प्रल्हाद जोशी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा- राहुल गांधी की कन्फ्यूजन की आदत उनकी पूरी पार्टी में फैल गई
केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी की कन्फ्यूजन की आदत उनकी पूरी पार्टी में फैल गई है। तभी तो मुख्यमंत्री बनने को उतावले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहले चुनाव न लड़ने की बात करते थे और अब तय हार से डरकर सीट बदल रहे हैं। कभी वे कहते हैं उज्याड़ू बैलों को पार्टी के खेत में नहीं आने देंगे और अब उन्हीं के साथ चुनावी फसल उगाने की कसम खाते दिखते हैं। कभी उत्तराखंड हरदा के संग का नारा देते हैं तो कभी अपने नेतृत्व में चुनाव लड़ने को अपना ही घमंड बताकर माफी मांगते हैं।
पत्रकारों से बातचीत में जोशी ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव के समय कांग्रेस सुविधावादी ङ्क्षहदू बनने के साथ ही सैनिक प्रेमी भी बन जाती है। उन्होंने कहा कि यह वही कांग्रेस है, जिसने वन रैंक-वन पेंशन के मसले को लटकाए रखा। सेना को आधुनिक हथियार व साजोसामान तक ...








