Thursday, May 7News That Matters

Sample Page

‘ब्रह्मास्त्र’ ने पहले वीकएंड पार किया सौ करोड़ का आंकड़ा, इस मामले में ‘KGF 2’ से खाई मात |

‘ब्रह्मास्त्र’ ने पहले वीकएंड पार किया सौ करोड़ का आंकड़ा, इस मामले में ‘KGF 2’ से खाई मात |

मनोरंजन
‘ब्रह्मास्त्र’ ने पहले वीकएंड पार किया सौ करोड़ का आंकड़ा, इस मामले में ‘KGF 2’ से खाई मात | रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज होने के साथ ही कई रिकॉर्ड कायम कर चुकी हैं। शानदार प्रदर्शन कर रही इस फिल्म के लिए शुरुआती सप्ताहांत काफी अच्छा रहा है। फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले तीन दिन में भी जमकर कमाई कर ली है। पहले दिन फिल्म जहां फिल्म ने 36 करोड़ की कमाई करते हुए इस साल हाईएस्ट हिंदी ओपनर बन गई तो वहीं दूसरे और तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। इतना ही नहीं वीकएंड पर हुई कमाई के साथ ही रणबीर ने अपनी पिछली रिकॉर्ड धारक फिल्म संजू को पीछे छोड़ दिया है। ब्रह्मास्त्र हिंदी ही नहीं साउथ बेल्ट में भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। हिंदी समेत साउथ की अन्य भाषा में रिलीज हुई यह फिल्म साउथ में सबसे ज्यादा तेलुगू में जमकर कमाई कर रही है...
सोमवार को असम में पुलिस ने दो और संदिग्ध आतंकवादियों को किया गिरफ्तार |

सोमवार को असम में पुलिस ने दो और संदिग्ध आतंकवादियों को किया गिरफ्तार |

देश-विदेश
सोमवार को असम में पुलिस ने दो और संदिग्ध आतंकवादियों को किया गिरफ्तार | पुलिस अधीक्षक अपर्णा एन. ने बताया कि दोनों संदिग्ध आतंकवादियों की पहचान मुसादिक हुसैन और इकरामुल इस्लाम के रूप में हुई है। दोनों के आतंकी संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) से संबंध होने के सबूत मिले हैं। असम में आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ कार्रवाई जारी है। सोमवार को पुलिस ने दो और संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों की गिरफ्तारी मोरीगांव से हुई है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा एन. ने बताया कि दोनों संदिग्ध आतंकवादियों की पहचान मुसादिक हुसैन और इकरामुल इस्लाम के रूप में हुई है। दोनों के आतंकी संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) से संबंध होने के सबूत मिले हैं। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/up-bihar-modi-government-gone-posters-outside-sp-office/ कई लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी असम में आ...
व्यापारी संगठनों ने पीएम मोदी से प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की कि मांग ,अधिकारियों पर लगे आरोप|

व्यापारी संगठनों ने पीएम मोदी से प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की कि मांग ,अधिकारियों पर लगे आरोप|

उत्तराखण्ड
व्यापारी संगठनों ने पीएम मोदी से प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की कि मांग, अधिकारियों पर लगे आरोप| राजधानी दून को स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर 2017 में स्मार्ट सिटी परियोजना की शुरुआत की गई थी। परियोजना के तहत एक हजार करोड़ रुपये खर्च करके शहरियों को सीवर लाइन, स्मार्ट रोड, स्मार्ट स्कूल, स्मार्ट टॉयलेट, स्मार्ट ट्रैफिक लाइट समेत कई चीजें मुहैया कराई जानी थी। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत राजधानी के विभिन्न इलाकों में कराए जा रहे दर्जन भर से अधिक बड़े निर्माण कार्यों में हो रही देरी के साथ ही उनकी गुणवत्ता का मामला पीएमओ तक पहुंच गया है। राजधानी के व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कराए जा रहे तमाम निर्माण कार्यों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। पीएमओ को भेजे गए पत्र में व्यापारियों ने कहा कि राजधानी दून को स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर 20...
अद्भुत और रोमांचक है एलिजाबेथ के महारानी बनने की कहानी, पढ़ें क्या है नैनीताल से खास कनेक्शन |

