Monday, February 16News That Matters

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया यूनिटी मार्च वॉकथॉन का शुभारंभ, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया यूनिटी मार्च वॉकथॉन का शुभारंभ, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती के अवसर पर घंटाघर में उनकी मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं एकता पदयात्रा का शुभारंभ कर उसमें प्रतिभाग भी किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वदेशी अपनाने और नशा मुक्त उत्तराखंड की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने भारत के लौह पुरुष, भारत रत्न, सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस, दूरदर्शिता और राष्ट्र समर्पण की भावना के कारण ही आज भारत एक शक्तिशाली और एकीकृत राष्ट्र के रूप में खड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल का सम्पूर्ण जीवन देश की एकता और अखंडता को समर्पित था। उन्होंने 560 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। ऐसे महापुरुष के योगदान को नमन करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 से उनकी जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिव...
इंदिरा मार्केट व आढ़त बाजार के कार्यों में लायी जाए तेजीः मुख्य सचिव,देहरादून शहर में अंडरग्राउण्ड पार्किंग की सम्भावनाएं तलाशी जाने के दिए निर्देश

इंदिरा मार्केट व आढ़त बाजार के कार्यों में लायी जाए तेजीः मुख्य सचिव,देहरादून शहर में अंडरग्राउण्ड पार्किंग की सम्भावनाएं तलाशी जाने के दिए निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में देहरादून शहर के मोबिलिटी प्लान से सम्बन्धित एकीकृत महानगर परिवहन प्राधिकरण की बैठक ली। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने देहरादून शहर के लिए यातायात संकुलन योजना की प्रगति की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को मोबिलिटी प्लान के तहत सुधारीकरण के लिए चिन्हित स्थानों में सुधार प्रक्रिया शीघ्र शुरू किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अगले एक माह में कार्य शुरू कराए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर एनफोर्समेंट बढ़ाए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून को लगातार इसकी मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए हैं ताकि कार्यों को समय से पूर्ण किया जा सके। मुख्य सचिव ने कहा कि लगातार नई पार्किंग्स स्थल चिन्हित कर तैयार किए जाएं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को अंडरग्राउंड पार्किंग पर भ...
राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय देवभूमि रजत उत्सव कार्यक्रम का मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने दीप जलाकर एवं शंखनाद के साथ शुभारंम्भ किया।

राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय देवभूमि रजत उत्सव कार्यक्रम का मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने दीप जलाकर एवं शंखनाद के साथ शुभारंम्भ किया।

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखण्ड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग की ओर से रोड़ीबेलवाला पार्किंग स्थल में आयोजित तीन दिवसीय देवभूमि रजत उत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ राज्यसभा संासद नरेश बंसल ने दीप जलाकर एवं शंखनाद ध्वनि के साथ किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्य सांसद ने कहा कि राज्य आंदोलनकरियों के संघर्ष एवं बलिदान से हि उत्तराखण्ड राज्य हमें प्राप्त हुआ है तथा आज बडे हर्ष का विषय है कि उत्तराखण्ड राज्य अपने 25 वर्ष 09 नवम्बर को पूर्ण कर रहा है तथा इन 25 वर्षों में राज्य ने कई कई उच्च मुकाम हासिंल किए है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश निरन्तर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि जिस समय उत्तराखण्ड राज्य का गठन हुआ था उस समय समित संसाधनों में राज्य का कार्य शुरू किया गया था तथ...
उत्तराखंड: PM मोदी अब 11 को नहीं, इस दिन आएंगे उत्तराखंड! देंगे बड़ी सौगातें…

