Tuesday, July 1News That Matters

Tag: #bjp news

उत्ताराखंड आयुर्वेद विवि में बिना शिक्षा के कुलपति बनने का सुनहरा मौका !

उत्ताराखंड आयुर्वेद विवि में बिना शिक्षा के कुलपति बनने का सुनहरा मौका !

उत्तराखण्ड
उत्ताराखंड आयुर्वेद विवि में बिना शिक्षा के कुलपति बनने का सुनहरा मौका !उत्तरखण्ड आयुर्वेद विवि में फर्जी कुलपतियों अड्डा!आयुर्वेद विवि में कुलपति अरुण त्रिपाठी के चयन को लेकर सुलगे सवालउत्तराखण्ड आयुर्वेद विवि में कुलपति के चयन का जिन्न फिर बाहर निकलाराज्यपाल को सम्बोधित शिकायती पत्र में कुलपति पद की योग्यता समेत कई अन्य गड़बड़ तथ्यों का उल्लेखदेहरादून। उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में कुलपति पद की चयन प्रक्रिया में हुए भ्रष्टाचार के बाबत राज्यपाल से शिकायत की गई। शिकायती पत्र में आयुर्वेद विवि में छह महीने पूर्व नियुक्त किये हुए कुलपति डॉ अरुण त्रिपाठी की नियुक्ति को गलत बताते हुए इसे भ्र्ष्टाचार का मामला करार दिया गया।शिकायती पत्र में कहा गया कि अरुण कुमार त्रिपाठी का प्रोफेसर पद पर 10 वर्ष का अनुभव पूर्ण नहीं है। और उन्होंने कई गलत जानकारी दे कर गुमराह किया। पत्र में शासन की ओर स...
शिशु हृदय शल्य चिकित्सा में एम्स ऋषिकेश स्थापित कर रहा नए आयाम -जटिल सर्जरी के लिए महानगरों के अस्पतालों की दौड़धूप से मिली लोगों को निजात

शिशु हृदय शल्य चिकित्सा में एम्स ऋषिकेश स्थापित कर रहा नए आयाम -जटिल सर्जरी के लिए महानगरों के अस्पतालों की दौड़धूप से मिली लोगों को निजात

राष्ट्रीय
शिशु हृदय शल्य चिकित्सा में एम्स ऋषिकेश स्थापित कर रहा नए आयाम -जटिल सर्जरी के लिए महानगरों के अस्पतालों की दौड़धूप से मिली लोगों को निजात शिशु हृदय शल्य चिकित्सा की सुविधा भारत में बहुत कम अस्पतालों मे उपलब्ध है, जबकि उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में यह सुविधा अब तक उपलब्ध ही नहीं थी लिहाजा मरीजों को दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ जैसे महानगरों के चक्कर लगाने पड़ते थे जिससे उपचार के लिए उनके समय के साथ साथ आर्थिक रूप से सुविधाजनक नहीं था। मगर एम्स ऋषिकेश में शिशु शल्य चिकित्सा सुविधा से उत्तराखंड व समीपवर्ती राज्यों के लोगों को काफी हद तक राहत मिली है। एम्स ऋषिकेश के CTVS विभाग में हाल ही में शिशुओं के बेहद दुर्लभ और जटिलतम ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए। जिससे न सिर्फ चिकित्सकीय टीम के अनुभव बल्कि संस्थान प्रबंधन की प्रतिबद्धता भी सिद्ध होती है। बताया गया कि हरिद्वार निवासी एक 3 वर्षीया बच्ची ज...
अमर्यादित बोल और अनूठे ज्ञान का वाचन कर माहरा कर रहे पद की गरिमा के विरुद्ध आचरण: चौहान

अमर्यादित बोल और अनूठे ज्ञान का वाचन कर माहरा कर रहे पद की गरिमा के विरुद्ध आचरण: चौहान

