद पुष्कर कुछ तो धमाल कर रहे, तभी तो हरीश रावत और प्रीतम सिंह भी उनकी तारीफों के पुल बांध रहे

उत्तराखण्ड
देहरादून : भाजपा नेता अगर अपने मुख्यमंत्री की सराहना करें तो बनता है, मगर विपक्ष कांग्रेस के दिग्गज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंंह धामी की तारीफ में कुछ कहें तो मानना पड़ेगा कि सबसे युवा मुख्यमंत्री होने के बावजूद पुष्कर कुछ तो धमाल कर रहे हैं। धामी ने इस बार एक पहल की, उन्होंने सभी विधायकों से अपने विधानसभा क्षेत्रों की शीर्ष 10 प्राथमिकताओं वाली विकास योजनाओं की जानकारी मांगी है। यह इसलिए, ताकि जनता की उम्मीदों और अपेक्षाओं को सरकार पूरा कर सके। सभी विधायक, मतलब अपनी पार्टी के अलावा कांग्रेस, बसपा व निर्दलीय 23 विधायक भी इस सूची में शामिल हैं। संदेश साफ है कि मुख्यमंत्री की नजरों में पूरे प्रदेश का विकास महत्वपूर्ण है, न कि दलगत राजनीति। इस पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने इसका स्वागत किया। हरीश रावत तो इससे...
हरिद्वार गंगा में विसर्जित होंगी मुलायम की अस्थियां, सोमवार को पहुचेंगे अखिलेश यादव

हरिद्वार गंगा में विसर्जित होंगी मुलायम की अस्थियां, सोमवार को पहुचेंगे अखिलेश यादव

उत्तराखण्ड
हरिद्वार : समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव की अस्थियां सोमवार आज 17 अक्टूबर को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की जाएंगी। अखिलेश यादव मुलायम सिंह यादव के अस्थि कलश के साथ परिवार सहित जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। अस्थियों के विसर्जन के बाद में देर शाम अखिलेश यादव और परिवार के सभी सदस्य सैफई लौट आएंगे। नमामि गंगे घाट पर गंगा में विसर्जित की जाएंगी अस्थियां समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम के स्थल में फिर बदलाव किया गया है। अब विसर्जन नमामि गंगे घाट पर किया जाएगा। पहले इसे वीआइपी घाट, फिर हरकी पैड़ी पर किए जाने की सूचना दी गई थी। पर नहर बंदी के कारण वीआइपी घाट व हरकी पैड़ी पर गंगाजल न होने से अब इसे गंगा की मुख्यधारा नमामि गंगे घाट पर किया जा रहा है। अस्थि वि...
प्रदेश के हर जिले में खुलेंगे एक से दो मॉडल कॉलेज, अपनी मनपसंद के विषय और विवि चुन सकेंगे छात्र |

प्रदेश के हर जिले में खुलेंगे एक से दो मॉडल कॉलेज, अपनी मनपसंद के विषय और विवि चुन सकेंगे छात्र |

उत्तराखण्ड
प्रदेश के हर जिले में खुलेंगे एक से दो मॉडल कॉलेज, अपनी मनपसंद के विषय और विवि चुन सकेंगे छात्र | प्रदेश में अभी 12 राज्य विश्वविद्यालय और 119 सरकारी एवं 21 अशासकीय कॉलेज हैं। सरकार की योजना है कि हर जिले में इनमें से एक या दो कॉलेज को मॉडल कॉलेज बनाया जाए। उच्च शिक्षा में प्रदेश के हर जिले में एक से दो मॉडल कॉलेज खुलेंगे। विभाग की ओर से विभिन्न जिलों में मॉडल कॉलेज बनाने का खाका तैयार किया जा रहा है। उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगोली के मुताबिक इसके लिए शुरूआती अध्ययन कर लिया गया है। मॉडल कॉलेजों के खुलने से राष्ट्रीय शिक्षा नीति की मूल भावना को पूरा किया जा सकेगा। प्रदेश में अभी 12 राज्य विश्वविद्यालय और 119 सरकारी एवं 21 अशासकीय कॉलेज हैं। सरकार की योजना है कि हर जिले में इनमें से एक या दो कॉलेज को मॉडल कॉलेज बनाया जाए। उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगोली के मुताबिक विभाग के स्तर पर हर जिले ...
आज वोट करेंगे पीसीसी सदस्य, जानिए उत्तराखंड में किसका पलड़ा है भारी |

