
उत्तराखण्ड को नए राष्ट्रीय राजमार्गों के लिये मिलेंगे 1000 करोड़ रुपए
-केन्द्रीय सङक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गङकरी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आश्वस्त किया है। इसके साथ ही उत्तराखंड को केन्द्रीय सङक अवस्थापना निधि में अतिरिक्त 300 करोड़ रुपए भी मिलेंगे। उत्तराखण्ड में रोपवे और केबिल कार के लिए केन्द्रीय सङक परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से धनराशि मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से टिहरी झील के लिए दो लेन टनल बनाने का भी अनुरोध नितिन गडकरी से किया है।
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केंद्रीय सङक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गङकरी से शिष्टाचार भेंट की। गडकरी ने कहा कि उत्तराखण्ड में नए राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए 1000 करोड़ रुपए और केन्द्रीय सङक अवस्थापना निधि में अतिरिक्त 300 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।। मुख्यमंत्री धामी ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किय...