Thursday, July 16News That Matters

उत्तराखण्ड

दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जीएसटी की क्षतिपूर्ति जारी रखने को करेंगे पैरवी

दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जीएसटी की क्षतिपूर्ति जारी रखने को करेंगे पैरवी

उत्तराखण्ड
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिनी दौरे पर बुधवार रात्रि दिल्ली पहुंच गए। प्रदेश को जीएसटी क्षतिपूर्ति जारी रखने के संबंध में वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार के मंत्रियों के समक्ष पक्ष रख सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धामी बुधवार रात्रि दिल्ली पहुंच गए। उन्होंने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। धामी गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली में ही रहेंगे। उनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हो सकती है। यद्यपि मुलाकात का समय अभी तय नहीं हो पाया है। उत्तराखंड के सामने जीएसटी क्षतिपूर्ति का संकट उत्पन्न होने जा रहा है। केंद्र से जीएसटी क्षतिपूर्ति की पांच साल की अवधि 30 जून को समाप्त हो रही है। जीएसटी लागू होने के बाद उत्तराखंड को करों से होने वाली आय म...
झील किनारे महिला के शव मिलने से सनसनी, पढ़िए पूरी खबर

झील किनारे महिला के शव मिलने से सनसनी, पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखण्ड
नैनीताल, झील किनारे महिला के शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त कमला पत्नी किशन गिरी निवासी कृष्णापुर, नैनीताल के रूप में हुई है। कमला की तीन बेटियों में सबसे छोटी दीपा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी के साथ नेशनल ओलंपियाड में दिल्ली में हिस्सा लिया था। गुरुवार सुबह मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने मल्लीताल नयना देवी मंदिर के निकट झील में शव देखा तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली के एसएसआई दीपक बिष्ट, एसआई हरीश कोरंगा व अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे और शव को झील से बाहर निकाला। एसएसआई के अनुसार महिला की शिनाख्त कमला पत्नी किशन गिरी के रूप में हुई है। किशन महाधिवक्ता कार्यालय में माली हैं। पुलिस के अनुसार कमला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। कल वह बेटियों के साथ बाजार दवा लेने गई थी। बेटियों को तल्लीताल छोड़ने के बाद मल्लीताल गई थी लेकिन नहीं लौटी। रातभर कमला के पति किशन उसकी तला...
द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा का आभार जताया

द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा का आभार जताया

उत्तराखण्ड
देहरादून  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। इंटरनेट मीडिया में अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनजातीय समुदाय की महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने का यह निर्णय ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों के बीच द्रौपदी मुर्मू का संपूर्ण जीवन जनजातीय समाज के शैक्षणिक उन्नयन, गरीब व जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित रहा है। सचिवालय संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र वहीं सचिवालय संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर चम्पावत उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए उन्हें शुभकामना दी। साथ ही कर्मचारियों की विभिन्न मांगों की तरफ मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इनका शीघ्र निराकरण कराने का आग्रह किया।...
सरकार ने आठ मंत्रियों को 13 जिलों का प्रभार सौंपा, सुबोध उनियाल को देहरादून का प्रभारी नियुक्त किया

सरकार ने आठ मंत्रियों को 13 जिलों का प्रभार सौंपा, सुबोध उनियाल को देहरादून का प्रभारी नियुक्त किया

उत्तराखण्ड
देहरादून : प्रदेश में विकास कार्य अब गति पकड़ेंगे। विशेष रूप से जिलों में छोटे और बड़े निर्माण कार्यों में तेजी आएगी। सरकार ने आठ मंत्रियों को 13 जिलों का प्रभार सौंपा है। जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समिति और विकास कार्यों के पर्यवेक्षण के लिए प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति के संबंध में शासन ने आदेश जारी किया। सुबोध उनियाल को देहरादून का प्रभारी नियुक्त किया नियोजन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार कैबिनेट मंत्रियों सतपाल महाराज को हरिद्वार, सुबोध उनियाल को देहरादून और गणेश जोशी को ऊधमसिंह नगर जिलों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। रेखा आर्या नैनीताल व चम्पावत की प्रभारी प्रेमचंद अग्रवाल उत्तरकाशी व टिहरी, डा धन सिंह रावत अल्मोड़ा व चमोली, रेखा आर्या नैनीताल व चम्पावत की प्रभारी बनाई गई हैं। चंदन राम दास पिथौरागढ़ व पौड़ी और सौरभ बहुगुणा रुद्रप्रयाग व बागेश्वर के प्रभारी मंत्री निय...
उत्तरकाशी नगरपालिका अध्यक्ष ने डा० एस०डी० सकलानी को उत्कृष्ट कार्य करने पर विधाई समारोह का आयोजन किया

