Tuesday, May 5News That Matters

Sample Page

बुल्लावाला में जल निगम की पाइप लाइन बिछाने के कार्य से बढ़ रही ग्रामीणों की आफत

बुल्लावाला में जल निगम की पाइप लाइन बिछाने के कार्य से बढ़ रही ग्रामीणों की आफत

उत्तराखण्ड
https://youtu.be/MxniwkebcaU बुल्लावाला में जल निगम की पाइप लाइन बिछाने के कार्य से बढ़ रही ग्रामीणों की आफत #ucn #uttranchalcrimenews #ucnews जिसके अंतर्गत जल निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सिंचाई विभाग की नहर व लोक निर्माण विभाग की सड़क को किया जा रहा क्षतिग्रस्त जल निगम द्वारा किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने वाली सिंचाई नहर को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। जिससे किसानों में भारी आक्रोश है, किसानों का कहना है कि, इस समय धान की रोपाई का समय है, पर किसानों के खेतों तक पानी नही पहुंच पा रहा है। करोड़ों की लागत से मुख्य नहर का निर्माण तो कर दिया गया है पर उससे होकर निकलने वाली छोटी नहरों का निर्माण लंबे समय से नहीं हुआ है। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए ब्यूरो रिपोर्ट...

राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी, पीएम मोदी ने किया मतदान #ucn

राष्ट्रीय
https://youtu.be/oHzrmIdKt6w राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी, पीएम मोदी ने किया मतदान #ucn #uttranchalcrimenews #ucnews देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान जारी है प्रधानमंत्री मोदी ने भी किया मतदान सभी राज्य के विधायक और सांसद वोटिंग कर रहे हैं इस मतदान में कुल 4800 निर्वाचित सांसद और विधायक हिस्सा ले रहे हैं शाम 5 बजे तक चलेगा मतदान 21 जुलाई को चुनाव का परिणाम आ जाएगा उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए ब्यूरो रिपोर्ट...
उत्‍तर प्रदेश में आज देश के 15वें राष्‍ट्रपत‍ि के ल‍िए मतदान शुरु, सीएम योगी और ओपी राजभर सह‍ित कई व‍िधायकों ने डाला वोट

उत्‍तर प्रदेश में आज देश के 15वें राष्‍ट्रपत‍ि के ल‍िए मतदान शुरु, सीएम योगी और ओपी राजभर सह‍ित कई व‍िधायकों ने डाला वोट

देश-विदेश
लखनऊ, देश के 15वें राष्‍ट्रपत‍ि के ल‍िए यूपी के विधान भवन में मतदान शुरु हो गया है। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने व‍िधान भवन के ति‍लक हाल में अपना वोट डाला। राष्ट्रपति चुनाव के मतदान के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने केंद्र सरकार के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग के अपर सचिव राजीव सिंह ठाकुर को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। विधान भवन के तिलक हाल में मतदान स्थल बनाया गया है। राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सहायक रिटर्निंग अफसर व पीठासीन अधिकारी बृजभूषण दुबे को नियुक्त क‍िया गया है। राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर लखनऊ में विधानसभा के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अख‍िलेश यादव ने राष्‍ट्रपत‍ि चुनाव के ल‍िए वोट डालने से पहले कहा क‍ि मैं यशवंत स‍िन्‍हा...

केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी और भाजपा आइटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय पर कांग्रेस पार्टी ने किया मुकदमा

राष्ट्रीय
रांची, राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जाति, संप्रदाय की बातें करनेवालों को आड़े हाथों लिया है। चुनाव के एक दिन पहले रविवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता और अन्य वरीय नेताओं ने प्रेस वार्ता के माध्यम से भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा का इतिहास आदिवासियों को छलने का है। मोर्चा संभाला कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने। बंधु ने कहा कि आरएसएस के इशारे पर चलनेवाली भाजपा कभी आदिवासियों की हितैषी नहीं हो सकती। उन्‍होंने कहा कि झारखंड का पहला मुख्यमंत्री आदिवासी था लेकिन उसे हटाकर भाजपा ने किसको मुख्यमंत्री बनाया, सभी जानते हैं। आदिवासी समुदाय को छलने का पुराना इतिहास भाजपा का रहा है, अब कोई झांसे में नहीं आएगा। झारखंड में आदिवासियों की जमीन हड़पने के लिए भाजपा ने ही नियमों में संशोधन किया। झारखंड में आदिवासी समुदाय पर भाजपा शास...
गांव की तीन महिलाएं और एक पुरुष चारा पत्ती लेकर आ रहे थे हाईवे पर आने पर उन्हें सीआईएसएफ और पुलिस के जवानों ने रोक |

