Friday, April 3News That Matters

देहरादून

अंकिता हत्याकांड मे दलित समुदाय को बदनाम और निशाने पर ले रही कांग्रेस: खजान दास

अंकिता हत्याकांड मे दलित समुदाय को बदनाम और निशाने पर ले रही कांग्रेस: खजान दास

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
भाजपा ने कांग्रेस पर सोशल मीडिया के अपुष्ट एवं अमर्यादित पोस्टों के आधार पर देवभूमि और समूचे दलित समाज को कलंकित करने का आरोप लगाया है। वहीं आक्रोश जताया कि न्यायालय दोषियों को सजा दे चुका है, लेकिन कांग्रेस बार बार साजिशन नए नए नाम लेकर दिवंगत बेटी की आत्मा को भी अपमानित कर रही है। दिल्ली से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का इस मुद्दे को उठाना, राजनैतिक षडयंत्र का इशारा करता है। पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री, राजपुर विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री खजान दास ने कांग्रेस पर नकारत्मक एवं शर्मनाक राजनीति का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सोशल मीडिया पर प्रचार की मंशा से वायरल ऑडियो वीडियो को राजनैतिक हथियार बना रही है, जिनका न तो कोई पुख्ता आधार है, न ही वे मर्यादित हैं। लेकिन गैरजिम्मेदाराना तरीके और षड्यंत्र के तहत, इन बयानों की आड़ में समूचे...
मंत्री गणेश जोशी ने साहिबजादों के बलिदान को किया नमन, विंटर कार्निवाल में फूड स्टॉलों का किया उद्घाटन।

मंत्री गणेश जोशी ने साहिबजादों के बलिदान को किया नमन, विंटर कार्निवाल में फूड स्टॉलों का किया उद्घाटन।

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी पहुंचकर वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वीर बाल दिवस हमें गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान की स्मृति कराता है। उन्होंने कहा कि साहिबजादों का जीवन आज की पीढ़ी के लिए देशभक्ति, धर्मनिष्ठा और आत्मबल की प्रेरणा है। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विंटर कार्निवाल के अंतर्गत मॉल रोड पर एक निजी समाचार पत्र द्वारा लगाए गए फूड स्टॉलों का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और स्थानीय उत्पादों एवं व्यंजनों की सराहना की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़वाल टैरिस में कार्निवाल के सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ ...
पीपलकोटी: अनियंत्रित होकर दूसरी सड़क पर गिरी बोलेरो, हादसे में 6 लोग घायल

पीपलकोटी: अनियंत्रित होकर दूसरी सड़क पर गिरी बोलेरो, हादसे में 6 लोग घायल

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
पीपलकोटी (चमोली): किरुली–पीपलकोटी मोटर मार्ग पर आज देर शाम एक सड़क हादसा हो गया। इंटर कॉलेज के पास एक बोलेरो जीप मोड़ काटते समय अनियंत्रित होकर लगभग 15 फीट नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। इस दुर्घटना में वाहन सवार 8 लोगों में से 6 लोग घायल हुए हैं। ​ ​जानकारी के अनुसार, बोलेरो जीप किरुली से पीपलकोटी की ओर आ रही थी। इंटर कॉलेज के समीप तीव्र मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन सड़क से नीचे गिर गया। गनीमत यह रही कि वाहन महज 15 फीट नीचे दूसरी सड़क पर ही अटक गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। ​ ​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को मलबे से बाहर निकालकर तत्काल विवेकानंद अस्पताल, पीपलकोटी में भर्ती कराया। ​ ​कुल 6 लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है। ​सभी घायलों की स्थिति फिल...
लक्सर गोलीकांड: एसएसपी हरिद्वार का सख्त एक्शन; लापरवाही पर दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

लक्सर गोलीकांड: एसएसपी हरिद्वार का सख्त एक्शन; लापरवाही पर दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
लक्सर न्यायालय परिसर में पेशी के दौरान हुई गोलीबारी की घटना को एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बेहद गंभीरता से लिया है। सुरक्षा व्यवस्था में चूक और घोर लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसपी ने एक उपनिरीक्षक (SI) और दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना को अंजाम देने वाले दोनों मुख्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। ​लापरवाही पर गिरी गाज ​न्यायालय जैसी संवेदनशील जगह पर हुई इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे। एसएसपी डोबाल ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ड्यूटी में किसी भी स्तर की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ​निलंबित पुलिसकर्मी: एक सब-इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल।...
​स्थानीय उत्पादों और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार; तपोवन लॉर्ड कर्जन मार्ग अब ‘नंदा-सुनंदा मार्ग’ के नाम से जाना जाएगा: CM धामी

​स्थानीय उत्पादों और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार; तपोवन लॉर्ड कर्जन मार्ग अब ‘नंदा-सुनंदा मार्ग’ के नाम से जाना जाएगा: CM धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऐसे मेले स्थानीय उत्पादों को मंच प्रदान करते हैं और इनमें लोक संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले सभी स्मृति-चिन्ह एवं भेंट अब स्थानीय स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण आजीविका को बल मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर समस्याओं के समाधान का आह्वान करते हुए आमजन से इसमें सक्रिय सहभागिता की अपील की। उन्होंने स्थानीय निवासियों, व्यापारियों, किसानों एवं मेले से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त किया तथा प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल, वोकल फॉर लोकल और मेड इन इंडिया अभियान को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में विकास ...
धामी सरकार की सख्त निगरानी में सुरक्षित भोजन और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की मजबूत व्यवस्था,खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन में 2025 बना ऐतिहासिक उपलब्धियों का वर्ष

