Tuesday, May 5News That Matters

Sample Page

मुख्यमंत्री धामी ने सरकारी कार्यक्रमों के आयोजन पर होने वाली फिजूलखर्ची पर लगाम लगाने के लिए सभी महकमों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने सरकारी कार्यक्रमों के आयोजन पर होने वाली फिजूलखर्ची पर लगाम लगाने के लिए सभी महकमों को दिए निर्देश

उत्तराखण्ड
देहरादून : सरकारी खर्चों में मितव्ययता की सलाह तो मंत्री से लेकर अफसर तक, सभी देते हैं, लेकिन इन पर अमल अकसर होता नहीं। इस बार स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहल की और जो कदम उठाया, वह सच में सराहनीय है, बशर्ते इसके लिए महकमे कदम बढ़ाएं। मुख्यमंत्री ने सरकारी कार्यक्रमों के आयोजन पर होने वाली फिजूलखर्ची पर लगाम लगाने के लिए सभी महकमों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने आयोजन मुख्यमंत्री आवास के आडिटोरियम, जिसे मुख्य सेवक सदन नाम दिया गया है, में करें। अब इस तरह के आयोजनों की पूरी व्यवस्था मुख्यमंत्री आवास में पहले से ही है, तो सोचिए, इससे कितना खर्च बचेगा। अभी तक तो होड़ लगी रहती है कि इस महकमे ने तीन सितारा होटल में कार्यक्रम किया, तो अन्य चार और पांच सितारा व्यवस्था की जुगत में लग जाते हैं। महत्वपूर्ण बात कि यह व्यवस्था राजधानी से लेकर जिलों तक में लागू होगी। गोदियाल के बहाने हो ...
अमरनाथ से गुजरात, अमरावती तक… जुलाई में जल तांडव की भयावह तस्वीरें देखिए|

अमरनाथ से गुजरात, अमरावती तक… जुलाई में जल तांडव की भयावह तस्वीरें देखिए|

राष्ट्रीय
अमरनाथ से गुजरात, अमरावती तक... जुलाई में जल तांडव की भयावह तस्वीरें देखिए| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह उमस भरी रही। मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश (Delhi Rain) या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। दिल्ली में दिन के समय अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली ही नहीं, आसपास के शहरों के लोग बड़ी बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। उधर, देश के दूसरे हिस्सों में जल तांडव मचा हुआ है। जुलाई के महीने में इस बार दिल्ली-एनसीआर के लोग उमस भरी भीषण गर्मी से परेशान हैं वहीं, अमरनाथ गुफा के पास से लेकर अमरावती (महाराष्ट्र), गुजरात तक बाढ़-बारिश और बादल फटने की घटनाओं से तबाही मच गई। पवित्र अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार शाम बादल फटने से भयंकर सैलाब आया और 16 लोगों की जान चली गई। पानी के बहाव में 25 टेंट बह आए। अब भी 30 लोग लापता बताए जा रहे हैं। म...
उत्तर प्रदेश के किसानों की हालत लगातार सुधारने में लगी योगी सरकार, आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए उठाया बड़ा कदम

उत्तर प्रदेश के किसानों की हालत लगातार सुधारने में लगी योगी सरकार, आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए उठाया बड़ा कदम

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, उत्तर प्रदेश के किसानों की हालत लगातार सुधारने में लगी योगी आदित्यनाथ सरकार उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए भी बड़ा कदम उठाया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने समोवार को प्रदेश के पचास लाख दस हजार से अधिक किसानों को अंश प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने प्रगतिशील किसानों को भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोक भवन में वर्चुअल विधि से प्रदेश के 50 लाख 10 हजार से अधिक अन्नदाता किसानों को अंश प्रमाण-पत्र वितरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान अपने परिश्रम से प्रदेश में खुशहाली ला रहे है। यूपी की बढ़ती अर्थव्यवस्था में किसानों की अहम भूमिका है। हमारी सरकार के कार्यकाल में किसानों को तकनीक से जोड़ा गया। जिससे किसानों की तमाम समस्याओं का समाधान हुआ है। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश के गन्ना किसानों को माफियाओं से मुक्ति दिलाई है। हर स्तर पर तकनीकी के...
कांग्रेस के कई विधायकों के भाजपा में जाने की अटकलें, पढ़िए पूरी खबर

