Friday, July 17News That Matters

उत्तराखण्ड

धामी मंत्रिमंडल की बैठक में परिवहन विभाग की नई सेवा नियमावली समेत कई फैसलों पर लगी मुहर

धामी मंत्रिमंडल की बैठक में परिवहन विभाग की नई सेवा नियमावली समेत कई फैसलों पर लगी मुहर

उत्तराखण्ड
देहरादून :पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक में परिवहन विभाग की नई सेवा नियमावली समेत कई फैसलों पर मुहर लगाई गई है। कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए राज्य मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को सुबह 11 बजे सचिवालय में शुरू हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी प्रेमचंद्र अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, चंदन राम दास, धन सिंह रावत भी मौजूद रहे। कैबिनेट में लिए गए निर्णय : जसपुर के 19 गांव काशीपुर तहसील में किए गए शिफ्ट परिवहन विभाग की नई सेवा नियमावली पास की गई केदारनाथ निर्माण में अब दो मंजिल इमारत बनाने की बनी सहमति बदरीनाथ-केदारनाथ में काम कर रही कंपनी को मैन पवार बढ़ाने की मंजूरी दी गई जायका प्रोजेक्ट में 526 करोड़ के लिए 70 नए पदों को स्वीकृति दी गई राजस्व विभाग में सात संग्रह अमीनों को तहसीलदार पद पर प्रमोट करने के आदेश दिए गए रियल स्टेट म...
पोकलैंड से मलबा साफ करते हुए दो शव हुए बरामद, तीन की तलाश जारी

पोकलैंड से मलबा साफ करते हुए दो शव हुए बरामद, तीन की तलाश जारी

उत्तराखण्ड
 देहरादून : मालदेवता के सरखेत में मकान के नीचे दबे एक ही परिवार के पांच सदस्यों में से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं। अब भी तीन लोगों की तलाश जारी है। पोकलैंड से मलबा साफ करते हुए दो शव बरामद शुक्रवार रात आई आपदा के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व पुलिस टीम लगातार मकान के नीचे दबे पारिवारिक सदस्यों की तलाश में जुटी थी। बुधवार को पोकलैंड से मलबा साफ करते हुए दो शव बरामद हुए। वहीं इससे पहले एसडीआरएफ को मंगलवार को सौड़ा सरोली क्षेत्र में पुल के नीचे से एक मानव अंग (हाथ कलाई से कटा हुआ) मिला था। शनिवार तड़के बादल फटने के बाद सरखेत गांव में दिनेश चंद्र कैंतुरा का मकान मलबे में दब गया था। इस दौरान घर में सो रहे सात लोग दब गए थे। इनमें तीन लोग दिनेश के परिचित थे, जो टिहरी गढ़वाल से आए थे। इनमें जैत्वाड़ी निवासी राजेंद्र राणा और उनकी पत्नी अनिता राणा के शव रविवार को बरामद किए गए थे। जबकि पांच अन्य...
दो साल की बच्ची की हत्या का आरोपी पिता पकड़ा, लेकिन हालत देख पुलिस भी चौंकी |

दो साल की बच्ची की हत्या का आरोपी पिता पकड़ा, लेकिन हालत देख पुलिस भी चौंकी |

उत्तराखण्ड
दो साल की बच्ची की हत्या का आरोपी पिता पकड़ा, लेकिन हालत देख पुलिस भी चौंकी | हरिद्वार के शुकुल थाना क्षेत्र के गांव खारा टीला के पास जाने वाले रास्ते पर गन्ने के खेत में मिले दो साल की बच्ची के शव के मामले में पुलिस ने उसके पिता को तलाश कर लिया है। बच्ची का पिता गंभीर रूप से घायल है जिसका ऋषिकेश एम्स में उपचार चल रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं दिखाई है। पुलिस अधीक्षक नगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव खारा टीला जाने वाले रास्ते पर गन्ने के खेत में खेत स्वामी ने मंगलवार की सुबह एक दो साल की बच्ची का खून से लथपथ पड़ा शव देखा था। शव से कुछ दूर पहले ही खून के छींटे भी पड़े हुए थे। सूचना पर पहुंचे एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह व सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के क्षेत्रों में खुद भी जाकर ब...
राजधानी देहरादून के पास मालदेवता क्षेत्र में आई आपदा के बाद जिला प्रशासन की ओर से जूनियर हाईस्कूल मालदेवता में राहत केंद्र बनाया है।

राजधानी देहरादून के पास मालदेवता क्षेत्र में आई आपदा के बाद जिला प्रशासन की ओर से जूनियर हाईस्कूल मालदेवता में राहत केंद्र बनाया है।

