परिवार के पांच सदस्यों के शवों का मंगलवार को ऋषिकेश के पूर्णानंद घाट पर किया गया अंतिम संस्कार ।
परिवार के पांच सदस्यों के शवों का मंगलवार को ऋषिकेश के पूर्णानंद घाट पर किया गया अंतिम संस्कार ।
ऋषिकेश में रानीपोखरी के नागाघेर में हैवानियत का शिकार हुए परिवार के पांच सदस्यों के शवों का मंगलवार को ऋषिकेश के पूर्णानंद घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। चिता की आग में मां चिंता और उसकी तीन मासूमों बेटियों के सपने भी जलकर राख हो गए। इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
वहीं, रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। अंतिम संस्कार से पहले जब हत्या के आरोपी महेश की पत्नी नीतू की मां मुनिया देवी, भाभी पूनम मिश्रा और मौसी सुशीला देवी को शवों के अंतिम दर्शन कराए गए तो वह कटे हुए गले देखकर खुद को संभाल नहीं पाईं। उनके रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।
सोमवार को रानीपोखरी के नागाघेर में महेश तिवारी ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए बुजुर्ग मां बीतन...








