कुमाऊं की कोसी नदी में डाला जाएगा गढ़वाल की पिंडर नदी का पानी, जीवन मिशन के तहत जुड़ेंगी नदियां |
कुमाऊं की कोसी नदी में डाला जाएगा गढ़वाल की पिंडर नदी का पानी, जीवन मिशन के तहत जुड़ेंगी नदियां |
उत्तराखंड राज्य में जल जीवन मिशन के तहत पिंडर ग्लेशियर नदी को कोसी नदी से जोड़ने की योजना पर काम शुरू हो गया है। देश का यह पहला ऐसा प्रोजेक्ट होगा। जल जीवन मिशन के तहत नदियों के पानी मिलाया जाएगा।
उत्तराखंड राज्य में जल जीवन मिशन के तहत पिंडर ग्लेशियर नदी को कोसी नदी से जोड़ने की योजना पर काम शुरू हो गया है। देश का यह पहला ऐसा प्रोजेक्ट होगा, जिसके तहत ग्लेशियर नदी की धारा को मोड़कर उसे बरसाती नदी पर पहुंचाया जाना है। इसके बाद बरसाती नदी में सालभर ग्लेशियर का पानी बहेगा।
जल्द ही सीएम पुष्कर सिंह धामी के समक्ष प्रेजेंटेशन के बाद शासन की ओर से केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। केंद्र की हरी झंडी मिलने के बाद धरातल पर काम शुरू होगा। आईआरडीटी सभागार में सोमवार को रेशम उत्पादन को लेकर आयो...