कांग्रेस के कई विधायकों के भाजपा में जाने की अटकलें, पढ़िए पूरी खबर

देश-विदेश
पणजी, गोवा में कांग्रेस विधायकों में बगावत के सुर उठ रहे हैं। राज्य में कांग्रेस के कई विधायकों के भाजपा में जाने की अटकलें हैं। बताया जा रहा है कि माइकल लोबो और उनकी पत्नी डेलियालाह लोबो, पूर्व सीएम दिगंबर कामत, केदार नाइक और राजेश फलदेसाई के अलावा कई विधायक भाजपा का दामन थाम सकते हैं। कांग्रेस ने पार्टी में बगावत का जिम्मेदार माइकल लोबो और दिगंबर कामत को ठहराया है। कांग्रेस ने कार्रवाई करते हुए माइकल लोबो को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटा दिया है। वहीं, पार्टी में बगावत के आरोप लगने के बाद पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिगंबर कामत की प्रतिक्रिया सामने आई है। कामत ने सोमवार को कहा, 'मैंने दिनेश गुंडू राव का एक वीडियो देखा है। वीडियो सामने आने के बाद मैं हैरान और स्तब्ध हूं। इसने मुझे शब्दों से परे चोट पहुंचाई है। दिनेश राव शनिवार रात मेरे घर पर थे, मैंने उन्हें अपनी स्थिति तब बताई थी।' '...
पीएम नरेन्द्र मोदी ने नए संसद भवन पर लगे अशोक स्तंभ का किया अनावरण

पीएम नरेन्द्र मोदी ने नए संसद भवन पर लगे अशोक स्तंभ का किया अनावरण

देश-विदेश
नई दिल्ली, पीएम नरेन्द्र मोदी  ने नए संसद भवन पर लगे अशोक स्तंभ का अनावरण कर दिया है। पीएम मोदी ने सोमवार सुबह संसद भवन की छत पर लगे राष्ट्रीय प्रतीक का अनावरण किया। कांस्य से बना अशोक स्तंभ 6.5 मीटर ऊंचा है। इस दौरान मोदी ने नई संसद के काम में लगे लोगों से भी बातचीत की। इस मौके पर पीएम के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे। पीएम ने वहां लगे दो लिवर खींचकर अशोक स्तंभ का अनावरण किया। संसद भवन की छत पर लगे अशोक स्तंभ की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इस साल तक काम पूरा होने की उम्मीद सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत संसद भवन का निर्माण किया जा रहा है। नई इमारत का काम इस साल पूरा होने की उम्मीद है। यह इमारत एक त्रिकोण के आकार की होगी, इसके अंदरूनी हिस्सों में तीन राष्ट्रीय प्रतीक मुख्य रूप से होंगे जिसमें कमल, मोर और वटवृक्ष शामिल है बता दें कि ...
उत्तर-मध्य और पश्चिम भारत के इन राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की सम्भावना |

उत्तर-मध्य और पश्चिम भारत के इन राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की सम्भावना |

उत्तरप्रदेश, राष्ट्रीय
उत्तर-मध्य और पश्चिम भारत के इन राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की सम्भावना | आज हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के अलग-अलग हिस्सों तथा राजस्थान में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक मॉनसून ट्रफ का सक्रिय रहना जारी है और यह अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में अभी भी बना हुआ है। पश्चिमी तट के निचले स्तरों पर तेज पछुआ हवाएं चल रही हैं। अब मध्य प्रदेश के मध्य भागों में एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/wp-admin/post.php?post=34778&action=edit मौसम विभाग ने उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों को देखते हुए बताया है कि अगले 5 दिनों के दौरान गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल औ...
लेक्चरर ने बालोतरा थाने के तीनों कांस्टेबल के खिलाफ की विभागीय और कानूनी कार्रवाई की मांग | पति ने पत्नी को कांस्टेबल के साथ पकड़|

लेक्चरर ने बालोतरा थाने के तीनों कांस्टेबल के खिलाफ की विभागीय और कानूनी कार्रवाई की मांग | पति ने पत्नी को कांस्टेबल के साथ पकड़|

क्राइम, राष्ट्रीय
लेक्चरर ने बालोतरा थाने के तीनों कांस्टेबल के खिलाफ की विभागीय और कानूनी कार्रवाई की मांग | पति ने पत्नी को कांस्टेबल के साथ पकड़| लेक्चरर ने बालोतरा थाने के तीनों कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बाड़मेर एसपी ने एक कांस्टेबल को लाइनहाजिर कर दिया है। राजस्थान के बाड़मेर में एक लेक्चरर पति ने अपनी पत्नी को कांस्टेबल के साथ पकड़ लिया। दोनों एक कैफे में बैठे थे। लेक्चरर ने आरोप लगाया कि जिस थाने में पत्नी ने उसके खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया वहां के तीन कांस्टेबल के साथ उसके अवैध संबंध हैं। पीड़ित ने बाड़मेर एसपी से शिकायत कर कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पर एसपी ने बालोतरा थाने में तैनात कांस्टेबल संदीप चौधरी को लाइनहाजिर कर दिया है। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/wp-admin/post.php?post=34565&action=edit जानकारी...
श्रीलंका के राष्ट्रपति ने आधिकारिक तौर पर इस्तीफा देने की घोषणा की, पीएम विक्रमसिंघे को फोन कर किया सूचित |

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने आधिकारिक तौर पर इस्तीफा देने की घोषणा की, पीएम विक्रमसिंघे को फोन कर किया सूचित |

देश-विदेश
श्रीलंका के राष्ट्रपति ने आधिकारिक तौर पर इस्तीफा देने की घोषणा की, पीएम विक्रमसिंघे को फोन कर किया सूचित | श्रीलंका में राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के इस्तीफे के बाद श्रीलंकाई पार्टियां सर्वदलीय अंतरिम सरकार बनाने पर सहमत हो गई हैं। इस बीच प्रदर्शन उग्र होता देख अज्ञात जगह पर छिपे राष्ट्रपति गोतबाया ने अधिकारियों को रसोई गैस के सुचारू वितरण को सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के कार्यालय और आधिकारिक आवास दोनों पर कब्जा कर लिया है। श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों की मांग के आगे अब श्रीलंका की सरकार झुकने के लिए मजबूर हो गई है। उग्र प्रदर्शन को देखते हुए श्रीलंका के मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के संभावित इस्तीफे के बाद सर्वदलीय अंतरिम सरकार बनाने पर रविवार को सहमत हो गए। इस बीच राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने अधिकारियों को आदेश दिया ह...
बद्रीनाथ हाईवे बनी यात्रियों के लिए मुसीबत, लामबगड़ में मलबा आने से फिर बंद हुआ हाईवे |

बद्रीनाथ हाईवे बनी यात्रियों के लिए मुसीबत, लामबगड़ में मलबा आने से फिर बंद हुआ हाईवे |

उत्तराखण्ड
बद्रीनाथ हाईवे बनी यात्रियों के लिए मुसीबत, लामबगड़ में मलबा आने से फिर बंद हुआ हाईवे | रविवार देर शाम को सात बजे हाईवे लामबगड़ में मलबा आने से फिर बंद हो गया। ऐसे में करीब 1000 यात्रियों को यात्रा पड़ाव पांडुकेश्वर, गोविंदघाट, जोशीमठ में ही रोक दिया गया। बार-बार मलबा आने से बंद हो रहा बदरीनाथ हाईवे यात्रियों के लिए मुसीबत बन गया है। यहां खचड़ा नाले के साथ ही कई अन्य जगहों पर शुक्रवार से बंद बदरीनाथ हाईवे रविवार शाम को खोल दिया गया था, जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन देर शाम सात बजे हाईवे लामबगड़ में बंद हो गया। ऐसे में करीब 1000 यात्रियों को यात्रा पड़ाव पांडुकेश्वर, गोविंदघाट, जोशीमठ में ही रोक दिया गया। बीते शुक्रवार रात 11 बजे भारी बारिश के दौरान बदरीनाथ हाईवे रड़ांग बैंड, बैनाकुली और खचड़ा नाले में मलबा और बोल्डर आने से बंद हो गया था। ऐसे में यहां सैकड़ों यात्री ...
उत्तराखंड देहरादून सीएम आवास पर आज राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आएँगी ,सीएम आवास में होगी बैठक |

उत्तराखंड देहरादून सीएम आवास पर आज राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आएँगी ,सीएम आवास में होगी बैठक |

राष्ट्रीय
उत्तराखंड देहरादून सीएम आवास पर आज राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आएँगी ,सीएम आवास में होगी बैठक | राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगी। सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में द्रौपदी मुर्मू सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगी। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगी। देहरादून पहुंचकर वह सबसे पहले कचहरी स्थित शहीद स्थल पर राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। इसके बाद सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में भाजपा सांसदों, विधायकों से साथ बैठक करेंगी। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/chief-minister-pushkar-singh-dhami-also-honored-the-players-and-sports-persons-by-interacting-with-them/   संसदीय कार्यमंत्री एवं वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचं...