Thursday, April 23News That Matters

उत्तराखण्ड

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा: खाई में गिरी बाइक, एक की मौत, दूसरा सड़क पर गिरा

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा: खाई में गिरी बाइक, एक की मौत, दूसरा सड़क पर गिरा

उत्तराखण्ड
बीती देर रात ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर एक बाइक खाई में गिर गई। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग एनएच-58 देवप्रयाग के पास बीती रात 11 बजे एक बाइक सड़क से नीचे खाई में गिर गई। केदारनाथ से पानीपत हरियाणा जा रहे थे बाइक सवार बाइक पर दो युवक सवार थे, जिसमें से एक युवक सड़क से नीचे खाई में गिरा गया। वहीं दूसरा युवक सड़क पर छिटक गया। बताया गया कि दोनों केदारनाथ से दर्शन कर पानीपत हरियाणा जा रहे थे। मृतक का नाम ललित पुत्र लाजवेंद्र उम्र-21 वर्ष है। वहीं दूसरे युवक का नाम पवन पुत्र जय सिंह उम्र-30 है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि दोनों बाइक सवार केदारनाथ से दर्शन के बाद हरियाणा लौट रहे थे। देवप्रयाग के पास सड़क पर पत्थर गिरे होने के कारण बाइक असंतुलित हो गई और बाइक चला रहा पवन बाइक सहित गिर गया। पीछे बैठा ललित उझलकर खाई में गिर गया।...
मुख्‍यमंत्री के अचानक आरटीओ पहुंचने से मचा हड़कंप, आरटीओ दिनेश पठोई को किया सस्पेंड

मुख्‍यमंत्री के अचानक आरटीओ पहुंचने से मचा हड़कंप, आरटीओ दिनेश पठोई को किया सस्पेंड

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राजधानी देहरादून स्थित आरटीओ कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। सुबह करीब दस बजे मुख्‍यमंत्री के अचानक आरटीओ पहुंचने से हड़कंप मच गया। बेहद कम संख्या में पहुंचे थे अधिकारी और कर्मचारी मुख्यमंत्री के छापे के दौरान अधिकारी और कर्मचारी बेहद कम संख्या में पहुंचे थे। इस दौरान 80 प्रतिशत कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इससे नाराज मुख्यमंत्री ने कार्रवाई की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आरटीओ दिनेश पठोई को सस्पेंड कर दिया। औचक निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पाया कि आरटीओ कार्यालय में आम जनता अपने वाहनों से संबंधित कार्यों के लिए सुबह नौ बजे से मौजूद थी, लेकिन कार्यालय में कुछ कर्मचारियों को छोड़कर आरटीओ के मुख्य अधिकारी दिनेश चंद्र पिठोई मौजूद नहीं थे। उनके साथ ही काफी कर्मचारी सुबह के 10:30 बजे होने के बावजूद मौजूद नहीं थे । कार्यालय के कर्मचारि...
राजकीय दून चिकित्सालय की ओपीडी में मरीज परेशान

राजकीय दून चिकित्सालय की ओपीडी में मरीज परेशान

उत्तराखण्ड
राजकीय दून चिकित्सालय की ओपीडी में मरीज परेशान चिकित्सकों के बैठने वाले दिवसों को लेकर है मरीजों के सम्मुख बड़ी परेशानी देहरादून- उत्तराखंड के सरकारी चिकित्सालय ऐसे हैं, जहां पर सरकार भले ही तमाम सुविधाएं मरीजों के लिए मुहैया करवा दे, लेकिन मरीजों को अनेक परेशानियों का सामना इन सरकारी अस्पतालों में उठाना ही पड़ता है | जिससे कि न सिर्फ मरीज परेशान और बेहाल होते हैं, बल्कि उनके तीमारदार भी परेशानियां झेलते रहते हैं | सरकारी अस्पतालों में कभी अल्ट्रासाउंड की मशीन खराब हो जाती है, तो कभी मरीजों के परीक्षण संबंधी अनेक समस्याएं खड़ी होने लगती हैं | यही नहीं, बाहर से भी दवाइयां मरीजों को खरीदनी पड़ती है| भले ही प्रदेश के मुखिया लाख यह दिशा निर्देश जारी करते रहे कि सरकारी अस्पतालों में बाहर की दवाइयां चिकित्सक न लिखें, और अस्पताल से ही सारी दवाइयां मरीजों को उपलब्ध कराई जाए | ऐसी कई समस्याएं...
रविवार का दिन : भीषण गर्मी-बिजली गुल और जनता परेशान

