Friday, February 27News That Matters

राष्ट्रीय

राजस्थान की डीजीपी के नाम से यूपी पुलिस के अधिकारियों को आतंकी अलर्ट की भेजी गई मेल

राजस्थान की डीजीपी के नाम से यूपी पुलिस के अधिकारियों को आतंकी अलर्ट की भेजी गई मेल

राष्ट्रीय
 लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस से पहले माहौल बिगाडऩे की साजिशें भी तेज हो गई हैं। पुलिस चौकन्नी है तो शरारती तत्व भी सक्रिय। राजस्थान की डीजीपी के नाम से प्रदेश पुलिस के अधिकारियों आतंकी अलर्ट की मेल भेजी गई है। मेल संज्ञान में आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सक्रिय हो गए और छानबीन शुरू कराई गई। हालांकि कुछ देर बाद ही साफ हो गया कि मेल शरारती तत्वों ने भेजी है, जिसमें किसी हैकर की अहम भूमिका है। सूत्रों का कहना है कि अब साइबर क्राइम सेल मामले की छानबीन में जुटी है। प्रदेश पुलिस के अधिकारी राजस्थान पुलिस के अधिकारियों के भी सीधे संपर्क में हैं। हालांकि पूरे मामले को लेकर पुलिस अधिकारी कुछ बोलने से कतरा रहे हैं। आशंका है कि साइबर अपराधियों ने राजस्थान के डीजीपी की मेल आइडी को हैक कर यह हरकत की है। प्रदेश पुलिस के अधिकारियों की मेल आइडी पर भेजे गए अलर्ट में कहा गया कि सेना की वर्दी में आतंकी यूपी-...
दिल्ली-एनसीआर में आयोजित किए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई

दिल्ली-एनसीआर में आयोजित किए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई

राष्ट्रीय
नई दिल्ली,  देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर में आयोजित किए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। खासकर सुरक्षा एजेंसियों के द्वारा आतंकी हमले के इनपुट को ध्यान में रखते हुए इस बार स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले व उसके आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। शनिवार सुबह से ही जगह-जगह जांच अभियान चलाया जा रहा है। खासकर वाहनों की जांच में कोई ढील नहीं दी जा रही है। बताया रहा है कि हवाई हमले को लेकर भी अलर्ट जारी है। इसके चलते पुलिस ने एंटी एयरक्राफ्ट मशीन (गन) ऊंची इमारतों पर लगाई हैं। इसके अलावा पहली बार लालकिले के मुख्य गेट पर कंटेनर की छह मंजिला दीवार बनाई गई है, जिसे तोड़ना लगभग नामुमकिन होगा। इसके साथ ही दिल्ली के लालकिले के पास कार्यक्रम के दौरान पांच हजार से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। 5000 जवान और 300 सीसीटीवी करेंगे सुरक्षा की निगरानी लालकिले पर आयोजित...
4 लाख से नीचे पहुंचे सक्रिय मामले, 24 घंटों में आए कोरोना के 38 हजार से ज्यादा नए मामले

4 लाख से नीचे पहुंचे सक्रिय मामले, 24 घंटों में आए कोरोना के 38 हजार से ज्यादा नए मामले

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, देश में कोरोना महामारी के हालात स्थिर नजर आ रहे हैं। बीते 24 घंटों में देश भर में कोरोना वायरस के 38 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4 लाख से नीचे आ गई है जो राहत की बात है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 38 हजार 667 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 478 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। देश में कोरोना के कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर अब 32,155,827 हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में एक्टिव केस 4 लाख से नीचे आ गए हैं। देशभर में कुल कोरोना संक्रमित मामलों का मात्र 1.21 फीसद एक्टिव केस है। फिलहाल देश में कुल एक्टिव केस की संख्या 3,87,673 है। देश में कोरोना की रिकवरी रेट फिलहाल 97.45 फीसद है। अब तक देशभर में कु...
शिक्षकों की काउंसलिंग में बवाल, दिया धरना, डिमरी ने लिखी चिट्ठी

शिक्षकों की काउंसलिंग में बवाल, दिया धरना, डिमरी ने लिखी चिट्ठी

राष्ट्रीय
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए आज काउंसलिंग शुरू हुई। लेकिन, काउंसिलिंग के पहले दिन ही बवाल हो गया। काउंसिलिंग के लिए आए शिक्षक धरने पर बैठ गए। वहीं, राजकीय शिक्षक संघ ने प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी ने शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर सभी शिक्षकों को काउंसलिंग में शामिल करने की मांग की है। राजकीय नवोदय विद्यालय देहरादून में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए दो दिवसीय काउंसलिंग आज शुरू हुई। काउंसिलिंग में बताया गया कि जो शिक्षक वर्तमान में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में तैनात हैं, वह काउंसलिंग में भाग नहीं ले सकते। इस पर काउंसिलिंग के लिए आए शिक्षक भड़क गए। उन्होंने कहा कि आवेदन जारी होने के दौरान यह बात नहीं बताई गई थी, अब जब शिक्षक दूर दराज से काउंसिलिंग के लिए पहुंच गए हैं, तब इस तरह के नियम बनाना सरासर गलत है। शिक्षकों ने ध...
नौकरी के लिए ताली, थाली व नारेबाजी के साथ पहुंचे सचिवालय