उत्तराखण्ड, देहरादून
अमर्यादित बोल और अनूठे ज्ञान का वाचन कर माहरा कर रहे पद की गरिमा के विरुद्ध आचरण: चौहान देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर सवाल उठाते और भाजपा विरोध के चलते कांग्रेस बौखला गयी है और कांग्रेस अध्यक्ष सार्वजनिक जीवन मे मर्यादाओं को ताक पर रखते हुए अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे है। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के महेंद्र भट्ट को लेकर निजी टिप्पणी पर पलटवार करते हुए चौहान ने इसे निम्न स्तर की राजनीति और हताशा मे दिया बयान बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को अपनी जानकारी दुरस्त करने की जरूरत है क्योंकि भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने श्रीनगर से कभी चुनाव नही लड़ा और वह सबसे पहले ऋषिकेश छात्र संघ चुनाव लड़े। वह पहली बार नंद प्रयाग से विधायक बने और फिर बद्रीनाथ से निर्वाचित हुए। कांग्रेस अध्यक्ष के अनुसार रेणी की घटना...
उत्तराखंड : जोत सिंह बिष्ट ने थामा बीजेपी का दामन, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

उत्तराखंड : जोत सिंह बिष्ट ने थामा बीजेपी का दामन, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : जोत सिंह बिष्ट ने थामा बीजेपी का दामन, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। रविवार को पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट समेत कई पदाधिकारियों ने प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा दे दिया। आज सोमवार को आप नेता रहे जोत सिंह बिष्ट ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जोत सिंह बिष्ट को पार्टी का पटका और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। रविवार को जोत सिंह बिष्ट के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट, आरपी रतूड़ी, हिम्मत बिष्ट, प्रवक्ता कमलेश रमन, संगठन सचिव हेम आर्य, सचिव चंद्रशेखर पांडे, बलवंत पंवार ने इस्तीफा दिया था। जोत सिंह बिष्ट ने दावा किया कि उनके साथ प्रदेशभर से 200 कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। उनका कहना ...
उत्तराखंड : सीएम धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, विभिन्न विभागों के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

उत्तराखंड : सीएम धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, विभिन्न विभागों के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, विभिन्न विभागों के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बृहस्पतिवार को राज्य सचिवालय में होगी। बैठक अपराह्न तीन बजे से शुरू होगी। बैठक में विभिन्न विभागों के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 75 प्रतिशत सब्सिडी पर ऋण दिए जाने का प्रस्ताव आ सकता है। नए उच्चीकृत विद्यालयों में शिक्षकों के पद बढ़ाए जाने पर निर्णय होगा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का मानदेय बढ़ाने और सेवा क्षेत्र की नीति के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है। कैबिनेट में राजस्व, विधायी, कार्मिक, वित्त विभाग से जुड़े अन्य प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। कर्मचारियों की सेवा नि...
उत्तराखंड : भाजपा एवं जनसंघ संस्थापकों में शामिल स्वर्गीय देवेंद्र शास्त्री को उनकी पुण्य तिथि पर पार्टी ने दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड : भाजपा एवं जनसंघ संस्थापकों में शामिल स्वर्गीय देवेंद्र शास्त्री को उनकी पुण्य तिथि पर पार्टी ने दी श्रद्धांजलि

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : भाजपा एवं जनसंघ संस्थापकों में शामिल स्वर्गीय देवेंद्र शास्त्री को उनकी पुण्य तिथि पर पार्टी ने दी श्रद्धांजलि देहरादून 9 जनवरी, भाजपा एवं जनसंघ संस्थापकों में शामिल स्वर्गीय देवेंद्र शास्त्री को उनकी पुण्य तिथि पर पार्टी ने विचार गोष्ठी के माध्यम से श्रद्धांजलि दी है । इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने सीएम से मिलकर स्वर्गीय शास्त्री जी के नाम से किसी स्थल के नामकरण करवाने का भरोसा दिलाया । प्रदेश मुख्यालय में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वर्गीय शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि देकर उन्हें याद किया । इस दौरान अपने संबोधन में श्री भट्ट ने कहा, वे जनसंघ और भाजपा के संस्थापक सदस्य के साथ उत्तराखंड से आरएसएस के पहले प्रचारक और अलग राज्य की अवधारणा को रखने वालों में शामिल रहे हैं । गोष्ठी में मौजूद लोगों की शा...
उत्तराखंड : फरवरी के आखिर तक पीएम मोदी की प्रदेश में हो सकतीं तीन जनसभाएं

