राजीव ने किया चारू के दिल में अपने लिए प्यार होने का दावा, कहा- आपके लिए दरवाजे अभी भी खुले हैं |
राजीव ने किया चारू के दिल में अपने लिए प्यार होने का दावा, कहा- आपके लिए दरवाजे अभी भी खुले हैं |
सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी भाभी चारू असोपा की जिंदगी में काफी समय से उथल-पुथल देखने को मिल रही है। दोनों काफी समय से एक-दूसरे पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। जहां कुछ समय पहले चारू असोपा ने राजीव सेन पर मारपीट और हिंसा का आरोप लगाया था, वहीं राजीव सेन ने उनके आरोपों को खारिज कर दिया था। इसके बाद पिछले दिनों चारू एक इंटरव्यू में राजीव के बर्ताव का खुलासा करते हुए खूब रोती दिखाईं दी थी। लेकिन इसी बीच इस कहानी ने नया मोड़ ले लिया है। राजीव सेन ने दावा किया है कि चारू उन्हें अभी भी प्यार करती हैं।
अपनी पत्नी से चल रहे विवादों के बीच टीवी अभिनेता राजीव सेन ने एक बार फिर चारू के बारे में कुछ ऐसा कह दिया है, जो उन्हें फिर से चर्चाओं में ले आया है। दरअसल, एक वीडियो का हवला देते हुए राजी...