अद्भुत और रोमांचक है एलिजाबेथ के महारानी बनने की कहानी, पढ़ें क्या है नैनीताल से खास कनेक्शन |

देश-विदेश
अद्भुत और रोमांचक है एलिजाबेथ के महारानी बनने की कहानी, पढ़ें क्या है नैनीताल से खास कनेक्शन | 70 वर्ष के रिकॉर्ड समय तक इंग्लैंड और कई कॉमनवेल्थ देशों की महारानी रहीं, एलिजाबेथ द्वितीय का नैनीताल कनेक्शन भी रहा है। एलिजाबेथ के मात्र 26 वर्ष की आयु में विश्व की सर्वाधिक शक्तिशाली रानी बनने की कहानी बहुत अद्भुत और रोमांचक है। जंगल सफारी पर निकली एलिजाबेथ ने रात पेड़ पर गुजारी थी, जब सुबह वहां से उतरीं तो पिता के निधन की वजह से वह महारानी थीं। ऐतिहासिक तथ्य है कि एलिजाबेथ द्वितीय के महारानी बनने की रात नैनीताल के बेटे जिम कॉर्बेट उनके साथ थे और महारानी बनने के बाद सबसे पहले कॉर्बेट ने ही उन्हें देखा था। 70 साल पहले पांच फरवरी,1952 को राजकुमारी एलिजाबेथ अपने पति प्रिंस फिलिप के साथ केन्या के जंगल की यात्रा पर थीं। इस दौरान प्रसिद्ध शिकारी प्रकृतिवादी जिम कॉर्बेट भी उनके साथ थे और राजकु...
कोटद्वार के गोविंद नगर से लापता चल रहे तीन किशोरों के सोमवार को मिले शव ।

कोटद्वार के गोविंद नगर से लापता चल रहे तीन किशोरों के सोमवार को मिले शव ।

उत्तराखण्ड
कोटद्वार के गोविंद नगर से लापता चल रहे तीन किशोरों के सोमवार को मिले शव । कोटद्वार में आज सुबह पांचवें मिल के पास खोह नदी में तीन शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने तीनों शवों को खोह नदी से निकाला। तीनों किशोर घर से दो दिन पहले सिद्धबली मंदिर जाने के लिए स्कूटी से निकले थे। कोटद्वार के गोविंद नगर से लापता चल रहे तीन किशोरों के सोमवार को शव मिले। दो दिन पहले तीनों किशोर सिद्धबली मंदिर के लिए निकले थे। लापता किशोरों की कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। तीनों किशोरों के शव बरामद होने की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया है। यह भी पढ़े ;-http://uttaranchalcrimenews.com/alto-car-crashes-after-falling-in-tons-river/ सोमवार सुबह पांचवें मिल के पास खोह नदी में तीन शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोटद्वार दूगड्डा मार्ग पर कोटद्वार से करी...
पांच परीक्षाओं को रद कर साफ संदेश दिया, छवि पर दाग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे

पांच परीक्षाओं को रद कर साफ संदेश दिया, छवि पर दाग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे

उत्तराखण्ड
देहरादून : पिछले एक महीने से चल रहे भर्ती विवाद के बीच अब सरकार ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पांच परीक्षाओं को रद कर साफ संदेश दे दिया कि छवि पर दाग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। दूरगामी साबित होगा कैबिनेट का यह निर्णय मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी के लगातार दो कार्यकाल की लगभग सवा साल की अवधि पर भर्ती में अनियमितताओं की आंच न आए, इस दृष्टिकोण से कैबिनेट का यह निर्णय दूरगामी साबित होगा। साथ ही सात हजार पदों पर भर्ती की जिम्मेदारी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से हटाकर राज्य संघ लोक सेवा आयोग को दिए जाने से यह भी स्पष्ट हो गया कि मुख्यमंत्री पारदर्शी व निष्पक्ष नियुक्ति प्रक्रिया सुनिश्चित करना चाहते हैं। विपक्ष ने भी इसे मुद्दा बनाने का प्रयास किया, लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टालरेंस की नीति पर चल रही धामी सरकार ने तत्काल ही इन परीक्षाओं में गड़बड़ी की जांच ए...
‘यूपी + बिहार, गई मोदी सरकार’, सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर

‘यूपी + बिहार, गई मोदी सरकार’, सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर

