रायपुर के मालदेवता में बादल फटने से मचा हाहाकार, दो व्यक्तियों के लापता होने की सूचना
देहरादून : देहरादून में शुक्रवार रात भर हुई बारिश के बाद शनिवार की सुबह जब लोग उठे तो आंखों के सामने तबाही का मंजर देख खौफजदा हो गए।
नदी नाले ऊफान पर थे। रायपुर के मालदेवता में बादल फटने से हाहाकार मच गया तो सौंग नदी के ऊफान पर आने से थानो को जोड़ने वाला पुल बह गया। वहीं थानो रायपुर रोड के बीच में पुल टूटने से एक व्यक्ति उफनती नदी में फंस गया। एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर युवक को रेस्क्यू किया गया।एक अन्य पुल बहने से भी स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
देर रात रायपुर स्थित ग्राम सरखेत में बादल फटने से कई घरों में पानी चला गया। अब तक दो व्यक्तियों के लापता होने की सूचना है और कुछ मवेशी भी लापता हैं। वहीं आपदा में बहे वाहनों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और विधायक उमेश शर्मा काऊ मौके पर हैं।
एस...