धामी सरकार की सख्त निगरानी में सुरक्षित भोजन और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की मजबूत व्यवस्था,खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन में 2025 बना ऐतिहासिक उपलब्धियों का वर्ष

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन तथा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के स्पष्ट दिशा-निर्देशों में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड ने वर्ष 2025 में जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं। विभाग के आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में राज्यभर में सुरक्षित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता, गुणवत्तापूर्ण औषधियों का नियंत्रण, नशा एवं मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम, आधुनिक प्रयोगशालाओं की स्थापना और डिजिटल सेवाओं के विस्तार जैसे क्षेत्रों में व्यापक और प्रभावी कार्य किए गए हैं। वर्ष 2025 विभाग के लिए केवल आंकड़ों का वर्ष नहीं, बल्कि जनविश्वास, पारदर्शिता और सख्त प्रवर्तन का प्रतीक बनकर उभरा है। *उपभोक्ता संरक्षण की मजबूत कड़ी* खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा वर्ष 2025 में खाद्य सैंपल विश्लेषणशाला क...
लेखक गाँव थानो में ‘अटल स्मृति व्याख्यान माला’ आयोजित; CM धामी ने किया अटल प्रेक्षाग्रह का लोकार्पण

लेखक गाँव थानो में ‘अटल स्मृति व्याख्यान माला’ आयोजित; CM धामी ने किया अटल प्रेक्षाग्रह का लोकार्पण

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लेखक गॉव थानो, देहरादून में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती के अवसर पर आयोजित अटल स्मृति व्याख्यान माला-2025 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अटल प्रेक्षाग्रह का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय  अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को राज्य का दर्जा देने वाले हमारे श्रद्धेय अटल ही थे। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम के माध्यम से उनके विचारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रनिष्ठ भावना को युवा पीढ़ी तक पहुँचाने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा स्व श्री अटल का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, लोकतांत्रिक मर्यादाओं और मानवीय मूल्यों का जीवंत प्रतीक रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा अटल जी ने ओजस्वी कवि के रूप में अपने शब्द...
सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग

सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को तिब्बती मार्केट, देहरादून स्थित ओल्ड मल्टीपरपज हॉल में सासंद खेल महोत्सव-2025 के समापन समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में विजेता टीम को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि यह अवसर केवल एक तिथि नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों को नमन करने का है। उन्होंने अपने जीवन से यह सिखाया कि राजनीति सत्ता का साधन नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का संकल्प होती है। उत्तराखंड राज्य निर्माण से लेकर देश को नई दिशा देने तक, उन्होंने हमेशा युवाओं, खिलाड़ियों और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सपना देखा। आज खेलों के माध्यम से जो सशक्त, आत्मविश्वासी और अनुशासित युवा भारत उभर रहा है, यह अटल जी के विचारों को सच्ची श्रद्धांजल...
SIR के लिए उत्तराखण्ड में 167 नए एईआरओ तैनात

SIR के लिए उत्तराखण्ड में 167 नए एईआरओ तैनात

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों को लेकर 167 नए अफसरों की तैनाती की गई है। प्रदेश की 70 विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर के मध्यनजर 167 अतरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) की नियुक्ति की गई है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। वर्तमान में प्रदेश में 70 विधानसभा क्षेत्रों में एसडीएम स्तर के 70 ईआरओ और तहसीलदार स्तर के 268 एईआरओ तैनात हैं। इसके अतरिक्त 167 नए एईआरओ की नियुक्ति के बाद प्रदेश में 435 एईआरओ आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण और इसकी तैयारियों को सम्पादित करेंगे। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी  विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि आयोग द्वारा नियुक्त 167 अतरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सिर्फ आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसमें मुख्य रुप से खण्ड विकास अधिकारी, अधिश...
रुड़की: लक्सर फ्लाईओवर पर फिल्मी स्टाइल में शूटआउट; पुलिस वैन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कुख्यात विनय त्यागी समेत 2 सिपाही घायल

रुड़की: लक्सर फ्लाईओवर पर फिल्मी स्टाइल में शूटआउट; पुलिस वैन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कुख्यात विनय त्यागी समेत 2 सिपाही घायल

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
रूड़की के लक्सर फ्लाईओवर पर दिनदहाड़े उस वक्त सनसनी फैल गई जब बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने पुलिस कस्टडी में लाए जा रहे कुख्यात अपराधी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। रुड़की जेल से स्पेशल वैन के जरिए लक्सर कोर्ट में पेशी के लिए लाए जा रहे कुख्यात अपराधी विनय त्यागी पर बदमाशों ने अचानक गोलियां बरसा दीं। इस हमले में अपराधी विनय त्यागी गोली लगने से घायल हो गया जबकि सुरक्षा में तैनात पुलिस के दो कांस्टेबल भी फायरिंग में घायल हुए हैं। घटना की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस की नाकेबंदी के बावजूद बाइक सवार बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। अचानक हुई फायरिंग से फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। घायल अपराधी और दोनों पुलिसकर्मियों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने पूरे इला...