रविवार का दिन : भीषण गर्मी-बिजली गुल और जनता परेशान

उत्तराखण्ड
रविवार का दिन : भीषण गर्मी-बिजली गुल और जनता परेशान *विद्युत की "अघोषित कटौती" के कारण लोगों का मजा हुआ बेमजा देहरादून - बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों का रविवार का दिन बेमजा कर दिया | एक तो भीषण गर्मी, ऊपर से बिजली की कटौती ने अपने-अपने घरों में कैद लोगों को रविवार के दिन परेशान किए रखा| गर्मी का भीषण प्रकोप तथा ऊपर से अघोषित बिजली की कटौती ने अपना रंग दिखाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी |ऐसे में अधिकतर लोगों को रविवार के इस दिन ने बुरी तरह रुलाए रखा | पर्यटन सीजन के चलते कई पर्यटक भी परेशान रहे, उन्हें भी बिजली कटौती के कारण परेशानी होने पर आज के प्रकोप को झेलना पड़ा |अघोषित बिजली कटौती के चलते भीषण गर्मी के इस दौर में आम जनता का पारा भी बिजली विभाग के अफसरों के खिलाफ आज काफी ज्यादा चढ़ा हुआ नजर आया | जनता का आक्रोश पिछले कई दिनों से बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ अघोषित विद्युत ...
गौरीकुंड पैदल मार्ग टूटा,जिसके कारण विभिन्‍न पड़ावों पर केदारनाथ जा रहे दस हजार से अधिक तीर्थयात्रियों को रोक दिया गया

गौरीकुंड पैदल मार्ग टूटा,जिसके कारण विभिन्‍न पड़ावों पर केदारनाथ जा रहे दस हजार से अधिक तीर्थयात्रियों को रोक दिया गया

उत्तराखण्ड
सोमवार को बारिश के कारण हाईवे पर यात्रियों को रोकने के बाद आज  मंगलवार को गौरीकुंड पैदल मार्ग टूट गया है। जिसके कारण विभिन्‍न पड़ावों पर केदारनाथ जा रहे दस हजार से अधिक तीर्थयात्रियों को रोक दिया गया है। प्रशासन का दावा है कि जल्द ही मार्ग की मरम्मत कर ली जाएगी, लेकिन करीब तीन घंटे बाद भी मार्ग सुचारू नहीं हो सका है। गलनाउ में बोल्डर आने से सड़क मार्ग बाधित वहीं कर्णप्रयाग में पंचपुलिया के पास गलनाउ में बोल्डर आने से सड़क मार्ग बाधित हो गया है। मार्ग खोलने का कार्य प्रगति पर है। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही यातायात सुचारू हो जाएगा। घोड़ा खच्चर की प्रीपेड टोकन व्यवस्था आज से लागू यमुनोत्री धाम में जिला पंचायत और जिला प्रशासन की ओर से घोड़ा खच्चर की प्रीपेड टोकन व्यवस्था आज से लागू की गई है। डंडी और कंडी की प्रीपेड टोकन व्यवस्था 15 मई से लागू हो गई थी। दैनिक ज...
शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा- नवोदय विद्यालयों की स्थिति दुरुस्त की जाएगी, अलग से ढांचा और कैडर तय किया जाएगा

शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा- नवोदय विद्यालयों की स्थिति दुरुस्त की जाएगी, अलग से ढांचा और कैडर तय किया जाएगा

उत्तराखण्ड
प्रदेश में 19 वर्ष बाद राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों की सूरत में बड़ा बदलाव दिखने जा रहा है। इन आवासीय विद्यालयों का अलग ढांचा बनेगा और शिक्षकों व अन्य कार्मिकों के लिए अलग कैडर निर्धारित किया जाएगा। विशेष बात यह है कि नवोदय विद्यालयों को गुजरात की तर्ज पर आधुनिक व आवश्यक सुविधायुक्त बनाया जाएगा। इस संबंध में अध्ययन दल इसी माह गुजरात का भ्रमण करेगा। प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को ध्यान में रखकर सभी 13 जिलों में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय स्थापित किए गए हैं। वर्ष 2003 से संचालित आवासीय प्रकृति के ये विद्यालय शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। लगभग 45 प्रतिशत पद भरे नहीं गए हैं। इन्हें कामचलाऊ शिक्षकों के भरोसे चलाया जा रहा है। इन विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती नियमित नियुक्ति के स्थान पर सरकारी शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति के माध्यम से की गई। आवासीय विद्यालयों में अब सरकारी शिक्षक प्रति...

