Monday, February 16News That Matters

देहरादून

उत्तराखंड के सभी मदरसों में अब पढ़ाया जायेगा राष्टवाद का पाठ, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने दी जानकरी

उत्तराखंड के सभी मदरसों में अब पढ़ाया जायेगा राष्टवाद का पाठ, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने दी जानकरी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड के सभी मदरसों में अब पढ़ाया जायेगा राष्टवाद का पाठ, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने दी जानकरी उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि उत्तराखंड का हर मदरसा राष्ट्रवाद से जुड़ेगा। मदरसों में पढ़ने वाले बच्चे देश के भविष्य हैं, उनके साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। मदरसों के सत्यापन को लेकर कोई समझौता नहीं होगा, किसी से ज्यादती नहीं होगी और जहां गलत होगा, उसे छोड़ेंगे भी नहीं। लव जिहाद व लैंड जिहाद के मामले में सरकार बेहतर कर रही है। यह उनके लिए जरूरी भी है, जो गलत कर रहे हैं। मंगलवार को भगत सिंह कॉलोनी स्थित मदरसा बोर्ड कार्यालय के सभागार में अध्यक्ष बनने के बाद मुफ्ती शमून कासमी ने पहली बार बोर्ड के सदस्यों व अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में सदस्यों ने मदरसों के आधुनिकीकरण के लिए शीघ्र भुगतान, समकक्ष की मान्यता, एनसीईआरटी पाठ्यक्रम ...
उत्तराखंड : 28 नवंबर से ग्राफिक एरा में होगा आपदा प्रबंधन पर छठवीं अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस का आयोजन

उत्तराखंड : 28 नवंबर से ग्राफिक एरा में होगा आपदा प्रबंधन पर छठवीं अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस का आयोजन

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : 28 नवंबर से ग्राफिक एरा में होगा आपदा प्रबंधन पर छठवीं अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस का आयोजन राजधानी देहरादून में होने वाली आपदा प्रबंधन पर 6वीं अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस का आयोजन 28 नवंबर से एक दिसंबर के बीच ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में किया जाएगा। चार दिन के इस सेमिनार में कुल 70 सेशन होंगे, जिसमें अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के वक्ता अपनी बात रखेंगे। करीब 600 डेलिगेट्स इस कांग्रेस में भाग लेंगे। सचिवालय में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को चाहिए कि वे बेहतर तालमेल के साथ कार्य करें। इसके ठीक बाद दिसंबर माह में ही वैश्विक निवेश सम्मेलन भी देहरादून में होने जा रहा है। ऐसे में यह आयोजन उसकी रिहर्सल के तौर पर भी बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि इस बैठक में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के तमाम गणमान्य व्यक्ति आ रहे हैं, इस...
उत्तराखंड : घटिया सड़कों को लेकर सीएम धामी का अल्टीमेटम, 30 नवंबर तक करें गड्ढा मुक्त

उत्तराखंड : घटिया सड़कों को लेकर सीएम धामी का अल्टीमेटम, 30 नवंबर तक करें गड्ढा मुक्त

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : घटिया सड़कों को लेकर सीएम धामी का अल्टीमेटम, 30 नवंबर तक करें गड्ढा मुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि 30 नवंबर तक सड़कों को पूर्ण रूप से गड्ढा मुक्त बनाया जाए। साथ ही सचिव लोनिवि एवं अन्य सर्किल स्तर के अधिकारी सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि तय समयावधि में सड़कों के गड्ढा मुक्त न होने की स्थिति और कार्यों में लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध मौके पर ही निलंबन की कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे कभी भी सड़कों के निर्माण कार्यों एवं पैच वर्क से संबंधित कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सचिवालय में हुई बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि देहरादून में स्मार्ट सिटी के कार्यों और आंतरिक सड़क मार्गों के कार्य भी युद्धस्तर पर किए जाएं। शहर ...
उत्तराखंड : उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के चांसलर के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

उत्तराखंड : उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के चांसलर के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के चांसलर के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा देहरादून में आयकर विभाग की टीम ने आज बुधवार को उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉक्टर जितेंद्र जोशी के ठिकानों पर छापा मारा। जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम अनुराग चौक के पास पर्ल हाइट नाम की बिल्डिंग के फ्लैट में गई है। टीम के साथ हरिद्वार पुलिस भी है। पास में ही चांसलर का भी मकान है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक टीम चांसलर के घर भी है। हालांकि, स्थानीय अधिकारी कुछ भी जानकारी देने से बच रहे है। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, छात्र-छात्राओं को दिए डिग्री व मेडल

उत्तराखंड : दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, छात्र-छात्राओं को दिए डिग्री व मेडल

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, छात्र-छात्राओं को दिए डिग्री व मेडल देहरादून में आज स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का छठा दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए इस दौरान पैरामेडिकल, नर्सिंग, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, योग विज्ञान व बायो साइंसेज के 644 छात्र-छात्राओं को प्रदान की गई। राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं को डिग्री और मेडल से नवाजा। वहीं, राज्यपाल के हाथों मेडल पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : हल्के बादल और धूप के बीच ऐसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम, बारिश के नहीं है आसार

उत्तराखंड : हल्के बादल और धूप के बीच ऐसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम, बारिश के नहीं है आसार

