आइटीबीपी के जवानों ने 14 हजार फीट ऊंचाई पर फहराया तिरंगा, भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठ पहाड़
देहरादून : देश 75 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पद पूरे भारत में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।
वहीं आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर सरकार ने प्रदेश में 20 लाख घरों तक तिरंगा पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। तिरंगा अभियान की वर्चुअल शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह बात कही।
वहीं इसी के साथ हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आइटीबीपी के जवानों ने 14,000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया। इसके साथ ही औली में भी इन हिमवीरों ने राष्ट्र ध्वज फहराकर देश प्रेम को प्रकट किया। इस दौरान पहाड़ 'भारत माता की जय' के नारों से गूंज उठे।
वहीं इसके साथ ही हर घर तिरंगा अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देकर भव्य रूप में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने व किसी भी दशा में तिरंगे का अपमान न हो इसका विशेष ध्यान रखते हुए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
गोप...








