Friday, July 17News That Matters

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में होने वाले समारोह में प्रदेश के लगभग 60 निवेशकों किए जाएंगे सम्मानित ।

मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में होने वाले समारोह में प्रदेश के लगभग 60 निवेशकों किए जाएंगे सम्मानित ।

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में होने वाले समारोह में प्रदेश के लगभग 60 निवेशकों किए जाएंगे सम्मानित । मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में होने वाले समारोह में प्रदेश के लगभग 60 निवेशकों को सम्मानित किए जाएंगे। धामी सरकार ने निवेशकों की समस्याओं का समाधान और नए उद्योग स्थापित करने के लिए औद्योगिक नीतियों और सिंगल विंडो सिस्टम में कई सुधार किए, जिससे दो साल के भीतर साढ़े सात हजार करोड़ का निवेश हुआ है। कोविड महामारी के कारण बड़ा आर्थिक झटका लगा इसके बावजूद उत्तराखंड में निवेश को रफ्तार देने वाले उद्यमियों ने जनवरी 2020 से अब तक प्रदेश में साढ़े सात हजार करोड़ का निवेश किया। निवेशकों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छह सितंबर को प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित करेंगे। पिछले दो साल के भीतर राज्य में उद्योग स्थापित कर उत्पादन शुरू करने वाले निवेशकों से से...
देहरादून और नैनीताल में भारी बारिश का येलो अलर्ट, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश |

देहरादून और नैनीताल में भारी बारिश का येलो अलर्ट, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश |

उत्तराखण्ड
देहरादून और नैनीताल में भारी बारिश का येलो अलर्ट, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश | मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान देहरादून और नैनीताल में आपदा प्रबंधन के लिहाज से सतर्क रहने की जरूरत है। अगले 24 घंटे में देहरादून और नैनीताल जनपद में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक, इन जिलों के ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं भारी से बहुत अधिक भारी बारिश की संभावना है। मैदान से पहाड़ के अन्य इलाकों में भी तेज हवा के साथ ही कहीं-कहीं झमाझम बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान देहरादून और नैनीताल में आपदा प्रबंधन के लिहाज से सतर्क रहने की जरूरत ह...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा- राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण दिया जाएगा, सरकार विधेयक में खामियों को करेगी दूर

मुख्यमंत्री धामी ने कहा- राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण दिया जाएगा, सरकार विधेयक में खामियों को करेगी दूर

उत्तराखण्ड
देहरादून : राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने से संबंधित विधेयक को सात साल बाद राजभवन ने सरकार को पुनर्विचार के लिए लौटा दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधेयक को लौटाने या इसे स्वीकृति देने का अनुरोध राजभवन से किया था। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण दिया जाएगा। सरकार विधेयक में खामियों को दूर करेगी। 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण पर रोक लगा दी थी नैनीताल हाईकोर्ट ने वर्ष 2011 में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण पर रोक लगा दी थी। 2015 में हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए इस आरक्षण को असंवैधानिक करार दिया। 2015 में कांग्रेस सरकार ने राजभवन को भेजा था आरक्षण विधेयक तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2015 में विधानसभा में राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने संबंधी विधेयक पारित कर राजभवन को भेजा थ...
लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्रा संभालेंगे आइएमए की कमान

लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्रा संभालेंगे आइएमए की कमान

उत्तराखण्ड
देहरादून:  ले. जनरल विजय कुमार मिश्रा भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) के नए कमांडेंट बने हैं। उन्होंने गुरुवार को 51वें कमांडेंट के तौर पर अकादमी की कमान संभाली है। इससे पहले ले. जनरल हरिंदर सिंह इस पद पर तैनात थे जो कि 40 साल की सैन्य सेवा के बाद गत दिवस सेवानिवृत्त हो गए हैं। अकादमी के सैन्य अधिकारियों, प्रशिक्षकों, जवानों व कैडेटों ने नए समादेशक ले. जनरल मिश्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने अकादमी स्थित युद्ध स्मारक पहुंचकर देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने हुए सैन्य अफसरों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। एनडीए के बाद आइएमए से प्री-मिलिट्री ट्रेनिंग पूरी कर वह दिसंबर 1985 में सैन्य अकादमी से पास आउट होकर जम्मू-कश्मीर रायफल्स में कमीशंड हुए थे। इस दौरान वह सेना में अहम पदों पर तैनात रहे। आतंक प्रभावित जम्मू-कश्मीर से लेकर राष्ट्रीय रा...
UKSSSC पेपर लीक में एक और गिरफ्तारी, हरिद्वार से कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार

UKSSSC पेपर लीक में एक और गिरफ्तारी, हरिद्वार से कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार

उत्तराखण्ड
देहरादून पेपर लीक प्रकरण की जांच लखनऊ, धामपुर, कुमाऊं, उत्‍तरकाशी व टिहरी के बाद हरिद्वार पहुंच गई है। एसटीएफ ने एक कनिष्ठ सहायक को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। आरोपितों से पूछताछ के आधार पर एसटीएफ ने किया गिरफ्तार आरोपित राजबीर निवासी लक्सर हरिद्वार क्षेत्र के कुछ अभ्यर्थियों को पेपर हल करवाने के लिए धामपुर ले गया था। पूर्व में गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि राजबीर वर्तमान में कनिष्ठ सहायक राजकीय पॉलीटेक्निक हिंदोलखाल टिहरी गढ़वाल में नियुक्त है। अब तक 32 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है एसटीएफ प्रकरण में एसटीएफ ने उत्तराखंड पुलिस के एक कांस्टेबल को गुरुवार को गिरफ्तार किया था। आरोपित का भाई कनिष्ठ सहायक (न्यायिक) के पद पर तैनात था और इसी प्रकरण में वर्तमान में जेल में है। इस प्रकरण में एसटीएफ अब तक 3...
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव संतोष बडोनी को शासन ने कर दिया निलंबित |

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव संतोष बडोनी को शासन ने कर दिया निलंबित |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव संतोष बडोनी को शासन ने कर दिया निलंबित | पेपर लीक मामले में शुक्रवार को 32 वीं गिरफ्तारी हुई। एसटीएफ ने टिहरी के हिंदोलखल पॉलिटेक्निक में तैनात कनिष्ठ सहायक राजबीर को हरिद्वार से गिरफ्तार किया। दूसरी ओर से गुरुवार देर शाम विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक विवाद में घिरे उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव संतोष बडोनी को शासन ने निलंबित कर दिया है। UKSSSC पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने हरिद्वार से एक आरोपी गिरफ्तार किया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने धामपुर के नकल सेंटर में परीक्षार्थियों को नकल कराई थी। पेपर लीक मामले में गिरफ्तारियों का सिलसिला जारी है। एसटीएफ एक के बाद एक आरोपियों तक पहुंच रही है। यह भी पढ़े :-   http://uttaranchalcrimenews.com/these-recruitments-can-also-be-investigated-including-online-examinati...
वन दरोगा की ऑनलाइन परीक्षा सहित इन भर्ती की भी हो सकती है जांच |

वन दरोगा की ऑनलाइन परीक्षा सहित इन भर्ती की भी हो सकती है जांच |

उत्तराखण्ड
वन दरोगा की ऑनलाइन परीक्षा सहित इन भर्ती की भी हो सकती है जांच | वन दरोगा की ऑनलाइन परीक्षा और यूपीसीएल-यूजेवीएनल में एई भर्ती की भी जांच हो सकती है। शासन और पुलिस विभाग में मंथन चल रहा है। इनके अलावा पांच और भर्तियां भी संदेह के घेरे में हैं। पेपर लीक मामले में अब तक कई विभागों में काम करने वाले लोग भी गिरफ्तार हुए हैं। इनसे पूछताछ में जांच की कई शाखाएं बनी हैं। उत्तराखंड में आठ और भर्ती परीक्षाओं में धांधली के सुबूत मिले हैं। सभी भर्तियां वर्ष 2015 के बाद की बताई जा रही हैं। इन भर्तियों के संबंध में शासन और पुलिस विभाग में मंथन चल रहा है। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ में जल्द मुकदमे दर्ज हो सकते हैं। फिलहाल एसटीएफ उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय और सचिवालय रक्षक भर्ती प्रक्रिया की मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। 31 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पेपर लीक का ...
प्रेमिका का रिश्ता दूसरी जगह तय होने पर प्रेमी के सिर पर हुआ खून सवार मां-बेटी की कर दी हत्या |