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : हल्के बादल और धूप के बीच ऐसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम, बारिश के नहीं है आसार उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ और फिलहाल मौसम के मिजाज में किसी प्रकार के परिवर्तन की आशंका नहीं है। चटख धूप खिलने के कारण ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। हालांकि, आगामी गुरुवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा सकते हैं। देहरादून में सोमवार को सुबह से ही चटख धूप खिली रही। शुष्क मौसम के कारण पारा भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क बना रह सकता है। आगामी गुरुवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में ...
उत्तराखंड : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, हालचाल जानने पहुंचे माहरा

उत्तराखंड : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, हालचाल जानने पहुंचे माहरा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, हालचाल जानने पहुंचे माहरा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति सामान्य है। पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत बताई जा रही है। वहीं उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा उनसे मिलने पहुंचे। पिछले दिनों हादसे में घायल होने के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को कुछ दिक्कत हो रही थी। कुछ दिन पहले भी हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी थी, तब उन्हें हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया था। सीएम धामी भी यहां उनका हालचाल जानने पहुंचे थे। चिकित्सकों ने रावत के एमआरआई, सीटी स्कैन और ईको आदि टेस्ट के बाद पसली में चोट और कमर में हल्की चोट की पुष्टि हुई थी। अब आज उन्हें पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत बताई गई। उत्तरांच...
उत्तराखंड : राम मंदिर दर्शन के लिए देवभूमि वासियों कोआमंत्रित करेगी बीजेपी , घर-घर प्रसाद बांटेंगे कार्यकर्ता

उत्तराखंड : राम मंदिर दर्शन के लिए देवभूमि वासियों कोआमंत्रित करेगी बीजेपी , घर-घर प्रसाद बांटेंगे कार्यकर्ता

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : राम मंदिर दर्शन के लिए देवभूमि वासियों कोआमंत्रित करेगी बीजेपी , घर-घर प्रसाद बांटेंगे कार्यकर्ता अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण और अगले वर्ष 22 जनवरी को गर्भगृह में रामलला के विराजने की तिथि घोषित होने के दृष्टिगत देवभूमि उत्तराखंड में भी उत्साह का वातावरण है। इसे देखते हुए विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में चलने वाले विशेष अभियान में भाजपा भी सक्रिय भूमिका निभाएगी। भाजपा कार्यकर्ताओं की टोलियां प्रदेशभर में घर-घर संपर्क कर अयोध्या में पूजित अक्षत को प्रसाद के रूप में पहुंचाएंगी। साथ ही प्रदेशवासियों को अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए आमंत्रित करेगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार विश्व हिंदू परिषद की ओर से रामलला के दर्शन के लिए राज्यवार समय सारिणी तय होने पर जब भी उत्तराखंड का नंबर आएगा यहां से बड़ी संख्या में लोग अयोध्या जाएंगे। भाजपा इसके लिए राज्य क...
उत्तराखंड : एसएसपी अजय सिंह ने किए ताबड़तोड़ तबादले, कई कोतवाल और थानाध्यक्ष बदले

उत्तराखंड : एसएसपी अजय सिंह ने किए ताबड़तोड़ तबादले, कई कोतवाल और थानाध्यक्ष बदले

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : एसएसपी अजय सिंह ने किए ताबड़तोड़ तबादले, कई कोतवाल और थानाध्यक्ष बदले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने जिले में तैनाती के करीब दो महीने बाद थानास्तर पर पहला बड़ा फेरबदल किया है। कुछ प्रभारियों से चार्ज छिना तो कुछ के थाने बदल दिए गए हैं। एसएसपी अजय सिंह ने रविवार सुबह तबादला सूची जारी करते हुए शहर कोतवाली क्षेत्र में डकैती के बाद कोतवाल राकेश गुसांई को यहां से हटाकर डालनवाला कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। वहीं, इंस्पेक्टर डालनवाला राजेश साह को शहर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। रायवाला थाने के इंचार्ज होशियार सिंह पंखोली को डोईवाला कोतवाली, जबकि डोईवाला कोतवाल देवेंद्र चौहान को रायवाला थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह पटेलनगर कोतवाली के निरीक्षक सूर्यभूषण सिंह नेगी को विकासनगर को कोतवाल बनाया गया है। विकासनगर कोतवाल संजय कुमार को पटेलनगर कोतवाली, मसूरी कोतवा...
उत्तराखंड : 30 सूत्रीय मांगपत्र पर कार्रवाई न होने से नाराज कर्मी करेंगे आंदोलन

उत्तराखंड : 30 सूत्रीय मांगपत्र पर कार्रवाई न होने से नाराज कर्मी करेंगे आंदोलन

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : 30 सूत्रीय मांगपत्र पर कार्रवाई न होने से नाराज कर्मी करेंगे आंदोलन उत्तरांचल कर्मचारी शिक्षक संगठन ने चार माह बाद भी 30 सूत्रीय मांगपत्र पर कार्रवाई न होने पर आक्रोश व्यक्त किया है। संगठन इसके खिलाफ आंदोलन की तैयारी कर रहा है। जल्द ही इस संबंध में बैठक आयोजित कर आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। उत्तरांचल कर्मचारी शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की रविवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित होटल एमराल्ड ग्रैंड में बैठक आयोजित की गई। प्रांतीय अध्यक्ष आरएस ऐरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी के समस्त सदस्य व घटक संघों के प्रांतीय अध्यक्ष व महामंत्री शामिल रहे। बैठक में कार्मिक हित में की गई वार्ता के क्रम में वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन ने दो जुलाई को आयोजित अधिवेशन में मुख्यमंत्री को अपना 30 सूत्रीय मांगपत्र प्रेषित किया था। पर इस ...