नौकरी के लिए ताली, थाली व नारेबाजी के साथ पहुंचे सचिवालय

राष्ट्रीय
नियुक्ति की मांग को लेकर आक्रोशित डायट डीएलएड प्रशिक्षितों ने निकाली रैली, किया सचिवालय घेराव। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्ति की मांग को लेकर डीएलएड प्रशिक्षितों ने आज सचिवालय का घेराव किया। प्रशिक्षितों ने जूते- चप्पलों से ताली व थाली बजाकर नारेबाजी करते हुए परेड ग्राउंड से सचिवालय तक प्रदर्शन किया। इसके बाद सचिवालय में शिक्षा सचिव राधिका झा से प्रशिक्षितों की वार्ता हुई। झा ने डायट प्रशिक्षितों की मांग स्वीकार करते हुए कहा कि आगामी 16 अगस्त को कोर्ट में केस की पैरवी की जाएगी। जल्द से जल्द कोर्ट में लम्बित केस को निपटाते हुए प्राथमिक शिक्षक भर्ती पूरी की जाएगी। नियुक्ति की मांग को लेकर गत 6 अगस्त से शिक्षा निदेशालय में धरने पर बैठे डायट डीएलएड प्रशिक्षितों ने सरकार की बेरुखी व बार-बार दिए जा रहे झूठे आश्वाशनो और विभागीय अधिकारियों की उद...
कपिल सिब्बल ने बढ़ाई कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की टेंशन

कपिल सिब्बल ने बढ़ाई कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की टेंशन

राजनीतिक, राष्ट्रीय
संसद का हंगामेदार मानसून सत्र बुधवार को खत्म हो गया। सत्र के दौरान विपक्ष ने सरकार को संसद में रोकने की हरसंभव कोशिश की जो कामयाब होती भी दिखी। इस बीच जानकारी आ रही है कि विपक्ष की एकता को और मजबूत बनाए रखने के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी खुद सियासी मैदान में उतरेंगी। इसके लिए सोनिया विपक्ष के बड़े नेताओं के संग बैठक भी करेंगी। इनमें शरद पवार, उद्धव ठाकरे, एमके स्टालिन समेत कई अन्य नेताओं का नाम है। हालांकि, तारीख अभी तय नहीं है। दावा किया जा रहा है कि लंच या डिनर, नेताओं की उपलब्धता पर निर्भर है। सबसे खास बात यह है कि सोनिया के मीटिंग बुलाने की खबरें ऐसे वक्त में आई हैं, जब हाल ही में कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने अपने जन्मदिन के मौके पर दी गई डिनर पार्टी में कई विपक्षी नेताओं को आमंत्रित किया था। इस दौरान विपक्षी एकता और संयुक्त मोर्चा को लेकर चर्चा हुई थी। लेकिन, उ...
हरीश कंडवाल मनखी की कलम से… कमबख्त कम्बल ने रात भर सोने नही दिया..

हरीश कंडवाल मनखी की कलम से… कमबख्त कम्बल ने रात भर सोने नही दिया..

राष्ट्रीय
हरीश कंडवाल मनखी की कलम से कमबख्त कम्बल कमबख्त कम्बल ने रात भर सोने नही दिया, मैंने पूछा कि भाई परेशान क्यो हो, मुझे भी सोने दो। कम्बल ने कहा कि बस गर्मी क्या आ गयी तुम मुझे भूल ही गए हो। मैंने कहा नही दोस्त तुमको कैसे भूल सकता हूँ, तुम जानते हो कि आजकल गर्मी है और बरसात भी, इसलिये तुमको सुरक्षित रखा है, बरसात में तुम पर सिलकाण आ सकती है, तुमको बरसात में धूप भी नही दिखा सकता हूँ, इसलिये तुम अभी बक्से में आराम करो। सर्दियों में तुम ही तो हमसफ़र से भी ज्यादा खास हो जाते हो। अभी सोने दो, कल बात करते हैं। कम्बल उदास हो गया, मुझसे उसकी उदासी नही देखी गयी तब मैंने उसे निकालकर तकिया हटाकर सिर के नीचे सिरवाने में रख दिया। कम्बल सिसक रहा था, मैंने कहा भाई अब सिसक क्यो रहे हो। कम्बल ने कहा भाई देखो कोई मेरी दिल की सुनता नहीं है, मेरी पीड़ा के बारे में कभी किसी ने जाना ही नहीं। मैंने ग...
कवि जसवीर सिंह हलधर की एक रचना… वीर शिवाजी का भाला नीरज के हाथों आया है…

