एसएस राजामौली का सपना है हॉलीवुड फिल्म बनाना, RRR की सफलता के बाद बोले- मैं भारत का तानाशाह हूं |
एसएस राजामौली का सपना है हॉलीवुड फिल्म बनाना, RRR की सफलता के बाद बोले- मैं भारत का तानाशाह हूं |
निर्देशक एसएस राजामौली इस समय फिल्म 'आरआरआर' की शानदार सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। जूनियर एनटीआर और रामचरण की फिल्म 'आरआरआर' का समर्थन करने और राजामौली की कल्पना की प्रशंसा करने के लिए विभिन्न अमेरिकी और ब्रिटिश कलाकार आगे आए हैं। दरअसल, पिछले हफ्ते फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने के बाद एसएस राजामौली और संगीतकार एमएम कीरावनी ने फिल्म निर्माताओं स्टीवन स्पीलबर्ग और जेम्स कैमरून के साथ मुलाकात की। दोनों निर्देशकों ने 'आरआरआर' की टीम और राजामौली की पीरियड फिल्म में उनके काम की प्रशंसा की। अब एसएस राजामौली से हॉलीवुड में कदम रखने के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्होंने अपने विचार सामने रखे हैं।
दरअसल, जिस तरह 'आरआरआर' अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर से उनकी हॉलीवुड...








