Sunday, April 19News That Matters

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड को बनाएंगे राज्य का नंबर वन टूरिज्म के क्षेत्र: सीएम धामी

उत्तराखंड को बनाएंगे राज्य का नंबर वन टूरिज्म के क्षेत्र: सीएम धामी

उत्तराखण्ड
देहरादून उत्तराखंड एडवेंचर फेस्ट के दूसरे दिन सीएम धामी ने फेस्ट में लगे स्टाल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा भाजपा सरकार उत्तराखंड को टूरिज्म के क्षेत्र में देश का नंबर-वन राज्य बनाएगी। अगले दस साल में राज्य विश्व पटल पर अपनी अलग छाप छोड़ेगा। यहां स्विटजरलैंड से भी बेहतर पर्यटन गतिविधियां विकसित हो सकती हैं। मालसी स्थित सॉलिटेयर फार्म में पर्यटन विकास परिषद की ओर से दो दिवसीय उत्तराखंड एडवेंचर फेस्ट का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने फेस्ट में लगे स्टाल पर जानकारी ली। इस दौरान सीएम धामी ने कहा उत्तराखंड में हर तरह की संभावनाएं हैं। वहीं, चार धाम यात्रा पर सीएम ने कहा कि ये यात्रा पहाड़ की आजीविका की रीढ़ है। चार धाम आने वाले यात्रियों को सुविधा देने के लिए सरकार कटिबद्ध है। जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चार धाम के लिए व्यवस्था दु...
भानु प्रताप सिंह ने कहा- भारत बंद करके यह अपनी आतंकवादी गतिविधियों को और बढ़ाना चाहते है

भानु प्रताप सिंह ने कहा- भारत बंद करके यह अपनी आतंकवादी गतिविधियों को और बढ़ाना चाहते है

उत्तराखण्ड
लखनऊ, भारतीय किसान यूनियन के भारत बंद का उत्तर प्रदेश पर कोई खास असर नहीं दिख रहा है। गाजियाबाद को छोड़कर अन्य सभी शहरों में गतिविधियां सामान्य हैं। इसी बीच में इस बंद के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के भानु गुट ने राकेश टिकैत तथा भारत बंद कर रहे किसान नेताओं पर जमकर हमला बोला है। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि किसान नेताओं के इस भारत बंद से अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि क्या भारत बंद करके यह(राकेश टिकैत) अपनी आतंकवादी गतिविधियों को और बढ़ाना चाहते हैं। भानु प्रताप ने कहा कि आतंकी संगठन तालिबान ने अफगानिस्तान में कब्जा किया। लगता है कि राकेश टिकैट भी भारत में उस तरह की गतिविधियों को बढ़ाना चाहते हैं। इनकी सोच तो ठीक नहीं लगती है। किसान यूनियनों के आज के भारत बंद को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने ...
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन पर बनने वाले रेलवे स्टेशनों को पर्वतीय शिल्प कला के अनुरूप बनाया जाएगा

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन पर बनने वाले रेलवे स्टेशनों को पर्वतीय शिल्प कला के अनुरूप बनाया जाएगा

उत्तराखण्ड
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सलाहकार भास्कर खुल्बे ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सुझाव दिया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर निर्मित होने वाले स्टेशनों को पर्वतीय शिल्प कला के अनुरूप बनाया जाए। उन्होंने कहा कि इससे पर्वतीय क्षेत्र के शिल्पियों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान उन्होंने यह बात कही। उन्होंने मुख्यमंत्री से केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों तथा बदरीनाथ के सुंदरीकरण से संबंधित मास्टर प्लान पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के सलाहकार को राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में देहरादून से टिहरी जाने के लिए मसूरी-चंबा-कोटी कालोनी मोटर मार्ग से 105 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है, जिसमें लगभग साढ़े तीन घंटे का समय लगता है। अब एक टनल देहरादून के राजपुर...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- मीडिया टीम नारद की तरह समन्वय करती है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- मीडिया टीम नारद की तरह समन्वय करती है