गांव की तीन महिलाएं और एक पुरुष चारा पत्ती लेकर आ रहे थे हाईवे पर आने पर उन्हें सीआईएसएफ और पुलिस के जवानों ने रोक |

उत्तराखण्ड
गांव की तीन महिलाएं और एक पुरुष चारा पत्ती लेकर आ रहे थे हाईवे पर आने पर उन्हें सीआईएसएफ और पुलिस के जवानों ने रोक | गांव की तीन महिलाएं और एक पुरुष चारा पत्ती लेकर आ रहे थे। हाईवे पर आने पर उन्हें सीआईएसएफ और पुलिस के जवानों ने रोक लिया। जवानों ने चारों को वाहन में बैठने के लिए कहा, जिसके बाद उनमें विवाद हो गया। जवानों ने उनसे जबरन चारा पत्ती के गठ्ठर छीने और उनको जोशीमठ थाने लाया गया। टीएचडीसी की पीपलकोटी विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना के डंपिंग जोन से चारा पत्ती लेकर आ रही महिलाओं की पुलिस और सीआईएसएफ की महिला जवानों से तीखी झड़प हुई। पुलिस ने डंपिंग जोन को प्रतिबंधित बताते हुए यहां से चारा पत्ती न लेने को कहा जबकि महिलाओं ने कहा कि यह उनकी चारापत्ती की भूमि है और यहीं से लेकर जाएंगे। जवानों ने चारों महिलाओं से जबरन चारा पत्ती के गठ्ठर छीन लिए। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcri...
सिवान के बाबा महेंदरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के दौरान भीड़ में दो महिला की दबकर मौत, कई घायल

सिवान के बाबा महेंदरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के दौरान भीड़ में दो महिला की दबकर मौत, कई घायल

देश-विदेश
सिवान। बिहार के सिवान में सावन के पहले सोमवार को बड़ा हादसा हुआ है। जिले में पहली सोमवारी को जलाभिषेक के दौरान भीड़ में दो महिला की दबकर मौत हो गई है। हादसा सिवान के सिसवन प्रखंड स्थित बाबा महेंदरनाथ मंदिर में हुआ है। खबर के मुताबिक पहली सोमवार को जलाभिषेक के लिए बाबा महेंदरनाथ मंदिर में भारी संख्या में भक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचे थे। शिवालय प्रांगण में अत्यधिक भीड़ के कारण कतारबद्ध दो महिलाओं की दबकर मौत हो गई। वहीं सासाराम के गुप्ताधाम में दम घुटने से होमगार्ड जवान की भी मौत हो गई। मृतका  जिले के  मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भंटापोखर गांव निवासी दिलीप बैठा की पत्नी सोहागमती देवी बताई जाती हैं। जबकि दूसरा मृतक महिला की पहचान लीलावती देवी के रूप में हुई है। जलाभिषेक के दौरान हुए हादसे में दो महिलाओं की मौत के बाद मंदिर परिसर में भगदड़ की स्थिति हो गई। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की सूचना...
जीवन की डूबती नैया के लिए पुलिस खेवनहार बन रही है। सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर कांवड़िए गंगा में छलांग लगा रहे हैं।

जीवन की डूबती नैया के लिए पुलिस खेवनहार बन रही है। सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर कांवड़िए गंगा में छलांग लगा रहे हैं।

उत्तराखण्ड
जीवन की डूबती नैया के लिए पुलिस खेवनहार बन रही है। सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर कांवड़िए गंगा में छलांग लगा रहे हैं। जीवन की डूबती नैया के लिए पुलिस खेवनहार बन रही है। सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर कांवड़िए गंगा में छलांग लगा रहे हैं। रविवार को भी पुलिस के गोताखोर विक्रांत, कुलतार, किशन व सनी ने अंकुश निवासी इंद्र कॉलोनी रोहतक व गोविंद शर्मा निवासी बल्लभगढ़ को गंगा में बहते हुए बचाया। गंगा की लहरों के साथ अठखेलियां करना कांवड़ियों को भारी पड़ रहा है। रोजाना गंगा में दो से तीन कांवड़िए सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर पानी के तेज बहाव में जा रहे हैं, लेकिन इन बहते हुए कांवड़ियों के लिए पुलिस के गोताखोर खेवनहार बनकर उनके जीवन की डूबती नैया को पार लगा रहे हैं। हरिद्वार पुलिस, पीएसी, एसडीआरएफ के गोताखोर रोजाना दो से तीन कांवड़ियों को गंगा के तेज बहाव के बीच से निकालकर ला रहे हैं। यह भी पढ़े...
राष्ट्रपति चुनाव के लिए उत्तराखंड में आज 70 विधायक अपने मत का प्रयोग करेंगे।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए उत्तराखंड में आज 70 विधायक अपने मत का प्रयोग करेंगे।

