Wednesday, March 25News That Matters

देश-विदेश

सुरक्षाबलों ने एक बार फिर कश्मीर में आतंकी हमले की बड़ी योजना को किया नाकाम,तीन आतंकी सुरक्षाबलों की घेराबंदी में फंसे

सुरक्षाबलों ने एक बार फिर कश्मीर में आतंकी हमले की बड़ी योजना को किया नाकाम,तीन आतंकी सुरक्षाबलों की घेराबंदी में फंसे

देश-विदेश
श्रीनगर, सुरक्षाबलों ने एक बार फिर कश्मीर में आतंकी हमले की बड़ी योजना को नाकाम बना दिया है। स्वतंत्रता दिवस पर घाटी में आतंकी हमले की योजना बना रहे लश्कर-ए-तैयबा के हिट स्क्वाड द रजिस्टेंस फ्रंट के तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मध्य कश्मीर के जिला बड़गाम के वाटरहेल इलाके में घेर लिया है। दोनों ओर से गोलीबारी का सिलसिला जारी है। एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने आतंकियों की घेराबंदी की पुष्टि करते हुए बताया कि घेराबंदी में टीआरएफ का सक्रिय आतंकी लतीफ राथर में शामिल है। सुरक्षाबलों का कहना है कि जिस मकान में ये आतंकी छिपे हुए हैं, उसके आसपास दूसरे मकान भी हैं, जहां लोग रह रहे हैं। आतंकवादियों की गोलबारी के बीच आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। सुरक्षाबलों को इस बात का भी डर है कि इस बीच आतंकी मौके का फायदा उठाकर फरार न हो जाएं। लिहाजा ड्रोन के जरिए ...
कारोबार से संबंधित सभी विभागों की सेवाएं निवेश मित्र पर होंगी और नागरिकों से जुड़ी सेवाएं ई-गवर्नेंस पोर्टल पर मिलेंगी

कारोबार से संबंधित सभी विभागों की सेवाएं निवेश मित्र पर होंगी और नागरिकों से जुड़ी सेवाएं ई-गवर्नेंस पोर्टल पर मिलेंगी

देश-विदेश
लखनऊ प्रयास धरातल पर पूरी तरह साकार हुए तो आने वाले समय में सरकारी सिस्टम से जूझते हुए 'आफिस-आफिस' धारावाहिक जैसा कोई 'मुसद्दीलाल' विभागों के चक्कर लगाता शायद न मिले। ईज आफ डूइंग बिजनेस के साथ ईज आफ लिविंग को जोड़कर मोदी सरकार द्वारा बनाए गए रोडमैप पर तेज कदम बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार कारोबार से लेकर सभी नागरिक सेवाओं के लिए सिंगल विंडो सिस्ट लागू करने जा रही है। शत-प्रतिशत सेवाएं निवेश मित्र और ई-गवर्नेंस पोर्टल पर आने के बाद न किसी कारोबारी को अनापत्ति प्रमाण-पत्र  के लिए भटकना पड़ेगा और न किसी नागरिक को जरूरी प्रमाण-पत्र के लिए। उत्तर प्रदेश में 2017 में योगी सरकार आने के बाद औद्योगिक विकास का माहौल बनाने के लिए प्रयास तेज हुए। उसका परिणाम रहा कि ईज आफ डूइंग बिजनेस (कारोबार की सुगमता) की रैंकिंग में 12 पायदान की उछाल के साथ सीधे दूसरे स्थान पर पहुंच गया। इसके लि...
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज 40 दिन पुराने मंत्रिमंडल का करेंगे विस्तार, फडणवीस को दिया जा सकता गृह विभाग

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज 40 दिन पुराने मंत्रिमंडल का करेंगे विस्तार, फडणवीस को दिया जा सकता गृह विभाग

देश-विदेश
मुंबई,महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मंगलवार को अपने 40 दिन पुराने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। उद्धव ठाकरे सरकार गिरने के बाद शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके साथ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। इसके बाद से राज्य सरकार सिर्फ इन दोनों नेताओं के आसरे चल रही है। बता दें कि शिव सेना से अलग होकर एकनाथ शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई है, लेकिन शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस के अलावा किसी ने शपथ नहीं ली थी। उद्धव ठाकरे गुट द्वारा सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किए जाने के मद्देनजर मंत्रिमंडल विस्तार रुका हुआ था। कोर्ट में यह मामला जल्दी सुलटता नहीं दिख रहा है, इसके मद्देनजर मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला किया गया है। शिंदे ने नांदेड़ में पत्रकारों को बताया कि मंगलवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। जिन विधायकों को म...
बिहार में सियासी भूचाल,नीतीश के फैसले से बदल सकती है तस्‍वीर