उत्तराखण्ड
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस प्रकार देवऋषि नारद तीनों लोक में समन्वय स्थापित करते थे, उसी तरह आधुनिक भारत में पार्टी की मीडिया टीम जनता, पार्टी व सरकार का पक्ष समन्वय के साथ विभिन्न संचार माध्यमों के समक्ष रखती है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को यहां पार्टी की राज्य स्तरीय मीडिया कार्यशाला में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम वह कार्यकर्त्‍ता हैं और उसके बाद मुख्य सेवक। मीडिया टीम से मिल रही सूचनाओं का संज्ञान लेकर वह कार्यवाही करते हैं। मुख्यमंत्री ने रोजगार, स्वरोजगार की दिशा में सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि 24 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। तीन माह माह के भीतर इनमें आधी भर्तियां हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष उनकी घोषणाओं पर सवाल उठा रहा है, मगर वह विभिन्न विभागों और वित्त विभाग से आकलन करवाने के बाद ही घोषणाएं कर...
पीएम मोदी 10 अक्टूबर से पहले केदारनाथ जाएंगे, राज्य के नेताओं से भी करेंगे मुलाकात

पीएम मोदी 10 अक्टूबर से पहले केदारनाथ जाएंगे, राज्य के नेताओं से भी करेंगे मुलाकात

उत्तराखण्ड
नई दिल्ली,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द बाबा केदारनाथ के दर्शन को जा सकते हैं। पीएम मोदी के 10 अक्टूबर से पहले उत्तराखंड के केदारनाथ जाने की संभावना है। प्रधानमंत्री के दौरे की संभावित तारीख छह अक्टूबर मानी जा रही है।  'पीएम मोदी 10 अक्टूबर से पहले केदारनाथ जाएंगे। वह वहां राज्य के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।' बता दें िक अपने कार्यकाल के दौरान पीएम मोदी की यह दूसरी मंदिर यात्रा होगी। आखिरी बार वह 2019 में केदारनाथ मंदिर गए थे। इससे पहले 16 सितंबर को, नैनीताल उच्च न्यायालय ने चारधाम यात्रा पर रोक हटा दी थी और वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए अनिवार्य COVID-19 नेगेटिव रिपोर्ट वाले लोगों को ही पूरी तरह से कोविड का टीकाकरण करने की अनुमति दी थी। बता दें कि केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री को चार धाम कहा जाता है और हर साल लाखों तीर्थयात्री यहां यात्रा करते हैं। वहीं, उत्तराखंड में चार ...
पिछले 18 महीनों से बंद भारत-नेपाल सीमा जल्द खोल दी जाएगी

पिछले 18 महीनों से बंद भारत-नेपाल सीमा जल्द खोल दी जाएगी

उत्तराखण्ड
चम्पावत, कोरोना के कारण पिछले 18 महीनों से बंद भारत-नेपाल सीमा जल्द खोल दी जाएगी। नेपाल सरकार ने इस संबंध में निर्णय ले लिया है। सूत्रों के अनुसार जल्दी ही इसकी तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा। नेपाल सरकार के इस निर्णय से बनबसा के व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। बीते मंगलवार को नेपाल कैबिनेट की बैठक में भारतीय सीमा से सटे बनबसा समेत 20 रास्तों को खोलने का फैसला लिया गया है। नेपाल सरकार के फैसले से दोनों ओर के कारोबारी और नागरिक बेहद खुश हैं। हालांकि आदेश जारी नहीं होने से भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन सुचारु नहीं हो सका है। नेपाली मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नेपाल सरकार के प्रवक्ता और कानून न्याय संसदीय मामलों के मंत्री ज्ञानेंद्र बहादुर कार्की ने बताया कि काठमांडू में मंगलवार को हुई बैठक में कोरोना संक्रमण को लेकर चर्चा हुई। इसके अलावा 22 मार्च 2020 से बंद भारत-नेपाल की गौरीफाटा, धनगढ़ी, गड्ढा ...
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 व 17 अक्टूबर को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 व 17 अक्टूबर को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे

उत्तराखण्ड
देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 व 17 अक्टूबर को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने शाह का दौरा तय होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी चार या 14 अक्टूबर अथवा 9 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस या केदारनाथ के कपाट बंद होने के अवसर पर उत्तराखंड आ सकते हैं। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भी एक अक्टूबर को उत्तराखंड दौरा संभावित। इस दिन पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर पीठासैन में गढ़वाली स्मारक व प्रतिमा का करेंगे लोकार्पण।...
आइएसबीटी पहुंच कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस अड्डे का किया निरीक्षण

आइएसबीटी पहुंच कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस अड्डे का किया निरीक्षण

उत्तराखण्ड
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार दोपहर अचानक देहरादून आइएसबीटी पहुंच गए। उन्होंने न सिर्फ बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया बल्कि व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को एक हफ्ते के भीतर तमाम व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में जाकर यात्रियों से बातचीत की और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अध‍िकारियों को चेतावनी दी कि अगर एक हफ्ते में व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हुई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यात्रियों और आइएसबीटी के दुकानदारों से भी बातचीत की और बस सेवा व सुविधा का फीडबैक लिया। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार दोपहर हरिद्वार रोड पर आयोजित स्वास्थ्य विभाग के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौट रहे थे। इस बीच उनका काफिला आइएसबीटी के भीतर मु...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीजीपी अशोक कुमार को अनावश्यक रूप से वाहन चालकों को परेशान न करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीजीपी अशोक कुमार को अनावश्यक रूप से वाहन चालकों को परेशान न करने के दिए निर्देश

उत्तराखण्ड
देहरादून। दून में बेवजह चालान काटकर वाहन चालकों को परेशान करने और सिटी पेट्रोल यूनिट के गलत व्यवहार पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार को अपने आवास पर बुलाकर निर्देश दिया कि अनावश्यक रूप से वाहन चालकों को परेशान न किया जाए। इसके बाद डीजीपी ने एसएसपी कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देशित किया कि पुलिस चालान काटने और आमजन को परेशान करने के बजाय दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए काम करें। बैठक में डीजीपी ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान के लिए अब तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए जगह-जगह विशेष कैमरे व अन्य स्वचालित उपकरण लगाए गए हैं। ट्रैफिक आई एप का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। इसलिए पुलिसकर्मियों का इस्तेमाल चालान करने के बजाय यातायात सुधार में करें। उन्होंने कहा कि जिले में 17 बाटलनेक और 49 ब्लै...
उत्तराखंड को पूरी दुनिया में आध्यात्म का केंद्र बनाया जाएगा: सीएम धामी

उत्तराखंड को पूरी दुनिया में आध्यात्म का केंद्र बनाया जाएगा: सीएम धामी

उत्तराखण्ड
देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को पूरी दुनिया में आध्यात्म का केंद्र बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड से हर साल निर्यात 30 हजार करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य के विशिष्ट शिल्प उत्पाद जैसे ऐंपण, ताम्र शिल्प, रिंगाल, काष्ठ शिल्प, बैम्बू, नमदा, कालीन, मूंज, पोट्री और वूलन उत्पाद निर्यात को उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुभाष रोड स्थित एक होटल सभागार में वाणिज्य उत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल उत्पादों में राज्य की स्थानीय कला ऐंपण का कार्य किया जा रहा है। ताम्र शिल्प से परंपरागत उत्पादों के साथ-साथ बाजार मांग के अनुरूप नवीन डिजाइनों के उत्पाद विकसित किए जा रहे हैं। राज्य के परम्परागत शिल्प कला के संरक्षण, संवर्द्धन और प्रोत्साहन के लिए पारंपरिक कला, संस्कृति की परंपरा को अक्षुण्य बनाए रखन...