बाहुबली मुख्तार अंसारी पर बड़ी कार्रवाई, ED ने दिल्ली और यूपी समेत कई ठिकानों पर मारे छापे
नई दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी के खिलाफ मनी लांड्रिंग मामले में गुरुवार को उत्तर प्रदेश और दिल्ली में कई स्थानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यूपी के गाजीपुर, लखनऊ और दिल्ली में स्थित परिसरों पर तलाशी ली जा रही है जो अंसारी और उसके कथित सहयोगियों से जुड़े हैं।
भाई अफजाल अंसारी के ठिकानों पर भी दी दबिश
ईडी द्वारा गाजीपुर में मारे गए छापे में मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी सहित उनके करीबियों के ठिकानों को घेरा गया है। इस कार्रवाई के शुरू होते ही शहर में हड़कंप मच गया। मुख्तार के करीबियों पर छापेमारी के दौरान सुरक्षा के लिए अर्द्धसैनिक बलों की भी तैनाती की गई। वहीं इस मामले में पुलिस को भी बाद में सूचना दी गई।
मनी लांड्रिंग मामले में सबूत इकट्ठा कर रहा ईडी
सूत्रों ने कहा कि कार्रवाई का उद्देश्य अंस...