उत्तराखण्ड
राष्ट्रपति चुनाव के लिए उत्तराखंड में आज 70 विधायक अपने मत का प्रयोग करेंगे। राष्ट्रपति चुनाव के लिए उत्तराखंड में आज 70 विधायक अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें भाजपा के 47, कांग्रेस के 19, बसपा के दो और दो निर्दलीय विधायक हैं। विधानसभा भवन के कक्ष संख्या 321 में मतदान की व्यवस्था की गई है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा भवन देहरादून में मतदान शुरू हो गया है। प्रदेश के सभी 70 विधायक मतदान के लिए अधिकृत हैं। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान किया जा सकेगा। रविवार को निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक एलएच चांगसांग ने विधानसभा भवन में मतदान की व्यवस्था का निरीक्षण किया। यह भी पढ़े :-http://uttaranchalcrimenews.com/dhami-was-seen-in-a-different-style-cm-sat-on-the-ground-with-girl-students-and-ate-mid-day-meal-2/ सोमवार को मतदान शुरू होते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपना वोट डालन...
वायु सेना ने चीन सीमा की सुरक्षा को लेकर गतिविधियां बढ़ाई, विमान एएन-32 ने उड़ान भरी

वायु सेना ने चीन सीमा की सुरक्षा को लेकर गतिविधियां बढ़ाई, विमान एएन-32 ने उड़ान भरी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड से लगी चीन सीमा की सुरक्षा को लेकर वायु सेना ने गतिविधियां बढ़ा दी हैं। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर वायुसेना के मल्टीपरपज माल वाहक विमान एएन-32 ने उड़ान भरी। इस दौरान लैंडिंग और टेक आफ का प्रशिक्षण लिया गया। चिन्यालीसौड़ में ही रुकी वायु सेना की संचार टीम सूत्रों के अनुसार वायु सेना चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी को अस्थायी एयर बेस बनाने की तैयारी में है। इस संबंध में अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया है। वायु सेना की संचार टीम चिन्यालीसौड़ में ही रुकी हुई है। शुक्रवार को एएन-32 ने भरी थीं तीन उड़ान बताया जा रहा कि वायु सेना का यह विमान ग्वालियर एयर बेस से आया है। शुक्रवार को वायु सेना के मल्टीपरपज विमान एएन-32 ने हवाई पट्टी पर तीन बार सुरक्षित लैंडिंग और टेकआफ किया। पायलट दल ने आसमान में चक्कर लगाकर रन-वे को सुरक्षित लैंडिंग के लिए अनुकूल पाया। चिन्या...
अलग अंदाज में दिखे धामी: सीएम ने छात्राओं के साथ जमीन पर बैठकर खाया मिड डे मील का खाना

अलग अंदाज में दिखे धामी: सीएम ने छात्राओं के साथ जमीन पर बैठकर खाया मिड डे मील का खाना

उत्तराखण्ड
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अक्षय पात्र संस्था व हंस फाउंडेशन की ओर से सुद्धोवाला में तैयार की गई केंद्रीयकृत मिड डे मील रसोई का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्‍यमंत्री धामी बच्‍चों के बीच पहुंचे और उनके साथ जमीन पर बैठक कर मिड डे मील खाया। उनका यह अंदाज देख बच्‍चे बेहद खुश और उत्‍साहित नजर आए। कार्यक्रम में पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राजकीय विद्यालयों के 35 हजार छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन स्वादिष्ट व पौष्टिक मध्याह्न भोजन परोसा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री पोषण कार्यक्रम के तहत अक्षय पात्र रसोई के मध्याम से प्रथम चरण में दून व आसपास के 120 सरकारी विद्यालयों के 15500 छात्र-छात्राओं को मध्याह्न भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। अगले छह माह में अक्षय पात्र रसोई के माध्यम से राज्य के 500 सरकारी विद्यालयों के 35 हजार बच्चों को भोज...