Tuesday, February 17News That Matters

देहरादून

उत्तराखंड : कल से विस परिसर के चारों ओर लगेगी धारा-144, यूसीसी पर विपक्ष बनाएगा रणनीति

उत्तराखंड : कल से विस परिसर के चारों ओर लगेगी धारा-144, यूसीसी पर विपक्ष बनाएगा रणनीति

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : कल से विस परिसर के चारों ओर लगेगी धारा-144, यूसीसी पर विपक्ष बनाएगा रणनीति पांच फरवरी से विधानसभा परिसर के चारों ओर 300 मीटर की परिधि में धारा-144 लागू रहेगी। जिलाधिकारी सोनिका ने बताया, सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के दौरान निर्धारित क्षेत्र में संगठनों व समुदायों के प्रदर्शन गतिविधियों पर पाबंदी रहेगी। भीड़ लगाने सहित किसी भी प्रकार की नारेबाजी, लाउडस्पीकर का प्रयोग, सरकारी इमारतों पर नारे लिखना प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी प्रकार के जुलूस, प्रदर्शन, सार्वजनिक सभा को बिना पूर्व अनुमति के नहीं किया जा सकेगा। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने रविवार को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुलाई है। बैठक में सदन का बिजनेस तय होगा। कार्यमंत्रणा की बैठक के साथ ही स्पीकर विधायक मंडल दल के नेताओं के साथ भी बैठक करेंगी। इस बैठक में वह सभी दलों के नेताओं से सदन की कार्यव...
उत्तराखंड : प्रदेश में 285 विशेष शिक्षकों की होगी भर्ती, कैबिनेट में प्रस्ताव को दी गई मंजूरी

उत्तराखंड : प्रदेश में 285 विशेष शिक्षकों की होगी भर्ती, कैबिनेट में प्रस्ताव को दी गई मंजूरी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश में 285 विशेष शिक्षकों की होगी भर्ती, कैबिनेट में प्रस्ताव को दी गई मंजूरी प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा संवर्ग के तहत 285 विशेष शिक्षकों की भर्ती होगी। हर ब्लॉक में तीन शिक्षकों को नियुक्ति दी जाएगी। कैबिनेट में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। कैबिनेट में आए प्रस्ताव के तहत विद्यालयों में सेवानिवृत्त शिक्षकों को तत्कालीन व्यवस्था के तहत नियुक्ति दी जाएगी। राज्य के सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक से 12वीं तक 3,400 दिव्यांग बच्चे हैं। इनमें से कक्षा 9वीं से 12वीं तक 894 दिव्यांग बच्चे चिह्नित किए गए हैं। विशेष शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट से भी आदेश जारी किया गया है समग्र शिक्षा में आउटसोर्स से 161 शिक्षक रखे जाएंगे विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, विभाग में इसकी प्रक्रिया चल रही है। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : प्रदेशभर में आज साफ रहेगा मौसम, जानिए अब कब होगी बर्फबारी

उत्तराखंड : प्रदेशभर में आज साफ रहेगा मौसम, जानिए अब कब होगी बर्फबारी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेशभर में आज साफ रहेगा मौसम, जानिए अब कब होगी बर्फबारी बीती एक फरवरी को हुई बारिश-बर्फबारी के बाद शुक्रवार को पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम सुहाना रहा। दिन भर धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। हालांकि पहाड़ों में बर्फ पिघलने के चलते दिन में कुछ देर शीतलहर ने परेशान किया। इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज शनिवार को भी मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है। तापमान की बात करें तो दिन का अधिकतम तापमान 23 और रात का न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहने के आसार हैं। वहीं, कल रविवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। पहाड़ों में बर्फबारी तो मैदान में बारिश होने की संभावना है। इसके अगले दिन पांच फरवरी को भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वान...
उत्तराखंड : मई माह में होंगे प्रदेश में निकाय चुनाव, सरकारी मशीनरी ने तेज की तैयारी

उत्तराखंड : मई माह में होंगे प्रदेश में निकाय चुनाव, सरकारी मशीनरी ने तेज की तैयारी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : मई माह में होंगे प्रदेश में निकाय चुनाव, सरकारी मशीनरी ने तेज की तैयारी प्रदेश में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के चुनाव मई में होंगे। इसके लिए सरकारी मशीनरी ने तैयारी तेज कर दी है। एक ओर जहां सरकार ओबीसी आरक्षण रिपोर्ट का अध्ययन कर रही है, तो दूसरी ओर राज्य निर्वाचन आयोग ने भी मतदाता सूची अपडेशन का काम पूरा कर लिया है। हालांकि, अभी इसकी कोई तिथि तय नहीं है। दरअसल, निकायों का कार्यकाल खत्म होने के बाद दो दिसंबर से आगामी छह माह यानी दो जून तक इनमें प्रशासक तैनात हैं। जिलाधिकारियों के स्तर से भी नगर निकायों की जिम्मेदारियां देखी जा रही हैं। एडीएम स्तर तक के अधिकारी छोटे निकायों में प्रशासक की भूमिका में हैं। इस बीच नए निकाय चुनाव की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। अंदरखाने मई महीने में निकाय चुनाव कराने का लक्ष्य रखा गया है। हाल में एकल सदस्यीय समर्पित आयोग ने ओबी...
उत्तराखंड : विधानसभा सत्र में समान नागरिक संहिता बिल होगा पेश, रचने वाला है इतिहास सुरक्षा को लेकर किए ये कड़े इंतजाम

उत्तराखंड : विधानसभा सत्र में समान नागरिक संहिता बिल होगा पेश, रचने वाला है इतिहास सुरक्षा को लेकर किए ये कड़े इंतजाम

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : विधानसभा सत्र में समान नागरिक संहिता बिल होगा पेश, रचने वाला है इतिहास सुरक्षा को लेकर किए ये कड़े इंतजाम पांच फरवरी से शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र में समान नागरिक संहिता बिल प्रस्तुत किया जाना है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो इसको लेकर पुलिस विभाग सतर्क हो गया है। शुक्रवार को शांति भंग करने की संभावना को देखते हुए दून पुलिस ने 150 से अधिक व्यक्तियों को नोटिस जारी किया है। उन्हें पाबंद मुचलका करने को लेकर जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी गई है। समान नागरिक संहिता बिल को लेकर कुछ संगठन विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं, जिससे शहर में शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना जताई जा रही है। कानून व्यवस्था न बिगड़े इसलिए दून पुलिस ने अपने इंटरनेट मीडिया सेल को भी सतर्क कर दिया है, वहीं आमजन से फीडबैक लिया जा रहा है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इंटरनेट मीडिया, इंटेलिजेंस व आमज...
उत्तराखंड : सीएम धामी की वाहवाही ,सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड हुआ यूसीसी इन उत्तराखंड

उत्तराखंड : सीएम धामी की वाहवाही ,सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड हुआ यूसीसी इन उत्तराखंड

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी की वाहवाही ,सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड हुआ यूसीसी इन उत्तराखंड उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट मिलते ही सोशल मीडिया में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम को वाहवाही मिलने लगी। दिनभर नामी शख्सियत से लेकर सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर ने यूसीसी के ड्राफ्ट पर सीएम धामी के फैसले की जमकर तारीफ की। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत विजन को देवभूमि से धामी सरकार सच में बदल रही है। शुक्रवार को जैसे ही यूसीसी की कमेटी ने ड्राफ्ट मुख्यमंत्री को सौंपा तो सोशल मीडिया में हैशटैग यूसीसी इन उत्तराखंड तेजी से ट्रेंड हो गया। देखते ही देखते ड्राफ्ट के समर्थन में देशभर से सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर से लेकर बड़ी शख्सियत, विचारक एवं टिप्पणीकार आगे आ गए। सोशल मीडिया में ट्वीट, पोस्ट, शेयरिंग, ग्रफिक्स, वीडियो के साथ यूसीसी पर धामी सरकार के निर्णय का सम...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने बजट को बताया गतिशील व विकासोन्मुखी, कहा- कई क्षेत्रों को मिलेगा नया आयाम

उत्तराखंड : सीएम धामी ने बजट को बताया गतिशील व विकासोन्मुखी, कहा- कई क्षेत्रों को मिलेगा नया आयाम

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने बजट को बताया गतिशील व विकासोन्मुखी, कहा- कई क्षेत्रों को मिलेगा नया आयाम सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संसद में पेश अंतरिम बजट को गतिशील और विकासोन्मुखी बताया। कहा, वर्ष 2047 तक भारत को आर्थिक महाशक्ति के साथ ही विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में यह अंतरिम बजट नई गति प्रदान करेगा। यह सर्वस्पर्शी बजट किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचितों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को मूर्त रूप देने में सहायक सिद्ध होगा। समावेशी विकास के साथ ही यह बजट नए भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, कृषि, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, पर्यटन जैसे कई क्षेत्रों को नए आयाम प्रदान करेगा। कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में आज देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। यह बजट प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प के अनुरूप भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में मील का...
उत्तराखंड : सरकारी कर्मचारियों को अब एक साथ मिल सकेगा 31 दिन का उपार्जित अवकाश, शासनादेश जारी