देश-विदेश
लखनऊ,बिहार में भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल , कांग्रेस तथा अन्य के साथ मिलकर सरकार बनाने वाले नीतीश कुमार को उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने भी बड़े कद में स्वीकार कर लिया है। जनता दल यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार को समाजवादी पार्टी देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकल्प के रूप में भी देखने लगी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दिनों गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी भेंट की थी। उसी दिन के बाद से समाजवादी पार्टी ने उनका कद काफी ऊंचा कर दिया है। बड़ी संख्या में पोस्टर लगवाए उत्तर प्रदेश में राजनाथ सिंह की सरकार के कार्यकाल में दर्जा मंत्री रहे समाजवादी पार्टी के नेता आइपी सिंह ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के बाहर बड़ी संख्...
सीएम योगी लखीमपुर के गोला पहुंचे, दिवंगत विधायक अरविंद गिरि के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की

सीएम योगी लखीमपुर के गोला पहुंचे, दिवंगत विधायक अरविंद गिरि के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की

उत्तरप्रदेश
लखीमपुर, शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोला गोकर्ण नाथ के दिवंगत विधायक अरविंद गिरि के आवास पर पहुंचे। उन्होंने यहां करीब 25 मिनट तक का समय दिया और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनको संकट की इस घड़ी में ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने परिवार के एक-एक सदस्य से बात की और उनको कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विधायक अरविंद गिरि की कमी को पूरा नहीं किया जा सकता और यह पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति है। लेकिन उनके सपनों को, उनके कार्यों को पार्टी प्राथमिकता से पूरा कराएगी। फिर चाहे उसमें गोला गोकर्णनाथ का कारीडोर हो या फिर स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्टेडियम के उच्चीकरण का मामला। इन सभी कार्यों को प्रदेश सरकार प्रमुखता से पूरा कराएगी। मुख्यमंत्री ने विधायक के बेटे अमन, उनके बड़े भाई जनार्दन गिरि, पत्नी सुधा गिरि, भाई मोंटी गिरि...
अमित शाह आज जोधपुर में भाजपा के ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के समापन समारोह को करेंगे संबोधित

अमित शाह आज जोधपुर में भाजपा के ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के समापन समारोह को करेंगे संबोधित

देश-विदेश
नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जोधपुर में भाजपा के ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। इस बैठक पर कांग्रेस की निगाहें होंगी, क्योंकि जोधपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गृह क्षेत्र है। साथ ही अमित शाह जोधपुर में भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक के उद्घाटन सत्र को भी संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज सुबह जैसलमेर में तनोट मंदिर परिसर परियोजना की भी आधारशिला रखी। ओबीसी मोर्चा को करेंगे संबोधित ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण, केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने शुक्रवार को दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन किया। भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में सभा को संबोधित करते हुए, भूपेंद्र यादव ने कहा कि जब भी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक...
ऑल्टो गाड़ी टोंस नदी में गिर कर हुई दुर्घटनाग्रस्त

ऑल्टो गाड़ी टोंस नदी में गिर कर हुई दुर्घटनाग्रस्त

उत्तराखण्ड
विकासनगर : थाना त्यूनी से अटाल को जाने वाली रोड पर शनिवार को ग्राम अणु के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यहां ऑल्टो वाहन टोंस नदी में गिर गया। हादसे में कार चालक नवीन शर्मा पुत्र अमीरचंद शर्मा निवासी ग्राम धगोली पोस्ट ऑफिस कांथली तहसील चिडगांव जिला शिमला हिमाचल प्रदेश लापता हो गया है। चालक की खोजबीन में तलाश अभियान जारी है। स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर उक्त वाहन तक पहुंचकर चालक की खोजबीन की गई। उक्त वाहन को बाहर निकालने व वाहन चालक की तलाश हेतु एसडीआरएफ टीम व गोताखोर टीम को अवगत करा दिया गया है। राहत और बचाव अभियान जारी है। कोरुवा-क्वारना मोटर मार्ग पर यूटीलिटी खाई में गिरी, एक की मौत कोरूवा-क्वारना मोटर मार्ग पर किलोमीटर चार पर चियाधार खेड़ा के पास एक यूटीलिटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप में घायल हो गया। घायल को सीएच...