Saturday, February 28News That Matters

Tag: #bhu kanoon

उत्तराखंड : हिमाचल की तरह उत्तराखंड में भी सशक्त भू-कानून लागू करने की उठी मांग

उत्तराखंड : हिमाचल की तरह उत्तराखंड में भी सशक्त भू-कानून लागू करने की उठी मांग

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : हिमाचल की तरह उत्तराखंड में भी सशक्त भू-कानून लागू करने की उठी मांग भारतीय जनसहभागिता पार्टी ने प्रदेश की तमाम समस्याओं को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन में हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में भी सशक्त भू कानून लागू किये जाने की मांग की गई है। भारतीय जनसहभागिता पार्टी के अध्यक्ष केसी पंत ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि राज्य की मूल अवधारणा के अनुरूप वर्ष 1950 के आधार पर मूल निवास प्रमाण पत्र जारी किये जाये। प्रदेश की जमीनों की खरीद-फरोख्त रोकने के लिए हिमाचल की तर्ज पर सशक्त भू कानून लागू किया जाये। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न विभागों में रिक्त समान पदों की परीक्षा एक साथ कराने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति करने, बेस चिकित्सालय में पदों का सृजन करने की मांग की गई है। अध्...