उत्तराखंड : सरकारी कर्मचारियों को अब एक साथ मिल सकेगा 31 दिन का उपार्जित अवकाश, शासनादेश जारी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सरकारी कर्मचारियों को अब एक साथ मिल सकेगा 31 दिन का उपार्जित अवकाश, शासनादेश जारी सरकारी कर्मचारियों को अब सालभर के 31 उपार्जित अवकाश (ईएल) एक साथ मिल सकेंगे। इस संबंध में वित्त विभाग ने शासनादेश जारी कर दिया है। दरअसल, अभी तक प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को उपार्जित अवकाश दो हिस्सों में मिलता था। सालभर के 31 अवकाश में से 15 अवकाश एक जनवरी से 30 जून तक और बाकी 16 अवकाश एक जुलाई से 31 दिसंबर तक लेने अनिवार्य होते थे। इसके बाद ये लैप्स हो जाते थे। लंबे समय से कर्मचारी संगठन मांग कर रहे थे कि उपार्जित अवकाश साल में कभी भी एक साथ लेने की सुविधा दी जाए। सीएम ने इस संबंध में आश्वासन दिया था। अब सचिव वित्त दिलीप जावलकर ने आदेश जारी कर दिया है। 31 दिसंबर तक सभी उपार्जित अवकाश एक साथ लिए जा सकते हैं। 300 से ऊपर के अवकाश को आगामी वर्ष में अग्रेनीत नहीं किया जाएगा। सचिवालय संघ न...
उत्तराखंड : फरवरी के अंतिम हफ्ते में आ सकता है प्रदेश का बजट, गैरसैंण में होगा सत्र

उत्तराखंड : फरवरी के अंतिम हफ्ते में आ सकता है प्रदेश का बजट, गैरसैंण में होगा सत्र

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : फरवरी के अंतिम हफ्ते में आ सकता है प्रदेश का बजट, गैरसैंण में होगा सत्र धामी सरकार आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बजट फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में ला सकती है। बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में करने की पूरी संभावना है। इधर, वित्त विभाग ने बजट बनाने की तैयारी पूरी कर ली है। फरवरी माह के दूसरे हफ्ते में बजट को फाइनल टच दे दिया जाएगा। बता दें कि बजट को जनाकांक्षाओं के अनुरूप बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल हितधारकों के सुझाव भी ले चुके हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उन्होंने हितधारकों के साथ बैठक की थी। इसके साथ अपर मुख्य सचिव (वित्त) आनंद बर्द्धन और सचिव (वित्त) दिलीप जावलकर प्रदेश सरकार के सभी विभागों से वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय-व्यय के अनुमान प्राप्त कर चुके हैं। इन पर कई दौर की समीक्षा बैठकें ...
उत्तराखंड : विशेषज्ञ समिति ने सीएम धामी को सौंपी मसौदा रिपोर्ट, कल कैबिनेट बैठक में होगी चर्चा

उत्तराखंड : विशेषज्ञ समिति ने सीएम धामी को सौंपी मसौदा रिपोर्ट, कल कैबिनेट बैठक में होगी चर्चा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : विशेषज्ञ समिति ने सीएम धामी को सौंपी मसौदा रिपोर्ट, कल कैबिनेट बैठक में होगी चर्चा प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने अपनी मसौदा रिपोर्ट सीएम पुष्कर सिंह धामी को सौंपी। कल कैबिनेट बैठक में यूसीसी ड्राफ्ट रिपोर्ट को मंजूरी मिलने के बाद इसे छह फरवरी को विधानसभा में पेश किए जाने की उम्मीद है। ड्राफ्ट रिपोर्ट सौंपने के लिए विशेषज्ञ समिति की अध्यक्ष जस्टिस (सेनि) रंजना प्रकाश देसाई और उनकी टीम मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन पहुंची। जहां उन्होंने सीएम धामी को रिपोर्ट सौंपी। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, लंबे समय से हमें इस ड्राफ्ट का इंतजार था, आज हमें ड्राफ्ट मिल गया है। हमने उत्तराखंड की जनता से वादा किया था कि नई सरकार के गठन के बाद हम समान नागरिक संहिता के लिए कानून बनाएंगे। इस ड्राफ्ट का परीक्षण करने के ...