लंबी अवधि में रूस पर ही भारी पड़ सकता है यूरोप को गैस की सप्लाई न करने का दांव- एक्सपर्ट व्यू |
लंबी अवधि में रूस पर ही भारी पड़ सकता है यूरोप को गैस की सप्लाई न करने का दांव- एक्सपर्ट व्यू |
यूरोप आने वाले दिनों को लेकर काफी चिंतित है। ऐसा इसलिए है क्योंकि रूस लगातार यूरोप को होने वाली गैस सप्लाई में कटौती कर रहा है। जुलाई में नार्ड स्ट्रीम पाइपलाइन की मरम्मत के नाम पर करीब दो सप्ताह तक यूरोप को गैस की सप्लाई रोक दी गई थी। इससे यूरोप को जबरदस्त परेशानी का सामना करना पड़ा था। यूरोप की बड़ी अर्थव्यवस्था जर्मनी के विकास का पहिया तो इसी गैस की सप्लाई पर घूमता है। रूस से गैस की सप्लाई बाधित होने पर जर्मनी के अलावा, फ्रांस, इटली, बुल्गारिया, नीदरलैंड समेत सभी देशों में परेशानी हुई थी। अब भी ये साफ नहीं है कि सर्दियों में यूरोप को रूस से पहले की तरह गैस की सप्ल...