आज वोट करेंगे पीसीसी सदस्य, जानिए उत्तराखंड में किसका पलड़ा है भारी |

उत्तराखण्ड
आज वोट करेंगे पीसीसी सदस्य, जानिए उत्तराखंड में किसका पलड़ा है भारी | कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 22 साल बाद चुनाव की नौबत आई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर के बीच मुकाबला होगा।मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तराखंड में दो पोलिंग एजेंट बनाए है। जबकि थरूर ने नाम नहीं भेजा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को देशभर के विभिन्न राज्यों के साथ उत्तराखंड में मतदान होगा। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में होने वाले मतदान के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के सदस्य हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर के बीच मुकाबला होगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड पीसीसी में खरगे का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। कांग्रेस भवन में सदस्य शाम चार बजे तक वोट डाल सकेंगे। चुनाव के स...
सिडकुल में खेत के पास युवक-युवती के कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, पास में लगे मिले फांसी के दो फंदे |

सिडकुल में खेत के पास युवक-युवती के कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, पास में लगे मिले फांसी के दो फंदे |

उत्तराखण्ड
सिडकुल में खेत के पास युवक-युवती के कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, पास में लगे मिले फांसी के दो फंदे | हरिद्वार में रविवार देर रात सिडकुल थाना क्षेत्र के डेंसो चौक के पास एक खेत के नजदीक खाई में दो कंकाल मिले हैं। दोनों कंकाल युवक और युवती के हैं। दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने बताया कि जहां कंकाल मिले हैं, वहां पेड़ पर दो फंदे लटके मिले हैं। एक फंदे में युवती के बाल लिपटे हैं। पुलिस ने दोनों कंकालों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब दस बजे एक सब्जी वाले ने सूचना दी कि डेंसो चौक के पास खेत के निकट खाई में दो नर कंकाल हैं। सूचना मिलते ही सिडकुल थानाध्यक्ष प्रमोद उनियाल और एसएसआई शहजाद अली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर घना अंधेरा होने से पुलिस को खाई में नहीं उतर पाई। अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाने के साथ बिजली की व्यवस्...
आईएमए ग्रुप सी की परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल करते पकड़े गए तीन, आर्मी इंटेलिजेंस ने किया गिरफ्तार |

आईएमए ग्रुप सी की परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल करते पकड़े गए तीन, आर्मी इंटेलिजेंस ने किया गिरफ्तार |

उत्तराखण्ड
आईएमए ग्रुप सी की परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल करते पकड़े गए तीन, आर्मी इंटेलिजेंस ने किया गिरफ्तार| परीक्षा में तीन युवकों के नकल करने की बात इंटेलिजेंस को पता चली। आर्मी इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने तीन युवकों को परीक्षा हॉल से पकड़ लिया। इनके पास से ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। सैन्य अधिकारियों ने जरूरी पूछताछ के बाद तीनों युवकों को कैंट पुलिस के हवाले कर दिया। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित ग्रुप सी परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ से नकल करते हुए तीन अभ्यर्थी पकड़े गए। आर्मी इंटेलिजेंस ने तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक आईएमए में ग्रुप सी की परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में तीन युवकों के नकल करने की ब...
दून-दिल्ली रूट पर चलाएगी इलेक्ट्रिक बसें

