न्यायालय के आदेशों की अनुपालना कराने में नाकाम सरकार की बर्खास्तगी को लेकर मोर्चा ने भरी हुंकार *निजी आयुष महाविद्यालयों के छात्रों की फीस वृद्वि का है मामला*
न्यायालय के आदेशों की अनुपालना कराने में नाकाम सरकार की बर्खास्तगी को लेकर मोर्चा ने भरी हुंकार
*निजी आयुष महाविद्यालयों के छात्रों की फीस वृद्वि का है मामला*
विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील घेराव/ प्रदर्शन कर निजी आयुष महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों की फीस वृद्वि मामले में मा. उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना कराने में नाकाम सरकार की बर्खास्तगी को लेकर महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी की गैरमौजूदगी में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री रविंद्र कुमार को सौंपा।
नेगी ने कहा कि सरकार द्वारा अक्टूबर 2015 के द्वारा निजी आयुष महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की फीस वृद्धि की थी, जिसके तहत फीस को 80 हजार से बढ़ाकर 2.15 लाख तथा 73,600 से बढ़ाकर 1.10 लाख कर दिया था, जिसको मा...






