Monday, February 16News That Matters

देहरादून

उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया खेल महाकुंभ का शुभारंभ

उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया खेल महाकुंभ का शुभारंभ

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया खेल महाकुंभ का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि इस प्रतियोगिता में क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों को सीधे राष्ट्रीय खेलों में एंट्री दी जाएगी। प्रतियोगिता में पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को खेल किट दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, हरिद्वार फ्लाईओवर के नीचे खाली पड़ी जगह का इस्तेमाल बैडमिंटन, जिम आदि खेल गतिविधियों के उपयोग के लिए किया जाएगा। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड:सीएम धामी ने दिए निर्देश 15 फरवरी तक हो जाए निवेश के अधिक से अधिक प्रस्तावों की ग्राउंडिंग

उत्तराखंड:सीएम धामी ने दिए निर्देश 15 फरवरी तक हो जाए निवेश के अधिक से अधिक प्रस्तावों की ग्राउंडिंग

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड:सीएम धामी ने दिए निर्देश 15 फरवरी तक हो जाए निवेश के अधिक से अधिक प्रस्तावों की ग्राउंडिंग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चाधिकारियों को 15 फरवरी तक निवेश के लिए आए अधिक से अधिक एमओयू प्रस्ताव की ग्राउंडिंग करने के निर्देश दिए। निवेश करारों के तहत कितना रोजगार मिलेगा और पहाड़ में कितने उद्योग स्थापित होंगे, इस बारे में मुख्यमंत्री ने अलग से रिपोर्ट तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य में जो भी उद्योग लगेंगे, वे अपनी आपूर्ति श्रृंखला में उत्तराखंड स्थानीय उत्पादों और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को शामिल करेंगे। उन्होंने कहा कि निवेश के लिए हुए एमओयू को धरातल पर उतारना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने मुख्य सचिव को हर हफ्ते प्रगति की गहन समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह हर महीने स्वयं समीक्षा करेंगे। मंगलवार को सचिवालय में शासन के उच्चाधिकार...
उत्तराखंड : सीएम धामी का फोकस ड्रग फ्री उत्तराखंड पर , 2025 तक पूरा करना है यह लक्ष्य

उत्तराखंड : सीएम धामी का फोकस ड्रग फ्री उत्तराखंड पर , 2025 तक पूरा करना है यह लक्ष्य

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी का फोकस ड्रग फ्री उत्तराखंड पर , 2025 तक पूरा करना है यह लक्ष्य उत्तराखंड को नशा मुक्त करना अब सरकार की पहली प्राथमिकता है। खुद सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2025 तक प्रदेश में नशा मुक्त करना सरकार का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को 2025 तक नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए तेजी से प्रयास किए जाएं। सीएम धामी ने कहा कि इस अभियान को मिशन मोड में लेते हुए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाएं। स्वास्थ्य विभाग, शिक्षण संस्थान व नशा मुक्ति के लिए कार्य कर रहे संगठनों को भी इस अभियान से जोड़ा जाए। उन्होंने उत्तराखंड को मॉडल राज्य बनाने और निवेशक सम्मेलन में हुए प्रस्तावों को धरातल पर तेजी से उतारने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को उत्त...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर किया अल्पसंख्यक आयोग की पुस्तिका का विमोचन

उत्तराखंड : सीएम धामी ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर किया अल्पसंख्यक आयोग की पुस्तिका का विमोचन

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर किया अल्पसंख्यक आयोग की पुस्तिका का विमोचन राज्य सरकार हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जो इस दिशा में काम कर रही है। यह कहना है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का। उन्होंने यह बात विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, गढ़ी कैंट में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अल्पसंख्यक आयोग की पुस्तिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा, आज का दिन देश की एकता और अखंडता के संरक्षण व संवर्धन के लिए हमारे मौलिक कर्तव्यों को याद करने का दिन है। देश की एकता और अखंडता का मूल भी हमारी यही सांस्कृतिक विभिन्नताओं में पाए जाने वाली एकरूपता है। अनेकता में एकता का यही भाव देश को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य करता है। हमारी भारतीय संस्कृति सभी पंथ मार्ग, संप्रदायों का सम्मान करने की रही ह...
उत्तराखंड : मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का किया गया आयोजन 