प्रेमिका का रिश्ता दूसरी जगह तय होने पर प्रेमी के सिर पर हुआ खून सवार मां-बेटी की कर दी हत्या |

उत्तराखण्ड
प्रेमिका का रिश्ता दूसरी जगह तय होने पर प्रेमी के सिर पर हुआ खून सवार मां-बेटी की कर दी हत्या | उत्तराखंड कुमाऊं के काशीपुर में गुरुवार को दिन दहाड़े हुई खौफनाक वारदात से सनसनी फैल गई। प्रेमिका का रिश्ता दूसरी जगह तय हुआ तो प्रेमी के सिर पर खून सवार हो गया हो गया। और इस गुस्से में उसने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया। प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने प्रेमिका का रिश्ता दूसरी जगह होने से नाराज होकर प्रेमिका और उसकी मां की धारदार हथियार से खुलेआम हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई दोहरी हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या करने के बाद आरोपी हथियार समेत कोतवाली पहुंचा जहां पर उसने प्रेमिका और उसकी मां की हत्या करना कुबूल करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। काशीपुर के मोहल्ला अल्ली खां इमली चौक पर रईस अपनी पत्नी शबाना और बेटी शिवा और बेटे शाबेज के साथ रहते हैं। पिछले कई वर्षों से दुबई में रह...
विधानसभा में हुई भर्तियों में गड़बड़ी मामले का भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने संज्ञान लिया

विधानसभा में हुई भर्तियों में गड़बड़ी मामले का भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने संज्ञान लिया

उत्तराखण्ड
देहरादून उत्तराखंड की चौथी विधानसभा के कार्यकाल में विधानसभा में हुई भर्तियों में गड़बड़ी के प्रकरण का भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने भी संज्ञान लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के अनुसार इस बारे में पूरी जानकारी ली जा रही है। उधर, माना जा रहा है कि तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष और धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल दो सितंबर को दिल्ली में होने वाली मुख्यमंत्री परिषद की बैठक के बाद पार्टी के केंद्रीय नेताओं को वस्तुस्थिति से अवगत करा सकते हैं। यद्यपि, सूत्रों का दावा है कि भर्ती मामले में पार्टी हाईकमान ने अग्रवाल को दिल्ली आकर वस्तुस्थिति से अवगत कराने को कहा है। एसआइटी को सौंपी इसकी जांच उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षाओं में घोटाले की बात सामने आने के बाद सरकार ने तुरंत एसआइटी को इसकी जांच सौंप दी। इस मामले में अब तक 30...
एडीएम अशोक जोशी की अध्यक्षता में लगे जनता दरबार में पूरन चंद्र सुनाल कोई समस्या या शिकायत लेकर नहीं बल्कि समाज की मदद करने के इरादे से पहुंचे

एडीएम अशोक जोशी की अध्यक्षता में लगे जनता दरबार में पूरन चंद्र सुनाल कोई समस्या या शिकायत लेकर नहीं बल्कि समाज की मदद करने के इरादे से पहुंचे

उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : एडीएम अशोक जोशी की अध्यक्षता में डीएम कैंप कार्यालय में लगे जनता दरबार में बुधवार को हल्दूचौड़ निवासी पूरन चंद्र सुनाल कोई समस्या या शिकायत लेकर नहीं बल्कि समाज की मदद करने के इरादे से पहुंचे थे। 20 बीघा जमीन के मालिक हैं पूरन चंद्र सुनाल सुनाल ने कहा कि वह 20 बीघा जमीन के भूमिधारी हैं। जिसमें से डेढ़ बीघा जमीन अस्पताल के लिए, आधा बीघा पुलिस चौकी और आधा बीघा अनाथलय को दान करना चाहते हैं। इसके अलावा मृत्यु के बाद मेडिकल कालेज को देहदान करना चाहता हूं। एडीएम ने मामले में एसडीएम को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। जनता दरबार में 43 मामले पहुंचे जनता दरबार में सड़क, बिजली, पानी समेत कुल 43 मामले पहुंचे थे। ग्राम प्रधान संगठन ओखलकांडा के पदाधिकारियों ने बताया कि ग्राम पंचायत बड़ौन के लूगड़ में 150 से अधिक परिवार रहते हैं। बारिश की वजह से कराली नदी भू-कटाव की ओर बढ़ चुकी है। जिससे घ...