डिजिटल सदस्यता अभियान के लिए कांग्रेस ने प्रशिक्षित किए
कांग्रेस प्रदेश में डिजिटल सदस्यता अभियान तेजी से चलाएगी। अभियान को 31 मार्च तक पूरा किया जाएगा। चुनावी राज्य होने के कारण इस तिथि को आगे बढ़ाया जाएगा। उत्तराखंड के लिए नामित चुनाव अधिकारी व सांसद जीसी चंद्रशेखर और सहायक चुनाव अधिकारी जयशंकर पाठक ने बुधवार को सभी सांगठनिक जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने सदस्यता अभियान को डिजिटल तकनीक से जोड़ने के बारे में आवश्यक जानकारी दी।
कांग्रेस ने सांगठनिक चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। इस कड़ी में बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में जीसी चंद्रशेखर व जयशंकर पाठक ने सभी जिलाध्यक्षों से सदस्यता अभियान को तेजी से पूरा करने की अपेक्षा की। उन्होंने डिजिटल सदस्यता अभियान के विभिन्न पहलुओं एवं उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। जीसी चंद्रशेखर ने कहा कि डिजिटल सदस्यता वर्तमान तकनीकी युग की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसके माध्यम से कम समय ...








