यूपी में आइएएस और पीसीएस अफसरों का तबादला जारी, प्रतापगढ़ और अलीगढ़ के अपर जिलाधिकारी बदले गए
लखनऊ, यूपी में आइएएस और पीसीएस अफसरों का तबादला जारी है। बुधवार सुबह शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार आइएएस और छह पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए?
निशा उपाध्यक्ष बुलंदशहर विकास प्राधिकरण में तैनात थीं। उन्हें प्रतीक्षारत श्रेणी में डाल दिया गया है।
चंद्रप्रकाश सिंह जिला अधिकारी बुलंदशहर को विकास प्राधिकरण बुलंदशहर एडिशनल चार्ज दिया गया है
डा राजेश कुमार विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा यूपी में तैनात थे। उन्हें विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन बनाया गया है। इससे पहले विशेष सचिव औद्योगिक विकास राजेश कुमार थे।
ज्ञानेश्वर त्रिपाठी विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग को विशेष सचिव सामान्य सचिवालय प्रशासन बनाया गया है।
बिपिन कुमार मिश्रा अपर जिलाधिकारी (वि/रा) को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) लखनऊ बनाया गया है।
हिमांशु कुमार गुप्ता अपर जिलाधिकारी (ट्रान्स) लखनऊ को अपर जिलाधिकारी (वि/रा...