बिहार में सियासी भूचाल,नीतीश के फैसले से बदल सकती है तस्‍वीर

देश-विदेश
पटना। बिहार की राजनीति एक-दो दिनों के भीतर अहम मोड़ से गुजरने वाली है। मंगलवार का दिन तो अति महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। सत्ता पक्ष और विपक्ष में हलचल बढ़ गई है। सत्तारूढ़ दोनों बड़े दलों भाजपा एवं जदयू के बीच कड़वाहट इतनी बढ़ गई है कि संवाद भी बंद हो चुका है। दोनों के कदम विपरीत दिशाओं में बढ़ चले हैं। प्रदेश भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। राजद से जदयू की बात आगे बढ़ती दिखने लगी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में अपने दल के सांसदों एवं विधायकों की बैठक मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे बुला ली है। प्रदेश की एनडीए सरकार का भविष्य उसी बैठक में तय हो जाएगा। माना जा रहा है कि भाजपा से अलग होकर नीतीश नई सरकार का रास्ता निकाल सकते हैं। इस दौरान कांग्रेस ने भी सक्रियता बढ़ा दी है और विधायकों के साथ विमर्श कर नीतीश कुमार को बिना शर्त समर्थन दे दिया है। वैकल्पिक सरकार बनान...
: ‘बहुत तकलीफ में हूं..’, शोएब अख्तर ने अस्पताल से किया वीडियो शेयर

: ‘बहुत तकलीफ में हूं..’, शोएब अख्तर ने अस्पताल से किया वीडियो शेयर

देश-विदेश
नई दिल्ली, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर इस वक्त बेहत तकलीफ में हैं। ऑस्ट्रेलिया के अस्पताल में वह इस वक्त भर्ती हैं और उन्होंने आपरेशन के बाद एक वीडियो शेयर कर अपने तमाम चाहने वालों के साथ दर्द बांटा है। रावलपिंडी एक्प्रेस के नाम से मशहूर शोएब को फैंस से दुआ चाहिए। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले इस पूर्व तेज गेंदबाज ने अस्पताल के बेड से वीडियो बनाकर सबके साथ अपना हाल बताया। दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में शुमार किए जाने वाले शोएब ने ऑस्ट्रेलिया में अपने घुटनों की सर्जरी कराई है और वह इस वक्त बिस्तर पर हैं। उन्होंने एक वीडियो को शेयर कर बताया कि वह बेहद तकलीफ में हैं और फैंस की दुआएं चाहिए। 46 साल के पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब ने इंस्टाग्राम पर अपनी वीडियो साझा करते हुए सभी को अपना खैरियत की खबर दी। इस वक्त वह ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हैं और अपने दोनों घुटनों...
महिला से बदसलूकी मामले में फरार चल रहे भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी पर नोएडा प्राधिकरण ने कसा शिकंजा

महिला से बदसलूकी मामले में फरार चल रहे भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी पर नोएडा प्राधिकरण ने कसा शिकंजा

देश-विदेश
नोएडा, नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी द्वारा महिला से बदसलूकी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ताजा मामले में नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्कल 8 की टीम ने श्रीकांत त्यागी द्वारा सोसायटी में किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम व सोसायटी के लोगों के बीच हुई बहस इस दौरान नोएडा प्राधिकरण के नियोजन विभाग के महाप्रबंधक इश्तियाक अहमद मौके पर मौजूद रहे। इससे पहले अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम व सोसायटी के लोगों के बीच गेट पर बहस हुई। कार्रवाई करने पहुंची टीम का कहना है कि सोसायटी के कामन एरिया में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी को लेकर बहस हुई। पुलिस से आंख मिचौली का खेल खेल रहा श्रीकांत त्यागी महिला से अभद्रता के मामले में फरार चल रहा भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी बार बार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा है...
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नई दिल्ली में हर घर तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नई दिल्ली में हर घर तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई

देश-विदेश
नई दिल्ली, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में 'हर घर तिरंगा यात्रा' को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उन्होंने कहा, 'हमारे पूर्वजों ने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी। हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। हमारा लक्ष्य उन लोगों के सपनों के मुताबिक देश को आगे ले जाना है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।' पीएम मोदी ने लोगों से तिरंगा फहराने का किया आग्रह पीएम मोदी ने 2 अगस्त से 15 अगस्त तक लोगों से अपने सोशल मीडिया की डीपी में तिरंगा लगाने का अनुरोध किया है। इसके अलावा, उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा लगाने और फहराने का भी आग्रह किया है। देश के 150 स्मारकों में फहराया जाएगा तिरंगा 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) देश भर के...
पीएम मोदी आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर आज शाम 4 बजे करेंगे बैठक, सभी राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम मौजूद रहेंगे

पीएम मोदी आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर आज शाम 4 बजे करेंगे बैठक, सभी राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम मौजूद रहेंगे

देश-विदेश
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी शनिवार को 'आजादी का अमृत महोत्सव' को लेकर बैठक करेंगे, जिसमें सभी राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम शामिल होंगे। यह बैठक शाम साढ़े चार बजे राष्ट्रपति भवन में होगी। पीएम मोदी ने लोगों से किया आग्रह आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर सरकार 'आजादी का अमृत महोत्सव' अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पीएम मोदी ने 2 अगस्त से 15 अगस्त तक लोगों से अपने सोशल मीडिया की डीपी में तिरंगा लगाने का अनुरोध किया है। इसके अलावा, हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा लगाने और फहराने का भी आग्रह किया गया है। 'हर घर तिरंगा-हर घर तिरंगा मूवमेंट' का बनें हिस्सा- प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री ने 31 जुलाई को अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में कहा, 'आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक एक स्पेशल मूवमेंट 'हर घर तिरंगा- हर घर तिरंगा'...
आज पीएम नरेंद्र मोदी से मिलेंगी ममता बनर्जी, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

आज पीएम नरेंद्र मोदी से मिलेंगी ममता बनर्जी, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

देश-विदेश
नई दिल्ली, बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी चार दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंची है। ममता के साथ उनके भतीजे सांसद व तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी आए हैं। तृणमूल सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुलाकात करेंगी। शाम 4.30 बजे पीएम के साथ उनकी मुलाकात की संभावना है। पीएम संग बैठक में ममता बंगाल का केंद्र के पास बकाया फंड समेत राज्य से संबंधित मुद्दों को उठाएंगी। बकाया फंड को लेकर वह पहले पीएम मोदी को पत्र भी लिख चुकी हैं। पीएम के बाद ममता का शुक्रवार शाम 6.30 बजे नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी शिष्टाचार मुलाकात का कार्यक्रम है। राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू के साथ ममता की यह पहली मुलाकात होगी। इससे पहले शुक्रवार दिन में ममता के संसद भ...
शिवभजन गाने वाली फरमानी नाज बिग बॉस 16 आएंगी नजर, भाई ने किया बड़ा खुलासा

शिवभजन गाने वाली फरमानी नाज बिग बॉस 16 आएंगी नजर, भाई ने किया बड़ा खुलासा

देश-विदेश
नई दिल्ली, 'हर हर शंभू' गाने की सिंगर फरमानी नाज पर मचे बवाल के बीच उनके भाई फरमान ने बताया कि उनकी बहन के खिलाफ किसी भी तरह का कोई भी फतवा जारी नहीं हुआ है। साथ ही ये भी कहा कि वो मुस्लिम धर्म छोड़कर किसी भी हाल में हिन्दू नहीं बनने वाली हैं। फरमान ने ये भी बताया कि उनकी बहन के पास एक रियलिटी शो का ऑफर भी आया है जिसके बारे में अभी सोच विचार चल रहा है। Bigg Boss 16 में जाएंगी फरमानी नाज फरमानी नाज अपने भाई फरमान के साथ पिछले साल इंडियन आइडल में नजर आईं थीं। फरमान ने बताया कि उनकी बहन के पास गुरुवार को बिग बॉस 16 के लिए ऑफर आया है। पर बहन अभी इसे लेकर कुछ डिसाइड नहीं कर पा रहीं क्योंकि उन्हें लगता है कि 'बिग बॉस' में काफी लड़ाई झगड़ा होता है जो कि उन्हें पसंद नहीं है। इसके साथ ही फरमान ने कहा कि बिग बॉस में सपना चौधरी के साथ भी बाकी के कंटेस्टेंट्स ने काफी बुरा व्यवहार किया था जिसे सोचकर ...