2 साल पहले अनुपमा गुलाटी की हत्या से दहल गया था देहरादून, पति ने पत्नी के किए थे 72 टुकड़े |
2 साल पहले अनुपमा गुलाटी की हत्या से दहल गया था देहरादून, पति ने पत्नी के किए थे 72 टुकड़े |
दिल्ली के श्रद्धा वाकर हत्याकांड ने 12 साल पहले दून के अनुपमा गुलाटी हत्याकांड की यादें ताजा कर दी हैं। वर्ष 2010 में दून की शांत वादियों में प्रेम विवाह का ऐसा अंजाम हुआ कि हर सुनने और देखने वाले की रूह कांप गई।
पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजेश गुलाटी ने झगड़ा होने के बाद अपनी पत्नी अनुपमा गुलाटी को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद शव के 72 टुकड़े कर दिए थे। अनुपमा अपने पति राजेश गुलाटी के साथ देहरादून के कैंट क्षेत्र के प्रकाश नगर में रहती थीं।
17 अक्तूबर 2010 को घर में ही पत्नी की हत्या करने के बाद राजेश ने स्टोन कटर और आरी से शव के 72 टुकड़े किए थे। इसके बाद उन्हें डीप फ्रीजर में छिपा दिया था। शव को ठिकाने लगाने के लिए वह रोजाना एक टुकड़ा काली थैली में डालकर ले जाता था।
इसके बाद वह म...