दून-दिल्ली रूट पर चलाएगी इलेक्ट्रिक बसें

उत्तराखण्ड
परिवहन निगम आज से देहरादून से दिल्ली के बीच इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने जा रहा है। परिवहन मंत्री चंदन रामदास शनिवार को इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। दरअसल, दिल्ली सरकार ने पिछले दिनों बीएस-4 वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर रोक का पत्र भेजा था। फिलहाल, इस अवधि को 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। इस बीच परिवहन निगम ने बीएस-6 और इलेक्ट्रिक या सीएनजी बसों की खरीद में लगाया हुआ है। चार इलेक्ट्रिक बसें देहरादून पहुंच चुकी हैं। यह बसें देहरादून से दिल्ली के बीच संचालित होंगी। परिवहन निगम के अधिकारियों के मुताबिक, यह बसें पूरी तरह से इलेक्ट्रिक हैं। एसी वाली बसों से सफर आसान होगा। गौरतलब है कि रोडवेज के पास फिलहाल करीब 912 बसों का बेड़ा है। निगम आगामी एक साल में करीब 610 नई बसें अपने बेड़े में शामिल करने जा रहा है। परिवहन मंत्री चंदन रामदास खुद परिवहन निगम को मजबूत बनाने के लिए मॉनिट...
प्रधानमंत्री के उत्तराखंड दौरे और त्योहारों को देखते हुए पुलिस विभाग ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगाई रोक

प्रधानमंत्री के उत्तराखंड दौरे और त्योहारों को देखते हुए पुलिस विभाग ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगाई रोक

उत्तराखण्ड
देहरादून : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड दौरे और त्योहारों को देखते हुए पुलिस विभाग ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। जो कर्मी छुट्टी पर गए हैं, उन्हें भी तत्काल प्रभाव से ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा गया है। हर समय छुट्टी पर रहते हैं दो से ढाई हजार जवान पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद जिला प्रभारियों की ओर से समय पर ड्यूटी ज्वाइन न करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की पोस्टिंग नए तरीके से करने के निर्देश जारी किए गए हैं। अचानक आए इस आदेश से पुलिस जवानों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश में करीब 25 हजार पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हैं, इनमें से दो से ढाई हजार जवान हर समय छुट्टी पर रहते हैं। दीपावली नजदीक होते देख कई जवान छुट्टियों पर चले गए थे व कई जवान ऐसे हैं जोकि बीमारी व अन्य कारणों के चलते छुट्टियों पर हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री का श...
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे हल्द्वानी, जन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे हल्द्वानी, जन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

उत्तराखण्ड
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय शनिवार को हल्द्वानी पहुंत गए हैं। उनका शुक्रवार शाम हल्द्वानी पहुंचने का कार्यक्रम था। किसी कारणवश वह शुक्रवा को नहीं पहुंच पाए। आज शनिवार को वह हल्द्वानी पहुंचे। आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए उनके दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विजयवर्गीय पहले बूथ स्तर पर बैठक लेंगे। फिर वह लालकुआं विधानसभा के अंतर्गत गौजाजाली (पूर्वी मंडल) में बूथ बैठक में शामिल होंगे। इसमें वह फीडबैक लेने के साथ कठिनाइयों को भी जानने का प्रयास करेंगे। इसके बाद कालाढूंगी विधानसभा के अंतर्गत पश्चिम मंडल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसमें भी संगठनात्मक बातचीत होगी। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि इसके बाद प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जनता से रायशुमारी कर सीएम के समक्ष रखेंगे योजनाएं : भगत कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि सीएम का पद ...
त्यूनी में पिकअप वाहन खाई में गिरा, पढ़िए पूरी खबर

त्यूनी में पिकअप वाहन खाई में गिरा, पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखण्ड
त्यूनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। प्लासू के पास एक पिकअप वाहन करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को वाहन के खाई में गिरने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को खाई से बाहर निकाला। थानाध्यक्ष आशीष रवियान ने बताया कि मृतकों की पहचान चालक सुलेमान(उम्र 50 वर्ष) पुत्र गानी निवासी ग्राम रिक्षाणू थाना त्यूनी और सुनील चौहान(उम्र 35 वर्ष) पुत्र केशर सिंह चौहान निवासी थंगाड तहसील चौपाल थाना नेरवा जिला शिमला हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। शवों को राजकीय अस्पताल त्यूनी की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।...