लालू यादव के लिए डबल मुसीबत! ED की रेड में बेटियों के घर से मिलीं ये कीमती चीजें !
लालू यादव के लिए डबल मुसीबत! ED की रेड में बेटियों के घर से मिलीं ये कीमती चीजें !
लालू प्रसाद यादव की परेशानी बढ़ गई है. ईडी की रेड में उनकी बेटियों और करीबियों के घर से कई चीजें बरामद हुई हैं. इधर सीबीआई ने पूछताछ के लिए तेजस्वी यादव को समन भेज दिया है.
जमीन के बदले नौकरी घोटाले में शुक्रवार को ई़डी (ED) ने दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और बिहार, रांची समेत 24 जगहों पर छापेमारी की. ये छापेमारी लालू प्रसाद यादव की बेटियों और लालू के करीबियों पर की गई. नौकरी के बदले जमीन घोटाले में लालू यादव की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. 14 घंटे से भी ज्यादा देर तक ईडी की ये छापेमारी चली. इस दौरान ईडी की टीम ने सोना, जेवर, कैश और विदेशी मुद्रा भी बरामद की. इस बीच, सीबीआई ने भी लालू यादव के बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बेटे को लैंड फॉर जॉब स्कैम केस में समन भेज दिया है. सीबीआई ने तेजस्वी याद...