उत्तराखंड: PM मोदी अब 11 को नहीं, इस दिन आएंगे उत्तराखंड! देंगे बड़ी सौगातें…

उत्तराखण्ड, देहरादून
रजत जयंती (25वीं वर्षगांठ) पर एक बड़ा तोहफ़ा मिलने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून पहुंचेंगे। पहले प्रधानमंत्री का आगमन 11 नवंबर को प्रस्तावित था, लेकिन अब कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री का मुख्य कार्यक्रम एफआरआई (Forest Research Institute) देहरादून में ही आयोजित होगा। यहां पीएम राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होंगे और उत्तराखंड को कई सौगातें देने की संभावना जताई जा रही है।प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए शासन-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कल वरिष्ठ अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है, जिसमें सुरक्षा, यातायात, और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा होगी।पीएम की यात्रा तिथि में बदलाव के चलते अब राज्य स्था...
उत्तराखंड: युवाओं में भी तेजी से बढ़ रहे हे स्ट्रोक के मामलेः डॉ. दीपक गोयल।

उत्तराखंड: युवाओं में भी तेजी से बढ़ रहे हे स्ट्रोक के मामलेः डॉ. दीपक गोयल।

उत्तराखण्ड, देहरादून
हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एचआईएमएस) जौलीग्रांट में विश्व स्ट्रोक दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें स्ट्रोक की पहचान, आपातकालीन देखभाल और बचाव के विषय में जानकारी दी गयी। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) के बीसी रॉय सभागार में न्यूरोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित व्याख्यान को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक गोयल ने कहा कि भारत में हर 40 सेकंड में एक ब्रेन स्ट्रोक होता है। स्ट्रोक अब केवल बुजुर्गों को ही नहीं बल्कि युवाओं में भी इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्ट्रोक के खतरे को कम करने के लिए हमें जागरूक और शिक्षित होना पड़ेगा।स्ट्रोक के लक्षणों को पहचानें। डॉ. दीपक गोयल ने कहा कि स्ट्रोक के लक्षणों को पहचानना बहुत जरूरी है, जिससे समय पर इलाज शुरू किया जा सके। उन्होंने बताया कि स्ट्रोक के मुख्य लक्षणों में चेहरे में, हाथ या पैर में क...
उत्तराखंड: लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर देहरादून में 31 अक्टूबर को विशाल एकता पदयात्रा।

उत्तराखंड: लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर देहरादून में 31 अक्टूबर को विशाल एकता पदयात्रा।

उत्तराखण्ड, देहरादून
स्वतंत्र भारत के शिल्पकार एवं राष्ट्रीय एकता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती जनपद में पूरे उत्साह और गौरव के साथ मानायी जाएगी। इस खास मौके पर देहरादून जिला मुख्यालय में 31 अक्टूबर, 2025 को सुबह 7ः30 बजे घंटाघर स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थल से शहीद स्थल चीड बाग तक करीब 8 किमी0 की विशाल ‘‘एकता पदयात्रा़’’ एवं भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।लौह पुरुष की 150वीं जयंती की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बुधवार को विकास भवन सभागार में सभी रेखीय विभागों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों को आज ही निमंत्रण पत्र प्रेषित करें। सीडीओ ने कहा कि 31 अक्टूबर को सुबह 7ः30 बजे जिला मुख्यालय स्थित घंटाघर से शहीद स्थल तक आयोजित होने वाली एकता...
25वें राज्य स्थापना दिवस पर पंतनगर विश्वविद्यालय में होगा भव्य किसान सम्मेलन: कृषि मंत्री गणेश जोशी

25वें राज्य स्थापना दिवस पर पंतनगर विश्वविद्यालय में होगा भव्य किसान सम्मेलन: कृषि मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह के अंतर्गत 1 से 9 नवंबर तक प्रदेशभर में विभिन्न भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आगामी 7 नवंबर को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में भव्य किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। भव्य किसान सम्मेलन की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए प्रदेश के कृषि, कृषक कल्याण, ग्राम्य विकास एवं प्रभारी मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में पंतनगर विश्वविद्यालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि “राज्य स्थापना दिवस हमारे गौरव और आत्मसम्मान का प्रतीक है। बहुत संघर्षों के बाद हमें उत्तराखंड राज्य प्राप्त हुआ है, अब हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम राज्य को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाए”। उन्होंने बताया कि किसान सम्मेलन का आयोजन कृषि, उद्यान, ग्राम्य ...
सरदार पटेल की जयंती पर‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख आयोजित मुख्य समारोह में दिखेगी उत्तराखंड की बहुआयामी झलक,परेड में राज्य की झांकी ‘अष्ट तत्त्व और एकत्व‘ का होगा प्रदर्शन,14 लोक कलाकारों का दल देगा सांस्कृतिक प्रस्तुति

सरदार पटेल की जयंती पर‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख आयोजित मुख्य समारोह में दिखेगी उत्तराखंड की बहुआयामी झलक,परेड में राज्य की झांकी ‘अष्ट तत्त्व और एकत्व‘ का होगा प्रदर्शन,14 लोक कलाकारों का दल देगा सांस्कृतिक प्रस्तुति

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख आगामी 31 अक्टूबर को होने वाली परेड में उत्तराखंड राज्य की झांकी ‘अष्ट तत्त्व और एकत्व‘ प्रदर्शित की जाएगी। इस झांकी के माध्यम से देवभूमि उत्तराखंड के अध्यात्मिक और प्राकृतिक वैभव के साथ ही संस्कृति और प्रगति के विभिन्न आयामों को उजागर किया जाएगा। एकता दिवस के इस मुख्य समारोह में आयोजित परेड के दौरान राज्य के लोक कलाकारों का दल उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा। सूचना विभाग उत्तराखंड के महानिदेशक  बंशीधर तिवारी ने यह जानकारी देते हुए बताया सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख आयोजित राष्ट्रीय स्तर के मुख्य समारोह में उत्तराखंड को प्रतिभाग करने का गौरव मिला है। उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार की विशेषज्ञ समि...
सीमांत गांव मिलम में मुख्यमंत्री ने की आई.टी.बी.पी जवानों और स्थानीय नागरिकों से भेंट

सीमांत गांव मिलम में मुख्यमंत्री ने की आई.टी.बी.पी जवानों और स्थानीय नागरिकों से भेंट

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पिथौरागढ़ जिले के सीमांत गांव मिलम का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों से मुलाकात कर उनके राष्ट्रसेवा के जज्बे और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में भी समर्पण भाव से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा और सीमाओं की रक्षा में जवानों का योगदान अतुलनीय है और उनका अनुशासन, परिश्रम एवं देशभक्ति सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सीमांत क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीणों से भी संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं से संबंधित विषयों पर चर्चा की तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सीमांत गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए ‘वाइब्रेंट विलेज कार...
रंगारंग कार्यक्रमों और भव्यता से आयोजित होगा प्रदेश का रजत जयंती समारोह कार्यक्रम- सचिव संस्कृति

रंगारंग कार्यक्रमों और भव्यता से आयोजित होगा प्रदेश का रजत जयंती समारोह कार्यक्रम- सचिव संस्कृति

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
आगामी 09 नवंबर को देवभूमि उत्तराखण्ड़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष (रजत जयंती) पूर्ण करने जा रहा है। इस उपलक्ष्य में प्रदेश में 01 नवंबर से 09 नवंबर तक रजत जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रत्येक दिन अलग-अलग विषय की थीम पर आधारित विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। प्रेस वार्ता के माध्यम से सचिव धर्मस्व संस्कृति युगल किशोर पंत ने अवगत कराया है कि 01 नवंबर 2025 रजत जयंती समारोह के शुरूआती दिन प्रथम सत्र प्रातः 11.00 बजे से 2.00 बजे तक लोक नृत्य प्रस्तुति, द्वितीय सत्र अपराह्न 03.30 से 05.00 बजे तक भातखंडे हिन्दुस्तानी संगीत महाविद्यालय पौड़ी के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं तृतीय सत्र में सांय 6 बजे से 9 बजे तक श्रीमती रामेश्वरी भट्ट द्वारा जागर गायन, नागालैंड की प्रस्तुति यूलिखेरी, श्री सुरेश बाडेकर द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। दिनांक 02 नवम्बर को प्रातः 11.0...