उत्तराखण्ड
राजधानी देहरादून के पास मालदेवता क्षेत्र में आई आपदा के बाद जिला प्रशासन की ओर से जूनियर हाईस्कूल मालदेवता में राहत केंद्र बनाया है। राजधानी देहरादून के पास मालदेवता क्षेत्र में आई आपदा के बाद जिला प्रशासन की ओर से जूनियर हाईस्कूल मालदेवता में राहत केंद्र बनाया है। जहां सरखेत और आसपास के 12 से अधिक परिवार रह रहे हैं। राहत केंद्र में हालांकि जिला प्रशासन की ओर से भोजन, रहने, स्वास्थ्य की पूरी व्यवस्था की है, लेकिन यहां रहे रहे लोग अभी भी सदमे और दहशत में हैं। राहत केंद्र में रहने वाले परिवारों का कहना है कि 19 अगस्त की वह काली रात को याद कर उनकी रूह कांप जा रही है। अपने मकान, खेत, सामान आदि आपदा की भेंट चढ़ने का दुख तो उन्हें हैं, लेकिन वह इसके लिए भगवान का शुक्रगुजार करना भी नहीं भूल रहे हैं कि उनकी जान बच गई। राहत केंद्र में परिवार के साथ रह रही सरखेत निवासी कांति पंवार बताती हैं...

भारतीय जनता पार्टी ने नए टीम की घोषणा की, कुमाऊं के इन चेहरों को म‍िली जगह

उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : भारतीय जनता पार्टी ने नए टीम की घोषणा कर दी है। इसमें कुमाऊं को खास तरजीह दी गई है, लेकिन संगठन के पुराने चेहरों को शामिल नहीं किया गया है। कुल 37 पदाधिकारियों की टीम में 20 पदाधिकारी कुमाऊं से हैं, जिनमें अधिकांश युवा हैं। इन नए पदाधिकारियों पर अब मिशन-2024 की जिम्मेदारी है। इस युवा टीम पर प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व की नजरें रहेंगी। मदन कौशिक को हटाने के बाद महेंद्र भट्ट के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से ही नए टीम की तैयारी शुरू हो गई थी। इसमें पहले से चर्चा थी कि नए कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं। हालांकि टीम के पुराने पदाधिकारियों की भी उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रदेश महामंत्री का सबसे महत्वपूर्ण पद माना जाता है। पिछली टीम में भी कुमाऊं से ही दो महामंत्री सुरेश भट्ट व राजेंद्र भंडारी शामिल थे। इन दोनों को नई टीम में जगह नहीं मिली है। इनकी जगह...
पहलगाम में हुए आइटीबीपी बस हादसे में घायल हुए चंपावत जिले के सूबेदार मेजर नंदन सिंह ने देर रात अंतिम सांस लिए

पहलगाम में हुए आइटीबीपी बस हादसे में घायल हुए चंपावत जिले के सूबेदार मेजर नंदन सिंह ने देर रात अंतिम सांस लिए

उत्तराखण्ड
लोहाघाट : बीते दिनों जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आइटीबीपी बस हादसे में चंपावत जिले के देवीधुरा पखोटी गांव निवासी सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल  उम्र 50 वर्ष घायल हो गए थे। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। सोमवार रात 11 बजे इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। शहीद का पार्थिव शरीर विमान से पैतृक गांव पहुंचेगा। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बीते दिनों वाहन दुर्घटना में उनके सिर, पेट और पैर में गंभीर चोट आई थी। उनका उपचार नगर के एम्स अस्पताल में चल रहा था। अरुणाचल प्रदेश के चौथी बटालियन में तैनात नंदन सिंह डेढ़ माह पूर्व अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर गए हुए थे। बीते सोमवार की देर रात उनके शहीद होने की खबर मिलते उनके घर में लोगों का तांता लग गया। सूचना के बाद गांव में कोहराम मचा है। पिथौरागढ़ के दिनेश सिंह बोहरा भी हो गए थे शहीद बीते दिनों जम्मू कश्मीर के पहलगाम के...
यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने गिरफ्तारी के डर से कोर्ट में आत्मसमर्पण की एप्लीकेशन की दाखिल

यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने गिरफ्तारी के डर से कोर्ट में आत्मसमर्पण की एप्लीकेशन की दाखिल