उत्तरकाशी नगरपालिका अध्यक्ष ने डा० एस०डी० सकलानी को उत्कृष्ट कार्य करने पर विधाई समारोह का आयोजन किया

उत्तराखण्ड
उत्तरकाशी नगरपालिका अध्यक्ष ने निवर्तमान सीएमएस जिला अस्पताल डा० एस०डी० सकलानी को नगर में उत्कृष्ट कार्य करने पर विधाई समारोह का आयोजन किया। वही विदाई समारोह में नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने उनकी धर्मपत्नी शशी सकलानी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वही सभा को समोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष ने बताया की उत्तरकाशी जनपद सीमांत जनपद है, जहां दूरदराज गांव में रहने वाले लोगों अपना ईलाज के लिए लाइफ लाइन कहे जाने वाले जिला अस्पताल उत्तरकाशी का रुख करते है। वही उन्होंने लोगों का कुशल ईलाज से डाक्टर सकलानी ने सैकड़ों लोगों की जान बचाकर जनपद का मानढाया है। कोरोना महामारी के दौरान डाक्टर सकलानी की कार्यशैली व अनुभव से उत्तरकाशी जनपद को कोरोना महामारी से बचाया।पालिका अध्यक्ष ने उनके इस कार्य को लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही डाक्टर सकलानी ने कहा कि, में कहीं भी अपनी कार्य से...
*अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तरकाशी पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों ने किया योगाभ्यासः*

*अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तरकाशी पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों ने किया योगाभ्यासः*

उत्तराखण्ड
8वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने कीर्ति इंटर कालेज में आयोजित *योगा फॉर ह्यूमैनिटी* थीम पर आधारित कार्यक्रम का द्वीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। गंगोत्री धाम में भी योग दिवस मनाया गया। गंगोत्री धाम में क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान ने योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं ब्लाक मुख्यालयों पर भी योग भव्य रूप से मनाया गया। राजकीय इंटर कालेज मोरी,डुंडा,बड़कोट,चिन्यालीसौड़ एवं निरंकारी सत्संग भवन पुरोला के अतिरिक्त रामलीला मैदान उत्तरकाशी में भी बृहद रूप से योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।जनपद में योग कार्यक्रम में नेहरु युवा केंद्र,शिक्षाविभाग,एनडीआरएफ,पुलिस,एनसीसी कैडेट,पीआरडी सहित जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। कीर्ति इंटर कालेज में योगाचार्य कृष्णानन्द बिजल्वाण ने सभी प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया। जि...
*अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तरकाशी पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों ने किया योगाभ्यासः*

*अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तरकाशी पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों ने किया योगाभ्यासः*

उत्तराखण्ड
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज 21.06.2022 को पुलिस लाइन ज्ञानसू उत्तरकाशी व समस्त कोतवाली/थाना/चौकी पर *योग शिविर आयोजित कर उत्तरकाशी पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों तथा पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा योगाभ्यास किया* गया। *एस0पी0 उत्तरकाशी* द्वारा बताया गया कि योग का अभ्यास शरीर और मस्तिष्क की सेहत के लिए फायदेमंद है। योग शरीर को रोगमुक्त रखता है तथा मन को शांति भी देता है। भारत में ऋषि मुनियों के दौर से योग होता आ रहा है। योग भारतीय संस्कृति से जुड़ा है। हम सभी को अपने दैनिक दिनचर्या में योग/व्यायाम जरुर करना चाहिये। पुलिस लाइन ज्ञानसू योग शिविर में *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी अनुज कुमार, प्रतिसार निरीक्षक जनक सिंह पंवार, एफएसओ शिशुपाल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा प्रतिभाग* किया गया।  ...
सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने अग्निपथ योजना के विरोध में किया सचिवालय कूच