उत्तराखंड : मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का किया गया आयोजन 

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का किया गया आयोजन देहरादून दिनांक 18 दिसंबर 2023,(जि सू  का), मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का अयोजन किया गया। जनसुनवाई में 112 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर प्रकरण भूमि विवाद सम्बंधी प्राप्त हुए, इसके अतिरिक्त अवैध निर्माण, अतिक्रमण, आपसी विवाद, धनराशि वापस दिलाने, चैक बांउस एवं सिंचाई, शिक्षा, पंचायतीराज, जल संस्थान, लोनिवि, नगर निगम, पीएमजीसीआई, पूर्ति विभाग, एनएचएआई भूमि  मुआवज़ा, वन, एमडीडीए आदि विभागों से समबन्धित प्राप्त हुई, जिनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों सहित शिकायत पटल प्रभारी कलेक्ट्रेट को निर्देश दि...
उत्तराखंड : श्रमिक संगठनों द्वारा आदर अभिनन्दन, “आभार मिशन सिलक्यारा’’ कार्यक्रम में सीएम धामी हुए शामिल

उत्तराखंड : श्रमिक संगठनों द्वारा आदर अभिनन्दन, “आभार मिशन सिलक्यारा’’ कार्यक्रम में सीएम धामी हुए शामिल

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : श्रमिक संगठनों द्वारा आदर अभिनन्दन, "आभार मिशन सिलक्यारा’’ कार्यक्रम में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘आदर अभिनन्दन, आभार मिशन सिलक्यारा’’ कार्यक्रम में श्रमिक संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग से 41 श्रमिकों को सकुशल निकालने के लिए सिलक्यारा रेस्क्यू में लगी केन्द्र एवं राज्य सरकार की सभी एजेंसियों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। इस मुश्किल घड़ी में श्रमिकों ने जो धैर्य रखा वो हम सभी को हमेशा प्रेरित करने का काम करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और श्रमिकों की हिम्मत से ही यह रेस्क्यू अभियान सफल हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इस रेस्क्यू ऑपरेशन की उनसे प्रत्येक दिन अपडेट लेते थे और श्...
उत्तराखंड : इस साल नहीं बदलेगा राज्य के 186 अटल उत्कृष्ट स्कूलों का बोर्ड, अगले सत्र के लिए होगा निर्णय

उत्तराखंड : इस साल नहीं बदलेगा राज्य के 186 अटल उत्कृष्ट स्कूलों का बोर्ड, अगले सत्र के लिए होगा निर्णय

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : इस साल नहीं बदलेगा राज्य के 186 अटल उत्कृष्ट स्कूलों का बोर्ड, अगले सत्र के लिए होगा निर्णय प्रदेश के 186 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों की इस साल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्धता समाप्त नहीं होगी। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत के मुताबिक, इन विद्यालयों को लेकर हर स्कूल के शिक्षकों और अभिभावकों के सुझाव लिए जा चुके हैं, जिसे कैबिनेट में रखा जाएगा, लेकिन छात्र हित में इस साल बोर्ड नहीं बदला जाएगा। जो भी निर्णय होगा अगले शिक्षा सत्र के लिए होगा। प्रदेश के हर ब्लॉक के दो राजकीय इंटरमीडिएट कालेज को चिह्नित कर उन्हें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता दिलाई गई थी। विद्यालयों में स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से शिक्षकों की तैनाती की गई, लेकिन विभाग के लिए उत्तराखंड बोर्ड के विद्यालयों को सीबीएसई बोर्ड से चलाए जाने का अनुभव ठीक नहीं रहा। इन विद्यालयों 12 वी...
उत्तराखंड : 26 से होगा विंटर लाइन कार्निवाल का आगाज ,आयोजन को भव्य बनाने की तैयारियों में जुटें अधिकारी

