Wednesday, June 24News That Matters

Day: May 7, 2026

असम के चाय बागानों में पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी, उत्तराखंड में चाय उत्पादन बढ़ाने के लिए परखी तकनीक

असम के चाय बागानों में पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी, उत्तराखंड में चाय उत्पादन बढ़ाने के लिए परखी तकनीक

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
वीरवार को प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने असम भ्रमण के दौरान असम के बरपाथार स्थित चाय बागानों का अवलोकन किया। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने चाय बागानों का दौरा कर वहां की उत्पादन क्षमता, प्रसंस्करण प्रणाली तथा विपणन व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय चाय उत्पादकों, निर्यातकों एवं विशेषज्ञों के साथ बैठक कर उत्तराखण्ड में चाय उत्पादन को बढ़ावा देने, गुणवत्ता सुधारने तथा विपणन व्यवस्था को मजबूत बनाने के संबंध में सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में चाय उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं और राज्य की जलवायु उच्च गुणवत्ता वाली चाय के लिए अनुकूल है। उन्होंने कहा कि असम के चाय उद्योग के अनुभवों और आधुनिक तकनीकों का अध्ययन कर उत्तराखण्ड में भी चाय उत्पादन को नई दिशा देने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने तथा कृषि...
अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, प्राण प्रतिष्ठा समारोह में होंगे शामिल

अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, प्राण प्रतिष्ठा समारोह में होंगे शामिल

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अपने दो दिवसीय निजी दौरे पर जनपद पौड़ी के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। मुख्यमंत्री के गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जगह-जगह उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री अपने प्रवास के दौरान नवनिर्मित हरि विष्णु पंचदेव मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे, जिसे धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। कार्यक्रम स्थल सहित आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया...
मुख्य सचिव ने ली वन स्टेट वन ग्लोबल डेस्टिनेशन को लेकर बैठक,टिहरी क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में किया जाए विकसित: मुख्य सचिव

मुख्य सचिव ने ली वन स्टेट वन ग्लोबल डेस्टिनेशन को लेकर बैठक,टिहरी क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में किया जाए विकसित: मुख्य सचिव

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में टिहरी झील क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किए जाने हेतु संबंधित विभागों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक राज्य एक ग्लोबल डेस्टिनेशन के तहत् टिहरी झील रिंग रोड एवं आसपास के क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किए जाने के लिए एक कोम्प्रेहेंसिवे प्लान तैयार किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि टिहरी स्पेशल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (TADA) पूरे क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए डेस्टिनेशन मैनेजमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीएमओ) के रूप में काम करेगा। उन्होंने कहा कि टिहरी झील क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए एक व्यापक एवं सम्पूर्ण कार्ययोजना तैयार की जाए। जिसमें टिहरी झील रिंग रोड का निर्माण, आईकोनिक ब्रिज और हरे-भरे पैदल मार्ग शामिल हों। जहां ए...
अल्मोड़ा, भिकियासैंण में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में वाहन गिरने से तीन लोगों की मौत।

अल्मोड़ा, भिकियासैंण में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में वाहन गिरने से तीन लोगों की मौत।

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
अल्मोड़ा जनपद के भिकियासैंण क्षेत्र में आज दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। भिकियासैंण के भाटिया ग्राम के पास एक वाहन गहरी खाई में गिर गया, जिसमें सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया । जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UK04F6683 की नंबर प्लेट सड़क पर पड़ी मिली, जबकि एक व्यक्ति घायल अवस्था में सड़क किनारे मिला। आसपास वाहन दिखाई नहीं देने पर वाहन के खाई में गिरने की आशंका जताई गई। सूचना तत्काल थाना भतरौजखान पुलिस, 108 सेवा, आपदा कंट्रोल और एसडीआरएफ को दी गई। मौके पर पहुंची राहत बचाव टीमों ने देखा कि वाहन करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। रेस्क्यू अभियान के दौरान वाहन में सवार तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई। मृतकों की पहचान भुवन पुत्र दीवान राम निवासी ग्राम सगनेटी तहसील रानीखेत और कैलाश ...