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने अग्निपथ योजना के विरोध में किया सचिवालय कूच

उत्तराखण्ड
सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने अग्निपथ योजना के विरोध में सचिवालय कूच किया। इस दौरान युवा तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय के नारे लगाते दिखे। कुछ युवा अर्धनग्न होकर रैली में शामिल हुए। पुलिस ने इन युवाओं को देहरादून स्थितस चिवालय से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। जिस पर युवा वहीं धरने पर बैठ गए। योजना वापस लेने की मांग वह अग्निपथ योजना वापस लेने की मांग कर रहे हैं। युवाओं का कहना है कि इस योजना से उन्हें नुकसान है। कई युवा सालों से सेना भर्ती की तैयारी रहे हैं। चार साल की नौकरी में उन्हें कोई फायदा नहीं है। कुछ युवाओं का कहना है कि दो वर्ष पूर्व उन्होंने शारीरिक दक्षता और मेडिकल टेस्ट पास किया था। उसकी लिखित परीक्षा होनी थी। पर अभी तक नहीं हुई है। कहा कि अग्निपथ योजना रोजगार नहीं युवाओं को बहला-फुसलाकर बेरोजगार करने की स्कीम है। अगर सरकार रोजगार देना चाहती है तो सेना ...
रन फ़ॉर योग मैराथन दौड़ का जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रन फ़ॉर योग मैराथन दौड़ का जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उत्तराखण्ड
एवं फिट इंडिया अभियान के अंर्तगत मनेरा स्टेडियम से रन फ़ॉर योग मैराथन दौड़ का सोमवार को जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रन फोर अभियान के तहत जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, सीडीओ गौरव कुमार,एडीएम तीर्थपाल सिंह,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल,शैलेंद्र गोदियाल सहित कई जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं एनडीआरएफ,पीआरडी औऱ शहर के युवाओं,नागरिकों द्वारा दौड़ लगाकर आमजनमानस को योग के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। रन फोर योग कार्यक्रम के तहत प्रथम स्थान पर संदीप गुसाईं डुंडा,दूसरे स्थान पर अर्जुन कोठियालगांव,तीसरे स्थान पर अनुराज विकास भवन,चौथे स्थान पर सुमन नोटियाल जोशियाड़ा, पांचवे स्थान पर रोहित धनारी रहें। इसके अतिरिक्त नितिन कलूड़ा एवं जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी रत्न मणि भट्ट ने भी अंडर सेवन में अपना स्थान बनाया। जिलाधिकारी ने उक्त सभी प्रतिभागि...
देश की फौज और सुरक्षा को खतरे में डालने जा रही केंद्र सरकार : माहरा

देश की फौज और सुरक्षा को खतरे में डालने जा रही केंद्र सरकार : माहरा

उत्तराखण्ड
देश की फौज और सुरक्षा को खतरे में डालने जा रही केंद्र सरकार : माहरा उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने अग्निपथ योजना को लेकर सरकार पर उठाए बड़े सवाल कहा, कृषि कानून की तर्ज पर अग्निपथ योजना को तत्काल वापस ले केंद्र देहरादून I कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक करन माहरा ने आज केंद्र की सेना में भर्ती किए जाने वाली अग्निपथ योजना को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यह अग्नि पथ योजना वास्तव में देश की फौज एवं सुरक्षा को खतरे में डालने जा रही है, इसलिए देश हित तथा यहां की इकोनॉमी को बचाने के लिए इस योजना को तत्काल वापस लेना चाहिए I उन्होंने कहा कि हमारा भारत देश चीन, नेपाल एवं पाकिस्तान जैसे कूटनीतिक चाल चलने वाले देशों की सीमाओं से लगा हुआ है और कहीं न कहीं भारत को नुकसान पहुंचाने का कदम उठाया जाता रहा है I ऐसे में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना निश्चित रूप से ...