राजधानी दून की सड़कों पर घूमता हुआ आईना…

उत्तराखण्ड
राजधानी दून की सड़कों पर घूमता हुआ आईना... बिजली विभाग की लापरवाही : दुर्घटनाओं को न्योता *उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन में बैठे अधिकारी दून के व्यस्ततम यातायात मार्गों तथा चौराहों पर खड़े बिजली के पोल हटवाने के मामले में आखिर क्यों बने हैं गैर जिम्मेदार? *जनता और वाहन चालक है परेशान... विभाग सो रहा कुंभकरण वाली नींद में देहरादून - हमारा और आप सबका सुंदर दून-साक्षर दून कहा जाने वाला राजधानी दून जहां स्मार्ट सिटी बनने अथवा बनाने की ओर अग्रसर हो रहा है, वही दूसरी ओर लंबे समय से व्यस्ततम मार्गो तथा चौराहों के आसपास सड़कों के बीचो बीच खड़े बिजली के खंबे हटाने में उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारी बेहद लापरवाह बने हुए हैं | हैरानी की बात यह है कि विभागीय जिम्मेदार अधिकारी अपनी मूल जिम्मेदारी से जिस तरह पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं, उससे न सिर्फ शहर की बदहाली की तस्वीरें देखने को...
सरकारी धन के दुरुपयोग की गवाही दे रहा तहसील चौक पर बनाया गया फुट ओवर ब्रिज! 

सरकारी धन के दुरुपयोग की गवाही दे रहा तहसील चौक पर बनाया गया फुट ओवर ब्रिज! 

उत्तराखण्ड
सरकारी धन के दुरुपयोग की गवाही दे रहा तहसील चौक पर बनाया गया फुट ओवर ब्रिज!  पूर्ववर्ती हरीश रावत की कांग्रेस सरकार में विधायक राजकुमार द्वारा बनवाया गया था यह फुट ओवर ब्रिज "सफेद हाथी" बना यह फुट ओवर ब्रिज जनता की मेहनत के धन को कांग्रेस के रहमों-करम से डकार गया है?     देहरादून - सरकारी निर्माण कार्यों में अकसर सरकारी धन के दुरुपयोग होने की शिकायतें एवं समाचार सुर्खियों में आते रहे हैं| कई स्थानों पर निर्माण कार्य सिर्फ इसीलिए करवाने के मामले सामने आते रहे हैं, जो कि सिर्फ सरकारी खजाने अथवा धन की बंदरबांट अथवा दुरुपयोग वाले ही होते हैं| ऐसा ही एक सरकारी धन के दुरुपयोग का नजारा आज सरेआम देहरादून में ही अति व्यस्त चौराहे तहसील चौक पर देखने को मिल रहा है | इस तहसील चौक पर चौराहे को पैदल पार करने हेतु आम जनता के लिए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण पूर्व की कॉन्ग्रेस पार्टी की सरकार के कार्...
करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा- इस शिविर के बाद कांग्रेस नए कलवेर में और मजबूत होकर सामने आएगी

करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा- इस शिविर के बाद कांग्रेस नए कलवेर में और मजबूत होकर सामने आएगी

उत्तराखण्ड
कांग्रेस के राजस्थान में संपन्न चिंतन शिविर के बाद पार्टी के नेता उत्साहित नजर आ रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का कहना है कि इस शिविर के बाद कांग्रेस नए कलवेर में और मजबूत होकर सामने आएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव में पार्टी पूरी ताकत झोंकेगी। रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस पहले भी अच्छा कार्य कर चुकी है अब और बेहतर करके दिखाएगी। अभी चिंता का विषय यह है कि भाजपा झूठ बेच रही है। इसमें वह सक्षम भी है। कांग्रेस सच नहीं बेच पा रही है। देश को नामी संस्थान देने, राष्ट्र को खड़ा करने और विकसित राष्ट्र के रूप में लाने के बाद भी कांग्रेस जनता के बीच लोकप्रिय नहीं हो पा रही है। अब इस शिविर के बाद कांग्रेस नए कलेवर व नए रंगरूप में नजर आएगी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि शिविर में रा...
सीएम धामी ने कहा- हमारी घोषणा ही हमारा संकल्प है, सरकार इसी विश्वास के साथ कार्य कर रही है

सीएम धामी ने कहा- हमारी घोषणा ही हमारा संकल्प है, सरकार इसी विश्वास के साथ कार्य कर रही है

उत्तराखण्ड
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चुनाव कार्यालय चंपावत में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा की हमारी पिछली सरकार ने छह माह में 600 से अधिक फैसले लिए। सभी का शासनादेश जारी किया गया। सीएम धामी ने कहा की हमारी घोषणा ही हमारा संकल्प है। सरकार इसी विश्वास के साथ कार्य कर रही है। सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि चुनाव का समय धीरे-धीरे गुजर रहा है। उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। मैं क्षेत्र में आकर अभिभूत है जो प्यार और स्नेह मुझे मिल रहा है, मैं विकास कर उसका ऋण उतारूंगा। यह पावन भूमि है । 31 मई का दिन चंपावत के भाग्य का निर्धारण किया। हमें जनता से यह नहीं कहना कि हम चुनाव जीत रहे हैं बल्कि यह कहना है की हमे चुनाव जीतना है। धामी ने कहा की मेरी पार्टी पंचायती है मैं भी पंचायती है और मैं इसी विश्वास के काम कर रहा हूं। मेरी जीत मेरी विजय मेरी नहीं बल्कि सब कार्यकर्ता...