उत्तराखंड : 26 से होगा विंटर लाइन कार्निवाल का आगाज ,आयोजन को भव्य बनाने की तैयारियों में जुटें अधिकारी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : 26 से होगा विंटर लाइन कार्निवाल का आगाज ,आयोजन को भव्य बनाने की तैयारियों में जुटें अधिकारी 26 से 30 दिसंबर तक मसूरी में होने जा रहे विंटरलाइन कार्निवाल को भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी सोनिका ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कार्निवाल के आयोजन में कोई कोर कसर न रहे, इसके लिए सभी अधिकारी समय से रूपरेखा तैयार कर कार्यों में जुट जाएं। शनिवार को जिलाधिकारी ने देहरादून के कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में कार्निवाल से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल को भव्य रूप से आयोजित करने के लिए कार्यक्रम की शृंखला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही एडवेंचर खेल प्रतियोगिताएं, गोष्ठियां एवं पारंपरिक कार्यक्रमों के साथ ही फूड फेस्टिवल के आयोजन की रूपरेखा तै...
उत्तराखंड : संदीप हत्याकांड में पुलिस ने आरोपित को कालसी से किया गिरफ्तार

उत्तराखंड : संदीप हत्याकांड में पुलिस ने आरोपित को कालसी से किया गिरफ्तार

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : संदीप हत्याकांड में पुलिस ने आरोपित को कालसी से किया गिरफ्तार 23 दिन पूर्व कालसी स्थित एक फार्महाउस में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। टीका टिप्पणी के चलते दोस्त ही दोस्त की जान का दुश्मन बन बैठा। घटना के बाद आरोपित नंगे पांव घर गया, जिससे वह पुलिस की रडार पर आ गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 23 नवंबर को कालसी थाना पुलिस को अक्षय भट्ट निवासी ग्राम जोखला ने सूचना दी कि उनके अमलावा नदी स्थित फार्म हाउस के अंदर एक व्यक्ति का शव फंदे लटका हुआ है। सूचना पर थानाध्यक्ष कालसी वैभव गुप्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक की पहचान संदीप उर्फ माघू निवासी ग्राम डिंडाल वर्तमान निवासी हरिपुर कालसी के रूप में हुई। पुलिस ने स्वजन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले औ...
उत्तराखंड : राज्य में 23 ये 27 प्रतिशत महंगी होगी बिजली, 1 अप्रैल 2024 से लागू होंगी नई दरें

उत्तराखंड : राज्य में 23 ये 27 प्रतिशत महंगी होगी बिजली, 1 अप्रैल 2024 से लागू होंगी नई दरें

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : राज्य में 23 ये 27 प्रतिशत महंगी होगी बिजली, 1 अप्रैल 2024 से लागू होंगी नई दरें ऊर्जा राज्य में अगले साल से बिजली महंगी हो जाएगी। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की बोर्ड बैठक में बिजली की दरों में 23 से 27 प्रतिशत बढ़ोतरी की प्रस्ताव को सहमति दे दी गई है। इसके बाद यूपीसीएल दरें बढ़ाने को लेकर उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग में याचिका दायर करेगा। बिजली की नई दरें एक अप्रैल 2024 से लागू होंगी। शनिवार को ऊर्जा भवन में अपर मुख्य सचिव एवं निगम की अध्यक्ष राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। जिसमें बिजली दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में यूपीसीएल ने बिजली की दरें बढ़ाने के पीछे करोड़ों की देनदारी और सेंट्रल पूल, एसजेवीएनएल, यूजेवीएनएल, टीएचडीसी, एनटीपीसी से महंगी बिजली मिलने का तर्क दिया। यूपीसीएल को राज्य की मांग पूरी करने के लिए बिजली खरीद...