उत्तराखंड में रोहिंग्या शरणार्थियों की घुसपैठ की आशंका, पुलिस ने शुरू की छानबीन
उत्तराखंड के चीन-नेपाल बार्डर पर डेमोग्राफिक बदलाव की सूचना खुफिया विभाग पहले ही दे चुकी है। अब नैनीताल जिले में रोहिंग्या मुसलमानों के घुसपैठ की आंशका का इनपुट खतरे की घंटी जैसा है। इसी को देखते हुए पुलिस ने सत्यापन शुरू कर दिया है। एसएसपी के आदेश के बाद सभी क्षेत्रों में सीओ सिटी को जांच अधिकारी बनाया गया है। साथ ही सिपाही अपने क्षेत्र में जाकर विशेष समुदाय के लोगों का भौतिक सत्यापन करेंगे।
दरअसल, पुलिस को इनपुट मिला है कि जिले में कुछ रोहिंग्या मुसलमानों ने घुसपैठ की है। विशेष धर्म वाले क्षेत्रों में ये अपनी जमीन तलाश रहे हैं। हालांकि इनके आने का कोई ठोस सबूत अभी तक पुलिस के पास नहीं है। पर रोहिंग्या मुसलमानों से जुड़े मामले को पुलिस हल्के में नहीं लेना चाहती।
पुलिस अधिकारियों ने रोहिंग्या मुस्लमानों को लेकर जांच बैठा दी है। जिलों के सभी सीओ को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष समुदाय क...








