प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- ‘आत्मनिर्भर भारत’ जॉब के करोड़ों अवसर पैदा करने वाला कैंपेन !
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रीय रोजगार मेले में कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ की सोच और अप्रोच केवल स्वदेशी अपनाने और ‘वोकल फॉर लोकल’ से कहीं ज्यादा है। यह सीमित दायरे वाला मामला नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ गांव से लेकर शहरों तक, भारत में रोजगार के करोड़ों अवसर पैदा करने वाला अभियान है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज आधुनिक सैटेलाइट से लेकर सेमी हाई स्पीड ट्रेन तक भारत में ही निर्मित हो रहे हैं। बता दें कि पीएम मोदी रोजगार मेले में वर्चुअली शामिल हुए। उन्होंने वर्चुअल तरीके से 71,000 लोगों को नियुक्ति पत्र भी बांटे।
पीएम बोले- सरकारी नौकरी देने का सिलसिला तेजी से जारी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 70,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है, आप सभी को बधाई। एनडीए और बीजेपी शासित राज्यों में सरक...








