Wednesday, May 6News That Matters

Sample Page

अमेजॉन के सामान से भरा ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

अमेजॉन के सामान से भरा ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

देश-विदेश
आगरा,आगरा-जयपुर हाईवे पर फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक खड़े ट्रक में सामान से भरा ट्रक टकरा गया। हादसे में चालक की मृत्यु हो गई। जबकि क्लीनर को गंभीर हालत में हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस ट्रक में अमेजॉन कंपनी का सामान भरा है। हादसा शुक्रवार सुबह छह बजे चौमा शाहपुर के पास हुआ। हाईवे किनारे एक ट्रक खड़ा था। अमेजान कंपनी का सामान लेकर कोलकाता से जयपुर की ओर जा रहा ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर के बाद चालक और क्लीनर ट्रक के केबिन में ही फंस गए।राहगीरों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस टीम ने पहुंचकर करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद केबिन काटकर चालक और क्लीनर को बाहर निकाला। तब तक चालक की मृत्यु हो गई। चालक की शिनाख्त हरियाणा के नूह निवासी 32 वर्षीय सलीम के रूप में हुई है। ट्रक की केबिन में सीट के नीचे सो रहा क्लीनर इरफान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस...
उपराज्यपाल ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर आबकारी नीति के नियमों में अनदेखी करने का लगाया आरोप

उपराज्यपाल ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर आबकारी नीति के नियमों में अनदेखी करने का लगाया आरोप

देश-विदेश
नई दिल्ली, उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 24 घंटे के भीतर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दूसरा झटका दिया है। ताजा मामले में उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति को लेकर कड़ा रुख अपना लिया है। उपराज्यपाल ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर आबकारी नीति के नियमों में अनदेखी करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर उपराज्यपाल ने सीबीआइ जांच की सिफारिश की है। समाचार एजेंसी पीटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक, एलजी वीके सक्सेना ने दिल्ली सरकार की आबकारी नीति 2021-22 में नियमों के उल्लंघन और प्रक्रियागत खामियों को लेकर सीबीआइ जांच की सिफारिश की है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले गुरुवार को उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सिंगापुर जाने की अनुमति नहीं दी। एलजी ने केजरीवाल के सिंगापुर दौरे से संबंधित प्रस्ताव की फाइल को वापस लौटा दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत...
25 जुलाई को शपत लेंगी देश की नयी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में शानदार और बड़े अंतर से जीत दर्ज की |

25 जुलाई को शपत लेंगी देश की नयी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में शानदार और बड़े अंतर से जीत दर्ज की |

राष्ट्रीय
25 जुलाई को शपत लेंगी देश की नयी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में शानदार और बड़े अंतर से जीत दर्ज की | एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव में विजयी हुई हैं. उनकी जीत के साथ ही कई रिकॉर्ड भी बने हैं. देश को नया राष्ट्रपति मिल गया है. एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में शानदार और बड़े अंतर से जीत दर्ज की है. रिटर्निंग ऑफिसर और राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने बताया कि कुल 4754 वोट पड़े जिसमें से द्रौपदी मुर्मू को 2824 वोट मिले जिनका मूल्य 676803 है. 25 जुलाई को द्रौपदी मुर्मू देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगी. राष्ट्रपति चुनाव की अभी तक की मतगणना में द्रौपदी मुर्मू को कुल वैध वोटों का 50 प्रतिशत वोट मिला है. निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी (PM Modi) से लेकर विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से हर घर तिरंगा आंदोलन को मजबूत करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से हर घर तिरंगा आंदोलन को मजबूत करने का आग्रह किया

देश-विदेश
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से हर घर तिरंगा आंदोलन को मजबूत करने का आग्रह किया। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, 'इस वर्ष, जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, आइए हम हर घर तिरंगा आंदोलन को मजबूत करें। 13 से 15 अगस्त के बीच तिरंगा फहराएं या इसे अपने घरों में लगाएं। यह आंदोलन राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करेगा। 22 जुलाई का हमारे इतिहास में विशेष महत्व पीएम मोदी ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'आज 22 जुलाई का हमारे इतिहास में विशेष महत्व है। 1947 में आज ही के दिन हमारे राष्ट्रीय ध्वज को अंगीकार किया गया था।' स्वतंत्र भारत के लिए ध्वज का सपना देखने वाले महान लोगों को याद करें - पीएम मोदी प्रधानमंत्री ने कहा,  'आज हम उन सभी लोगों के महान साहस और प्रयासों को याद करते हैं, जिन्होंने स्वतंत्र भारत के लिए एक ध्वज का सपना देखा था, जब हम औपनिवेशिक शासन से लड़...
मंत्री रेखा आर्य के उत्तर प्रदेश में कराये जा रहे एक निजी धार्मिक कार्यक्रम के मामले से उत्तराखंड की सियासत गरमा गई |

मंत्री रेखा आर्य के उत्तर प्रदेश में कराये जा रहे एक निजी धार्मिक कार्यक्रम के मामले से उत्तराखंड की सियासत गरमा गई |

उत्तराखण्ड
मंत्री रेखा आर्य के उत्तर प्रदेश में कराये जा रहे एक निजी धार्मिक कार्यक्रम के मामले से उत्तराखंड की सियासत गरमा गई | महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के उत्तर प्रदेश में कराये जा रहे एक निजी धार्मिक कार्यक्रम के मामले से उत्तराखंड की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि मंत्री का यह निजी धार्मिक कार्यक्रम है। इस तरह के आदेश से प्रदेश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के उत्तर प्रदेश में कराये जा रहे एक निजी धार्मिक कार्यक्रम का खाद्य विभाग के अधिकारी की ओर से अपने अधीनस्थ अधिकारियों को पत्र लिखकर न्योता देने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर सरकारी स्तर पर इस तरह के आदेश पर रोक लगाने की मांग की है। उन्हो...
चीला बैराज रोड पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, 24 यात्री बुरी तरह जख्मी

चीला बैराज रोड पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, 24 यात्री बुरी तरह जख्मी

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश: आज सुबह चंडी पुल से आगे भीमगोड़ा तिराहा के बीच में एक बड़े घूम पर बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में 24 यात्री घायल हो गए। सभी को रेस्‍क्‍यू कर बाहर निकाला गया और सेवा 108 की मदद से अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, रोडवेज की एक बस (यूके 07 पीए 3083) टनकपुर से ऋषिकेश वाया चीला रोड होते हुए आ रही थी। आज सुबह करीब पांच बजे चंडी पुल से आगे भीमगोड़ा तिराहा के बीच में एक बड़े घूम पर बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। उक्त घटना की पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर तत्काल उप निरीक्षक श्रद्धानंद सेमवाल चीला चौकी इंचार्ज थाना लक्ष्मण झूला जनपद पौड़ी गढ़वाल में पुलिस फोर्स तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उपरोक्त बस में फंसे यात्रियों को स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। साथ ही 108 एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी सरकारी अस्पत...
नेता के खिलाफ केस दर्ज कराने पहुँची महिला को एसओ ने मांगे पांच लाख रुपये की फिरौती |

नेता के खिलाफ केस दर्ज कराने पहुँची महिला को एसओ ने मांगे पांच लाख रुपये की फिरौती |

उत्तराखण्ड, क्राइम
नेता के खिलाफ केस दर्ज कराने पहुँची महिला को एसओ ने मांगे पांच लाख रुपये की फिरौती | रेप पीड़िता ने आरोप लगाया कि नेता के खिलाफ केस दर्ज कराने थाने पहुंची तो एसओ ने पांच लाख रुपये मांगे और शारीरिक संबंध बनाने के लिए उस पर दबाव डाला। पीड़िता ने डीजीपी को शिकायती पत्र भेजा है। हल्द्वानी के थाना मुखानी के पूर्व प्रभारी दीपक बिष्ट के खिलाफ एक दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब वह एक नेता के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने गई तो तत्कालीन मुखानी थाना प्रभारी ने आरोपी को पकड़ने की एवज में पांच लाख रुपये मांगे और शारीरिक संबंध बनाने के लिए उस पर दबाव डाला। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/wp-admin/post.php?post=35289&action=edit पीड़िता की शिकायत पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने एसएसपी नैनीताल को जांच के निर्देश दिए थे। ...
मंत्री रेखा आर्य बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देने को करेंगी पैदल कांवड़ यात्रा

मंत्री रेखा आर्य बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देने को करेंगी पैदल कांवड़ यात्रा

उत्तराखण्ड
देहरादून। 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का संदेश देने और लैंगिक असमानता दूर करने के उद्देश्य से महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या 'मुझे भी जन्म लेने दो, शिव के माह में शक्ति का संकल्प' के अंतर्गत 26 जुलाई को कांवड़ यात्रा निकालेंगी। हरिद्वार में हरकी पैड़ी से प्रारंभ होने वाली 25 किलोमीटर की यह यात्रा ऋषिकेश के वीरभद्र महादेव मंदिर में जलाभिषेक के साथ संपन्न होगी। आंगनबाड़ी कार्यकत् र्ताओं समेत बड़ी संख्या में महिलाएं और विभागीय अधिकारी व कर्मचारी, विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग यात्रा में शामिल होंगे। कैबिनेट मंत्री आर्या ने बुधवार को विधानसभा स्थित सभागार में पत्रकारों से बातचीत में अपने इस संकल्प की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध कर रही हैं। बावजूद इसके समाज में बेटियों के प्रति नजरिया नहीं बदला है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उ...
नेशनल इंटर कालेज धनौरी में हुई शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत की गई दर्ज  |

नेशनल इंटर कालेज धनौरी में हुई शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत की गई दर्ज |

उत्तराखण्ड
नेशनल इंटर कालेज धनौरी में हुई शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत की गई दर्ज | नेशनल इंटर कालेज धनौरी में हुई शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत की गई थी। शिकायत पर शिक्षा महानिदेशक ने दो सितंबर 2020 को अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा रामकृष्ण उनियाल को जांच अधिकारी नामित किया। जांच अधिकारी ने शिक्षा महानिदेशालय को जांच रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें कई गड़बड़ियां सामने आई। हरिद्वार जिले के नेशनल इंटर कॉलेज धनौरी में शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत पर विभाग ने जांच की। दो साल पहले हुई जांच में चयन प्रक्रिया में नियमों को ताक पर रखकर नियुक्ति किया जाना पाया गया। शिक्षा महानिदेशक ने जांच से शासन को अवगत कराया, लेकिन नियुक्ति में गड़बड़ी मिलने के बाद भी जांच शासन में दबकर रह गई। हरिद्वार जिले के कनखल निवासी धर्मवीर सैनी ने नेशनल इंटर कालेज धनौरी में हुई शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी...
विपक्षी दलों ने बयान जारी कर केंद्र सरकार के खिलाफ जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप

विपक्षी दलों ने बयान जारी कर केंद्र सरकार के खिलाफ जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप

देश-विदेश
नई दिल्ली, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की ED के सामने पेशी को लेकर पार्टी कार्यकर्ता सड़क से लेकर संसद तक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच विपक्षी दलों ने एक संयुक्त बयान जारी कर केंद्र सरकार के खिलाफ जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। विपक्ष ने बयान में कहा है कि मोदी सरकार ने विभिन्न दलों के प्रमुख नेताओं को निशाना बनाकर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग किया है। केंद्र ने जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के माध्यम से राजनीतिक दलों के नेताओं के खिलाफ एक प्रतिशोध की शुरुआत की है। हम जनविरोधी मोदी सरकार के खिलाफ अपनी लड़ाई को तेज करेंगे। 'मोदी सरकार ने जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया' विपक्ष ने सोनिया गांधी की ED के सामने पेशी को लेकर इसकी निंदा की है। उन्होंने आगे कहा कि कई राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं को जानबूझकर निशाना बनाया गया और अभूतपूर्व तरीके से उत्पीड़न किया गया।...