उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश ने मचाई तबाही,15 की मौत
लखनऊ,उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों को सावन में सूखा करने के बाद भादों में बरसे बादल कहर बन गए। लखनऊ तथा कानपुर मंडल के साथ ही झांसी में तड़के से हो रही तेज बारिश के कारण कई कच्चे मकान तथा दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई है। इनमें सात बच्चे भी हैं। इनके साथ करीब दो दर्जन लोग चोटिल तथा घायल भी हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवारीजन को चार-चार लाख रुपया की आर्थिक सहायता की घोषणा की है, साथ ही घायलों का समुचित इलाज कराने का निर्देश भी दिया है।
लखनऊ में नौ की मौत, चार घायल
लखनऊ में देर रात से हो रही वर्षा ने कैंट के दिलकुशा क्षेत्र में काफी कहर बरपाया है। तेज हवा के साथ हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन बच्चे भी हैं। एसडीआरएफ की टीम राहत तथा बचाव कार्य में लगी है।
सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया...