कवि जसवीर सिंह हलधर की एक रचना… वीर शिवाजी का भाला नीरज के हाथों आया है…

राष्ट्रीय
जसवीर सिंह 'हलधर'  कविता -उभरता भारत ----------------------------- वीर शिवाजी का भाला नीरज के हाथों आया है। स्वर्ण पदक इस खेल समर में शेर जीतकर लाया है।। पचपन साल राज करके खेलों का सत्यानाश किया। अंग्रेजी शासन से ज्यादा खेलों का उपहास किया। मिल्खा सिंह औ ध्यान चंद को आज चैन मिल पाया है।। स्वर्ण पदक इस खेल समर में शेर जीतकर लाया है।।1 बच्चा बच्चा झूम रहा है जन जन में उल्लास भरा। लवलीना ,चानू ,संधू के करतब से इतिहास डरा। दहिया और पूनिया ने भारत का मान बढ़ाया है।। स्वर्ण पदक इस खेल समर में शेर जीतकर लाया है।।2 हॉकी ने इस खेल समर में फिर से धमक दिखाई है। बेटी बाल बाल चूकी हैं पूरी जान लगाई है। खेलों की इस राजनीति से अब भारत उकताया है।। स्वर्ण पदक इस खेल समर में शेर जीतकर लाया है।।3 पिछले सत्तर सालों में सबसे अच्छा प्रदर्शन है। विश्व गुरु भारत में अब प्रारम...
कवि पागल फकीरा की एक रचना… एक यार का अरमां है, हूरों में रवानी है…

कवि पागल फकीरा की एक रचना… एक यार का अरमां है, हूरों में रवानी है…

राष्ट्रीय
पागल फकीरा -------------------------------- एक यार का अरमां है, हूरों में रवानी है, बन्दगी छोड़ कुछ ही नहीं, ये तो मेरी ज़िन्दगानी है। कभी हँसकर रोना है, कभी रोकर हँसना है, ज़िन्दगी का मतलब तो, जीना और मरना है, एक दिन तो ज़िन्दगी में, ख़ुशियाँ मनानी है, बन्दगी छोड़ कुछ ही नहीं............ तू कली है गुलशन की, मैं भँवरा मस्ताना हूँ, तू मेरी दीवानी है, मैं तेरा दीवाना हूँ, हम पागल आशिक़ है, तू फूलों की रानी है, बन्दगी छोड़ कुछ ही नहीं............ आँखों को रोना है, रो कर सूख जाना है, आक्रंद है ये कुछ क्षण का, रो कर चुप होना है, तन्हाईयाँ कह जाती, कह जाती कहानी है, बन्दगी छोड़ कुछ ही नहीं............ जो छीन गया है वो, अब प्यार न आयेगा, इस दिल में सिवा तेरे, कोई यार न आयेगा, दिल तोड़ दिया तुमने, बरबाद जवानी है, बन्दगी छोड़ कुछ ही नहीं............ तुम साज़ न दो मेरा, कहन...
स्व. उमेश चन्द्र दुबे की एक रचना… पहला श्रोता

स्व. उमेश चन्द्र दुबे की एक रचना… पहला श्रोता

राष्ट्रीय
स्व. उमेश चन्द्र दुबे मैनपुरी, उत्तर-प्रदेश ------------------------------------------- पहला श्रोता जिसके मुख पर आते जाते भावों में मेरे छन्द बदल देने की क्षमता है जिसके विविध विचार विवेचन की विधि में मेरे मन मस्तिष्क सरीखी समता है जिसकी सार भरी मुस्कानों के आँगन मेरी लय पायल बाँधे छम छम नाचे जिसकी मुक्त कंठ आशीष अभी जनमें अनगाए गीतों का भाग्य-पटल बाँचे पहली पहली बार उसी के ओठों से कुछ पा लेने का आकर्षण होता है । जागरूक मन से सन्मुख बैठा वह ही मेरा पहला पहला श्रोता है। उसके सन्मुख नूतन भाव भावना को सौ श्रृंगार किए सन्तोष नहीं होता उसके आगे क्वाँरी शब्दावलियों को वस्त्रहीन होने में दोष नहीं लगता वह कह दे तो उठती हुई गुनगुनाहट शब्दों की दुनिया को बेपरदा कर दे वह चाहे भावुक अन्तर की आकुलता पंक्तिबद्ध हो सरगम से सौदा कर ले । उसके तनिक उदास विमुख मन का चेहरा ...