Wednesday, May 6News That Matters

Sample Page

हाथरस में डंपर ने कांवड़ियों को रौंदा, छह की दर्दनाक मौत

देश-विदेश
हाथरस, आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर सादाबाद के पास शुक्रवार देर रात्रि 2:30 बजे हरिद्वार से गंगाजल लेकर जा रहे कांवड़ियों को अनियंत्रित डंपर ने रौंद दिया। इसमें पांच कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। दो को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान एक और की मौत हो गई। हाथरस डीएम रमेश रंजन ने मृतकों के स्वजन को एक-एक लाख रुपये मदद देने की घोषणा की । ग्‍वालियर के रहने वाले थे कांवड़िए घटना रात्रि ढा़ई बजे की है। ग्वालियर के कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से गंगाजल लेकर जा रहा था। सादाबाद से चार किलोमीटर पहले बढ़ार चौराहे के पास पीछे से आ रहे अनयिंत्रित डंपर कांवड़ियों को रौंदते हुए चला गया। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। टक्‍कर इतनी भीषण थी क‍ि पांच कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 25 वर्...
शिवेसा पर अधिकार को लेकर चुनाव आयोग ने दोनों गुटों से मांगा जवाब

शिवेसा पर अधिकार को लेकर चुनाव आयोग ने दोनों गुटों से मांगा जवाब

देश-विदेश
नई दिल्ली, चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के गुट को नोटिस भेजा है। दोनों नेताओं से शिवसेना पर अपने अधिकार के दावे को लेकर सबूत पेश करने को कहा गया है। चुनाव आयोग ने कहा कि दोनों गुट बहुमत साबित करने के लिए दस्तावेज पेश करें। चुनाव आयोग ने दोनों गुटों को चिट्ठी भेजकर 8 अगस्त तक जवाब मांगा है। शिंदे गुट का दावा गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे गुट ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर पार्टी का धनुष-बाण चुनाव चिन्ह आवंटित करने की मांग की थी। चुनाव आयोग को भेजे एक पत्र में शिंदे गुट ने असली शिवसेना होने का दावा किया है और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर द्वारा दी गई मान्यता का हवाला दिया है। महाराष्ट्रत में बगावत कर बनी थी शिंदे सरकार गौरतलब है कि महाराष्ट्र में शिवसेना के 55 में से कम से कम 40 विधायकों ने बागी नेत...
पिटकुल की 80वीं बोर्ड बैठक में शासन की भांति पति-पत्नी दोनों के एक ही स्टेशन पर कार्यरत होने पर अलग-अलग किराया भत्ता देने पर भी मुहर लग गई।

पिटकुल की 80वीं बोर्ड बैठक में शासन की भांति पति-पत्नी दोनों के एक ही स्टेशन पर कार्यरत होने पर अलग-अलग किराया भत्ता देने पर भी मुहर लग गई।

उत्तराखण्ड
पिटकुल की 80वीं बोर्ड बैठक में शासन की भांति पति-पत्नी दोनों के एक ही स्टेशन पर कार्यरत होने पर अलग-अलग किराया भत्ता देने पर भी मुहर लग गई। पिटकुल की 80वीं बोर्ड बैठक में शासन की भांति पति-पत्नी दोनों के एक ही स्टेशन पर कार्यरत होने पर अलग-अलग किराया भत्ता देने पर भी मुहर लग गई। बैठक में एमडी और डायरेक्टरों के खाली पदों का भी मुद्दा उठा। पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) में निदेशकों की कमी को दूर करने के लिए सचिव ऊर्जा डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम और सचिव उद्योग डॉ. पंकज पांडेय को निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, सुधाकर बड़ोनी को निदेशक वित्त की जिम्मेदारी दी गई है। पिटकुल की 80वीं बोर्ड बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए पिटकुल और एसएलडीसी का बजट पारित किया गया। बैठक में शासन की भांति पति-पत्नी दोनों के एक ही स्टेशन पर कार्यरत होने पर...
उत्तराखंड में आज सुबह से कुछ जिलों में छाये बादल , घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग, जोखिमभरी आवाजाही |

उत्तराखंड में आज सुबह से कुछ जिलों में छाये बादल , घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग, जोखिमभरी आवाजाही |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में आज सुबह से कुछ जिलों में छाये बादल , घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग, जोखिमभरी आवाजाही | उत्तराखंड में आज सुबह से कुछ जिलों में बादल छाये हुए हैं तो कहीं हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। अगले दो दिन भारी वर्षा के आसार को देखते हुए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले दो दिन ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाये रह सकते हैं। वहीं भारी बारिश के कारण चमोली के देवाल चोटिंग गांव के सात आपदा प्रभावित परिवारों को जिला प्रशासन ने टेंट में शिफ्ट किया। टिहरी में रात भर रुक-रुक कर होती रही बारिश शनिवार सुबह सात बजे थमी। जिले में कोहरा छाया हुआ है। टिहरी जिले की सीमा में ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा है।     यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.co...
पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की

देश-विदेश
नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने राज्य के मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया है। भर्ती घोटाले में कई घंटों तक चली छापेमारी की बाद ईडी ने पार्थ को गिरफ्तार कर लिया है। पार्थ चटर्जी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी हैं। समाचार एजेंसी ने बताया कि ईडी ने पार्थ की करीबी अर्पिता मुखर्जी को हिरासत में लिया है। पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ को उनके कोलकाता स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया है। पार्थ चटर्जी को मेडिकल के लिए लेकर जाया जा रहा है। गौरतलब है कि ईडी की टीम राज्य में कई जगहों पर शुक्रवार सुबह से छापेमारी कर रही है। राज्य के उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी और शिक्षा राज्यमंत्री परेश चंद्र अधिकारी के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई। ईडी ने पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के आवास से 20 करोड़ रुपये कैश बरामद किया है। हमलावर हु...
षड्यंत्र रचकर नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार |

षड्यंत्र रचकर नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार |

उत्तराखण्ड
षड्यंत्र रचकर नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार | 28 दिसंबर 2017 को सिडकुल क्षेत्र में घर से साढ़े 12 वर्षीय नाबालिग लड़की को अपहरण कर ले जाने की की घटना हुई थी। पीड़िता की मां ने बताया था कि आठ महीने पहले आरोपी अनिल निवासी ग्राम रावली महदूद सिडकुल उसकी 12 वर्षीय लड़की को बहला फुसलाकर ले गया था। जिसकी शिकायत पर सिडकुल पुलिस ने आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे में से नाबालिग लड़की को बरामद कर उसे सौंप दिया था। षड्यंत्र रचकर नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को दोषी पाते हुए विशेष कोर्ट ने 12 वर्ष कारावास और 20 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। आरोपी के भाई और मां को पांच-पांच वर्ष के कारावास और पांच-पांच हजार के अर्थदंड की सजा दी है। मुख्य आरोपी को जुर्माना राशि न देने पर छह माह अतिरिक्त कारावास काटनी होगी। यह भी पढ़े :...
अभिनव 99.60 फीसदी अंकों के साथ पहले नंबर पर, देखें देहरादून रीजन की टॉप 10 की सूची |

अभिनव 99.60 फीसदी अंकों के साथ पहले नंबर पर, देखें देहरादून रीजन की टॉप 10 की सूची |

उत्तराखण्ड
अभिनव 99.60 फीसदी अंकों के साथ पहले नंबर पर, देखें देहरादून रीजन की टॉप 10 की सूची | शुक्रवार सुबह जारी हुए सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणामों में देहरादून रीजन में अभिनव उनियाल 99.60 फीसदी अंकों के साथ पहले नंबर पर रहे। अभिनव डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल गुमानीवाला के छात्र है। अभिनव की सफलता से उनके घर और स्कूल में जश्न का माहौल है। अमर उजाला से बातचीत में अभिनव ने अपनी सफलता की कहानी बताई। सीबीएसई बोर्ड ने शुक्रवार सुबह 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। 12वीं के परीक्षा परिणामों में एक बार फिर लड़कियां, लड़कों से आगे रहीं। देहरादून जिले का परीक्षा परिणाम 85.39 प्रतिशत रहा। ओवरआल प्रदर्शन के आधार पर 16 रीजन में से देहरादून जिला 15 वें स्थान पर रहा है। शुक्रवार को सुबह जारी हुए सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणामों में अभिनव उनियाल 99.60 फीसदी अंकों के साथ पहले नंबर पर रहे। डीएसबी इंटरनेश...
बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी वर्षा की संभावना, जारी किए गए ये टोल फ्री नंबर

बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी वर्षा की संभावना, जारी किए गए ये टोल फ्री नंबर

उत्तराखण्ड
देहरादून : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज शुक्रवार को प्रदेश के दो जिलों में भारी हो सकती है। पहाड़ से लेकर मैदान तक कहीं-कहीं हल्की बौछार पड़ने की ही सूचना है। वहीं देहरादून में सुबह से बादल छाए हुए हैं और ऋषिकेश में बीती देर रात तक मूसलधार बारिश के बाद सुबह वर्षा थमी। यहां बादल छाए हैं। मसूरी में भी पूरी रात बारिश हुई। चमोली में रात्रि बारिश होने के बाद सुबह मौसम साफ रहा। बदरीनाथ हाईवे पर यात्रा सुचारू है। गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी यातायात के लिए  सुचारू है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिन हल्की वर्षा का क्रम बना रह सकता है। शुक्रवार को बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी वर्षा की संभावना है। अन्य जिलों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। मैदानी क्षेत्रों में आंशिक से लेकर आमतौर पर बादल छाये रह सकते हैं। आपदा को लेकर ...

कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे लोग

उत्तराखण्ड
नैनीताल। जिले के गरमपानी क्षेत्र के खैरना चौकी अंतर्गत कार में भीषण आग लग गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए। कार सवार दो लोगों को किसी तरह से बचा लिया। दाेनों का कहना है पुलिस वाले न आते तो अनहोनी हो सकती थी। घटना शुक्रवार सुबह की है। चौकी खैरना पुलिस को सूचना मिली कि गरमपानी बाजार में एक वाहन में आग लग गई है।  सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी दिलीप कुमार पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे। मौके पर आल्टो संख्या यूए 04 2387 आग का गोला बनी थी। इसे रेस्क्यू करते हुए पुलिस व जनता के ने आग बुझाई गई। वाहन मालिक गोपाल चंद्र पुत्र स्वर्गीय दौलत राम निवासी चकविसौद पोस्ट रातीघाट जिला नैनीताल जिला व उनके भाई शंकरलाल को बचाया गया। आग इतनी विकराल थी कि आसपास के घरो में भी फैल सकती थी, जिसे बमुश्किल काबू कर लोगों की जान बचाई गई। कार पूरी तरह से जल गई है इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके से वाहन...
संसद में सरकार की रणनीति पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शीर्ष मंत्रियों के साथ की बैठक

संसद में सरकार की रणनीति पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शीर्ष मंत्रियों के साथ की बैठक

देश-विदेश
नई दिल्ली,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को सरकार की रणनीति पर विचार करने के लिए संसद में शीर्ष मंत्रियों के साथ बैठक की। सोमवार से शुरू हुए मानसून सत्र में विपक्ष पहले दिन से ही हंगामा कर रही है जिसके कारण कार्यवाही बाधित है। केंद्रीय मंत्रियों में राजनाथ सिंह, अमित शाह, प्रह्लाद जोशी, अनुराग सिंह ठाकुर, किरण रिजिजू, पीयूष गोयल ने इस बैठक में हिस्सा लिया था। अब तक सत्र के चार दिन बगैर किसी कार्यवाही के ही बर्बाद हुए हैं और आज पांचवां दिन है। विपक्ष का हंगामा है जारी, पांचवें दिन भी संसद नहीं चलने के पूरे आसार विपक्षी पार्टियां महंगाई व GST को लेकर आज भी हंगामा कर रही है। इनमें कांग्रेस सांसद भी शामिल हैं।  इस बीच कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के कई सांसदों ने विभिन्न मुद्दों पर दोनों सदनों में स्थगन प्रस्ताव दिया था। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति चुनाव के कारण इस बार मानसून सत्र का ...