उत्तराखण्ड
देहरादून : कैंट की किमाड़ी रोड पर बीच सड़क पर टेबल कुर्सी लगाकर शराब पीने वाले यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने गिरफ्तारी के डर से कोर्ट में आत्मसमर्पण की एप्लीकेशन दाखिल कर दी है। बॉबी कटारिया की गिरफ्तारी के लिए गुरुग्राम गई है दून पुलिस वह मंगलवार को ही कोर्ट में आत्मसमर्पण कर सकता है। बॉबी कटारिया के आत्मसमर्पण की सूचना पाकर पुलिस ने उसके बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। एसीजेएम द्वितीय कोर्ट में दाखिल किया प्रार्थना पत्र कैंट कोतवाली के इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली है कि बॉबी कटारिया ने एसीजेएम द्वितीय कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। बॉबी कटारिया के बारे में पता किया जा रहा है इसके लिए अलग-अलग जगह वृष्टि में लगा दी गई है। कौन है बॉबी कटारिया बॉबी कटारिया गुरुग्राम के बसई गांव का रहने वाले हैं। बॉबी कटारिया सोशल मीडिया में खासा एक्टिव रहत...
ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे बंद होने से ऋषिकेश से चंबा के लिए आवागमन पूरी तरह से हुआ ठप |

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे बंद होने से ऋषिकेश से चंबा के लिए आवागमन पूरी तरह से हुआ ठप |

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे बंद होने से ऋषिकेश से चंबा के लिए आवागमन पूरी तरह से हुआ ठप | ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे बंद होने से ऋषिकेश से चंबा के लिए आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। जिससे यात्रियों के साथ साथ वाहन स्वामियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तराखंड में आज मंगलवार को मौसम साफ बना हुआ है। प्रदेश के सभी इलाकों में चटख धूप खिली है। जिससे तापमान में भी बढोतरी हुई है। उधर, ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 94) पर नरेंद्रनगर बाईपास के समीप कुमारखेड़ा में आज तीसरे दिन भी यातायात के लिए बंद है। यहां चट्टान से हुए भूस्खलन के कारण लगातार भारी मात्रा में बोल्डर सड़क पर गिरे हैं। वहां पर पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत छोटे वाहनों का संचालन पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय की सड़क से हो रहा है। वहीं, नरेंद्रनगर रानीपोखरी मोटर मार्ग से भी वाहनो...
उत्तराखंड के चंपावत निवासी सूबेदार मेजर की जम्मू में श्रीनगर के अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई मौत।

उत्तराखंड के चंपावत निवासी सूबेदार मेजर की जम्मू में श्रीनगर के अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई मौत।

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के चंपावत निवासी सूबेदार मेजर की जम्मू में श्रीनगर के अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई मौत। देवीधुरा पखोटी निवासी सूबेदार मेजर नंदन सिंह बीते दिनों पहलगाम में हुए बस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने सोमवार देर रात अस्पताल में दम तोड़ा। उत्तराखंड के चंपावत निवासी सूबेदार मेजर की जम्मू में श्रीनगर के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। चंपावत जिले के देवीधुरा पखोटी निवासी सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल (50) बीते दिनों पहलगाम में हुए बस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने सोमवार देर रात अस्पताल में दम तोड़ा। वे हादसे के दौरान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर थे। इसके साथ ही उनके और साथी भी घायल हुए थे। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/kovid-vaccination-team-departs-for-vaccination-of-all-eligible-be...
शव देख सदमे में आई मां, बोली- ‘गोलू बेटा बाहर क्यों सोया, उठ और घर में आ जा’ |

शव देख सदमे में आई मां, बोली- ‘गोलू बेटा बाहर क्यों सोया, उठ और घर में आ जा’ |

उत्तराखण्ड
शव देख सदमे में आई मां, बोली- ‘गोलू बेटा बाहर क्यों सोया, उठ और घर में आ जा’ | बेटे का शव देख मां को यकीन ही नहीं हुआ कि उसकी आंख का तारा अब इस दुनिया में नहीं रहा। वह बेटे को सोया हुआ ही मानती रही। कभी शव से लिपटकर तो कभी सिर गोद में रखकर उससे उठकर घर में चलने की बात कहती रही सुधीर की मां शीला देवी। टूटा दुखों का पहाड़: पहले पति नहर में डूबे, अब जिगर के टुकड़े को लील गई गोला नदी, शव देख बेसुध हुई मां ‘गोलू बेटा उठ और घर में आ जा...’ ये शब्द थे सुधीर की मां शीला देवी के। बेटे का शव घर पहुंचा तो शीला देवी को ऐसा सदमा लगा कि आंखों के आंसू भी बह न सके। अंदर ही अंदर बेटे के जाने का गम आखिर कैसे बर्दाश्त करती। दरवाजे पर सुधीर की अर्थी तैयार हो रही थी और आंगन में बेटे का शव रखा था जिसे मां एकटक निहार रही थी। उम्मीद थी बेटे के उठकर मां से गले लग जाने की और यह कहने की मां मैं आ गया। सु...