उत्तराखंड : फरवरी के आखिर तक पीएम मोदी की प्रदेश में हो सकतीं तीन जनसभाएं

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : फरवरी के आखिर तक पीएम मोदी की प्रदेश में हो सकतीं तीन जनसभाएं लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन जनसभाएं हो सकती हैं। वैसे भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व को पांचों लोकसभा क्षेत्रों में पीएम की जनसभाएं कराने के लिए समय मांगा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, अभी रैलियों का स्थान और समय तय नहीं हुआ है, लेकिन संगठन की ओर से पांचों लोकसभा क्षेत्रों में जनसभा का प्रस्ताव है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री की तीन जनसभाएं फरवरी आखिर तक हो सकती हैं। इसके अलावा एक दर्जन जनसभाओं का अलग से रोडमैप तैयार हो रहा है। ये जनसभाएं केंद्रीय नेताओं की होंगी। इनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। इन जनसभाओं के लिए भी पार्टी स्थान और समय केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद तय करेगी...
उत्तराखंड : सात जनवरी को दून में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तय होंगे रैलियों के कार्यक्रम

उत्तराखंड : सात जनवरी को दून में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तय होंगे रैलियों के कार्यक्रम

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सात जनवरी को दून में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तय होंगे रैलियों के कार्यक्रम लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए सात जनवरी को पार्टी के सभी बड़े दिग्गज जुटेंगे। इसमें लोकसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए दिशा तय की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मी कांत वाजपेयी, पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री, मंत्री व सांसद शामिल होंगे। पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह महत्वपूर्ण बैठक है। जिसमें 2024 लोकसभा चुनाव की सभी पांच सीटों को 75 फ़ीसदी मतों के साथ जीतने के लिए रणनीतिक बिंदुओं पर चर्चा होगी। इसमें केंद्र एवं राज्य के नेताओं के प्रवास तय होंगे। साथ ही स्टार प्रचारकों एवं सांगठनिक पद...
उत्तराखंड : धामी सरकार में 11 और नेताओं को दायित्वों की सौगात, बीजेपी ने जारी की तीसरी सूची

उत्तराखंड : धामी सरकार में 11 और नेताओं को दायित्वों की सौगात, बीजेपी ने जारी की तीसरी सूची

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : धामी सरकार में 11 और नेताओं को दायित्वों की सौगात, बीजेपी ने जारी की तीसरी सूची धामी सरकार ने बृहस्पतिवार रात दायित्वधारियों की तीसरी सूची जारी कर दी। 11 और भाजपा नेताओं को दायित्वों की सौगात दे दी है। इससे पहले जारी हुईं दो सूचियों में कई वरिष्ठ नेताओं को दायित्व दिए जा चुके हैं। बृहस्पतिवार रात जारी सूची के मुताबिक चंडी प्रसाद भट्ट को सीमान्त क्षेत्र अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, विनोद उनियाल को राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद का उपाध्यक्ष, श्यामवीर सैनी को प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष, राजकुमार को उत्तराखंड बागवानी विकास परिषद का उपाध्यक्ष, दीपक मेहरा को उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष, विनय रोहिला को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष, उत्तम दत्ता को उत्तराखंड मत्स्य पालक विकास अभिकर...
उत्तराखंड : आज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की नई भाजपा सरकार के शपथग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल

उत्तराखंड : आज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की नई भाजपा सरकार के शपथग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : आज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की नई भाजपा सरकार के शपथग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की नई भाजपा सरकार के शपथग्रहण समारोह में भाग लेंगे। भाजपा ने मध्यप्रदेश में मोहन यादव को विधायक मंडल दल का नेता चुना है। यादव बुधवार को भोपाल के लाल परेड मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद करीब डेढ़ बजे वह छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान के लिए रवाना हो जाएंगे। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने आदिवासी चेहरे विष्णु देव साय को भाजपा विधायक मंडल दल का नेता चुना है। साय अपने मंत्रिमंडल के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री ने यादव और साय को भाजपा विधायक मंडल दल का नेता चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूर...